यह फोन 24 जीबी तक रैम, और 1TB तक स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।
Photo Credit: Red Magic
RedMagic 11 Pro में 6.85-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है
REDMAGIC 11 Pro को कंपनी ने ग्लोबल मार्केट में लॉन्च कर दिया है। फोन कई आकर्षक फीचर से लैस किया गया है। इसमें 6.85 इंच का OLED डिस्प्ले दिया गया है। 144Hz का रिफ्रेश रेट है और 1.5K रिजॉल्यूशन का सपोर्ट मिलता है। फोन में पावरफुल Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट है जिसके साथ में 24GB तक रैम दी गई है। बैटरी भी काफी बड़ी है और 7500mAh क्षमता के साथ आती है। आइए जानते हैं ग्लोबल मार्केट में इस फोन को किस प्राइस पॉइंट पर उतारा गया है और कौन से हैं इसके अन्य खास फीचर्स।
REDMAGIC 11 Pro का शुरुआती वेरिएंट 12 जीबी रैम, और 256 जीबी स्टोरेज कंफिग्रेशन में आता है। इस फोन की अमेरिका में कीमत 749 डॉलर (लगभग 66,500 रुपये) है। यूरोप में यह 699 यूरो (लगभग 71,500 रुपये) में आता है। फोन का टॉप वेरिएंट 24 जीबी रैम, और 1TB स्टोरेज के साथ आता है। जिसकी अमेरिका में कीमत 999 डॉलर (लगभग 88,600 रुपये) है। यूरोप में यह वेरिएंट 999 यूरो (लगभग 1,02,000 रुपये) में आता है। फोन विभिन्न मार्केट्स के लिए कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है।
RedMagic 11 Pro में 6.85-इंच का 1.5K AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इसमें 95.3% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो दिया गया है। फोन Star Shield Eye Protection 2.0, Magic Touch 3.0 और Wet Hand Touch Support जैसे फीचर्स से लैस है। फोन में 2000 निट्स की पीक ब्राइटनेस है।
डिवाइस में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट की पावर है। ग्राफिक्स के लिए Adreno 840 GPU का सपोर्ट है। यह 24 जीबी तक रैम, और 1TB तक स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। इसे अब तक का सबसे पावरफुल RedMagic फोन कहा जा सकता है। RedMagic 11 Pro फोन Android 16 बेस्ड REDMAGIC OS 11 पर रन करता है।
कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP का मेन कैमरा दिया गया है जिसमें OIS सपोर्ट भी है। साथ में 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस मिलता है। सेल्फी के लिए डिवाइस में 16MP OmniVision लेंस है जो स्क्रीन के अंदर ही फिट किया गया है। सिक्योरिटी के लिए इसमें अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर है। फोन में डुअल 1115K स्पीकर्स लगे हैं। 3.5mm ऑडियो जैक का सपोर्ट भी इसमें है।
बैटरी की बात करें तो फोन में 7500mAh की बैटरी दी गई है। जिसके साथ में 80W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, और 80W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिल जाता है। फोन के डाइमेंशन 163.82×76.54×8.9mm हैं और वजन 230 ग्राम है। इसे कंपनी ने वाटर प्रूफ बनाने के लिए IPX8 रेटिंग दी है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,805
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू