Upcoming Feature

Upcoming Feature - ख़बरें

  • Upcoming Smartphones June 2026: Lava Bold N2 5G, Xiaomi 17T, Motorola Edge 70 Pro+ जैसे फोन होने जा रहे लॉन्च
    जून 2026 में कई चर्चित स्मार्टफोन लॉन्च होने जा रहे हैं। इन स्मार्टफोन्स का काफी समय से इंतजार किया जा रहा है। लिस्ट में Motorola, Xiaomi, OnePlus जैसे ब्रांड्स के स्मार्टफोन शामिल हैं। Motorola जहां अपना बहुप्रतीक्षित Motorola Edge 70 Pro Plus लॉन्च करने जा रही है, वहीं Xiaomi अपना लेटेस्ट Xiaomi 17T पेश करने जा रही है।
  • HMD Grand में आ सकती है 6000mAh की बड़ी बैटरी, 50MP डुअल कैमरा! रेंडर हुए लीक
    HMD Grand के लॉन्च से पहले फोन के रेंडर लीक हो गए हैं। इसी के साथ फोन के स्पेसिफिकेशंस भी लीक हो गए हैं। HMD Grand में 6.9 इंच का डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। फोन में FHD+ रिजॉल्यूशन हो सकता है। यह फोन 90Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट वाले IPS LCD पैनल के साथ आ सकता है। है।
  • Upcoming Smartphones May 2026: 200MP कैमरा वाले Vivo X300 Ultra, Oppo Find X9 Ultra जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
    भारतीय स्मार्टफोन मार्केट के लिए मई का महीना काफी धमाकेदार होने वाला है। Oppo, Vivo, OnePlus जैसे नामी ब्रांड्स के स्मार्टफोन इसी महीने भारतीय स्मार्टफोन मार्केट में दस्तक देने वाले हैं। लॉन्च से पहले इन स्मार्टफोन्स ने घरेलू मार्केट में भी खूब चर्चा बटौरी थी। अब ये फोन भारत में भी धूम मचाने के लिए तैयार हैं। मई का महीना भारत में तेज गर्मी का होता है। ऐसे में Vivo X300 Ultra, Oppo Find X9 Ultra जैसे धांसू स्मार्टफोन स्मार्टफोन मार्केट की गर्मी को भी बढ़ाने वाले हैं।
  • Upcoming Smartphones In India (May 2026): OnePlus से Vivo तक, मई में आ रहे हैं ये 6 स्मार्टफोन
    मई 2026 में भारत में कई नए स्मार्टफोन लॉन्च होने वाले हैं, जिनमें OnePlus, Oppo, Vivo और HMD जैसे ब्रांड्स शामिल हैं। इस महीने बजट से लेकर फ्लैगशिप तक कई डिवाइसेज मार्केट में एंट्री करेंगे। OnePlus Nord CE 6 Lite, Oppo Find X9 सीरीज और Vivo X300 सीरीज जैसे फोन बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और लेटेस्ट प्रोसेसर के साथ आएंगे। कुछ फोन्स में Android 16 और लॉन्ग टर्म अपडेट का भी सपोर्ट मिलेगा। कुल मिलाकर यूजर्स के पास इस महीने अपग्रेड के कई ऑप्शन होंगे।
  • Redmi Buds 8 होने जा रहे 21 अप्रैल को लॉन्च, खास फीचर्स आए सामने
    Redmi Buds 8 का लॉन्च कंपनी ने कंफर्म कर दिया है। कंपनी के अपकमिंग ट्रू वायरलेस ईयरबड्स अगले हफ्ते मार्केट में दस्तक देने वाले हैं। कंपनी इन ईयरबड्स को Redmi K90 Max फोन और Redmi K Pad 2 टैबलेट के साथ लॉन्च करने जा रही है। ईयरबड्स के खास फीचर्स का खुलासा कंपनी की ओर से कर दिया गया है। इनमें एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन पर खास फोकस किया गया है।
  • 14 अप्रैल को आ सकता है Oppo F33 Pro, कीमत और स्पेसिफिकेशन्स लीक
    Oppo F33 और Oppo F33 Pro के भारत में जल्द लॉन्च होने की खबर है। लीक्स के मुताबिक, Oppo F33 Pro को 14 अप्रैल को पेश किया जा सकता है और इसकी कीमत 35,000 रुपये से कम रहने की उम्मीद है। फोन में 6.57-इंच AMOLED डिस्प्ले, MediaTek 6360 Max चिपसेट, 50MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसके अलावा, IP69K रेटिंग और नए डिजाइन के साथ यह पिछले मॉडल के मुकाबले अपग्रेड के तौर पर आ सकता है।
  • Upcoming Smartphones April 2026: OnePlus Nord 6, Ai+ Nova 2, Vivo T5 Pro, Oppo Find X9 Ultra जैसे फोन होंगे लॉन्च, जानें सबकुछ
    आने वाले दिनों में कई धांसू स्मार्टफोन्स मार्केट में अपना जलवा बिखेरते दिखेंगे। सबसे पहले इस हफ्ते OnePlus Nord 6 का लॉन्च देखने को मिलेगा जिसकी सबसे अधिक चर्चा है। यह फोन मिडरेंज में बड़ा धमाका कर सकता है। इसके अलावा बजट रेंज के फोन Ai+ Nova 2 सीरीज में लॉन्च होने जा रहे हैं। वहीं, Oppo Find X9 Ultra जैसा धांसू फ्लैगशिप भी ग्लोबल मार्केट में एंट्री करने जा रहा है।
  • Realme C100 5G की लॉन्च से पहले ही शुरू हो गई सेल, 7000mAh बैटरी के साथ आएगा फोन!
    Realme का अपकमिंग स्मार्टफोन Realme C100 5G लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गया है। यह फोन यूरोप की कुछ रिटेल वेबसाइट्स जैसे Gomibo और Belsimpel पर लिस्ट हुआ है, जहां इसके संभावित स्पेसिफिकेशन और कीमत की जानकारी दिखाई दी है। लिस्टिंग मुताबिक इसमें 6.8 इंच HD+ LCD डिस्प्ले और 144Hz रिफ्रेश रेट मिल सकता है। परफॉर्मेंस के लिए MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर दिए जाने की चर्चा है। इसके अलावा फोन में 50MP रियर कैमरा और 7000mAh बैटरी मिलने की संभावना बताई जा रही है, जिससे लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • Upcoming Smartphones March 2026: Oppo K14 5G, Xiaomi 17 Ultra, Oppo Find N6 समेत जानें पूरी लिस्ट
    मार्च में कई स्मार्टफोन लॉन्च होने के लिए तैयार हैं। इनमें Oppo, Xiaomi के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स शामिल हैं। लिस्ट में Oppo K14 5G, Xiaomi 17 Ultra, Oppo Find N6 जैसे अपकमिंग स्मार्टफोन शामिल हैं जिनका लॉन्च जल्द ही देखने को मिल सकता है।
  • OnePlus 15T देगा धाकड़ परफॉर्मेंस, AnTuTu स्कोर में दिखा iQOO 15 Ultra जैसा दम!
    OnePlus 15T लॉन्च से पहले एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। फोन AnTuTu बेंचमार्क पर नजर आया है जिसके स्कोर चौंकाने वाले हैं। फोन ने AnTuTu पर 4,455,423 स्कोर किया है। यह iQOO 15 Ultra से सिर्फ थोड़ा ही कम है। चर्चा इस बात को लेकर है कि गेमिंग फोन न होते हुए भी फोन ने दमदार परफॉर्मेंस हासिल की है।
  • Honor 600 में 9000mAh बैटरी का खुलासा, मिल सकता है 200MP कैमरा!
    Honor 600 सीरीज के लॉन्च से पहले इसके कैमरा, बैटरी के बारे में बड़ा खुलासा हुआ है। Honor 600 सीरीज में कंपनी 200 मेगापिक्सल का धांसू कैमरा दे सकती है। टिप्स्टर डिजिटल चैट स्टेशन की ओर से Honor 600 स्पेसिफिकेशंस लीक किए गए हैं। फोन में 9000mAh की भारी भरकम बैटरी कैपिसिटी मिलने की बात सामने आई है। फोन में 6.57 इंच का LTPS 1.5K डिस्प्ले देखने को मिल सकता है।
  • OnePlus 15T होगा 'सपनों का स्मार्टफोन'! 100W फास्ट, वायरलैस चार्ज के साथ मिलेगा सुपर कूलिंग फीचर
    OnePlus 15T के लॉन्च से पहले कंपनी ने फोन के स्पेसिफिकेशंस और खासियतों के बारे में बड़ा इशारा दिया है। OnePlus 15T को लेकर हालिया अपडेट में कहा गया था कि यह फोन एक सपनों का स्मार्टफोन होगा जिसमें कॉम्पेक्ट साइज में सुपर फीचर्स देखने को मिलेंगे। यह फोन Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप से लैस होकर आने वाला है। OnePlus 15T में वायरलैस चार्जिंग का सपोर्ट मिलने वाला है जो कि Apple के MagSafe स्टाइल ईकोसिस्टम की तरह कम्पैटिबल होने वाला है।
  • Upcoming Smartphones This Week: Samsung Galaxy F70e, OPPO K14X 5G, Tecno Pova Curve 2 5G जैसे फोन इस हफ्ते होंगे लॉन्च
    फरवरी का दूसरा हफ्ता शुरू होने जा रहा है। इस हफ्ते में अगर आप कोई नया फोन खरीदना चाहते हैं तो कई नामी कंपनियां अपने सस्ते फोन मार्केट में उतारने जा रही हैं। Samsung, Oppo, Tecno जैसे ब्रांड्स के लो-बजट फोन यहां पर देखने को मिल सकते हैं। इनकी कीमत 10 हजार से लेकर 15 हजार रुपये तक के बीच में हो सकती है।
  • Vivo X200T भारत में लॉन्च होगा 6200mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ!
    Vivo X200T भारत में जल्द ही लॉन्च होने वाला है। इस फोन को भारतीय सर्टिफिकेशन भी प्राप्त हो चुका है। अब फोन के फुल स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक में सामने आ गए हैं। अपडेट के अनुसार, इस फोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलेगा जिसमें 2800×1260 पिक्सल के साथ 1.5K रिजॉल्यूशन होगा। फोन MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर से लैस हो सकता है।
  • Upcoming Smartphones January 2026: Oppo Reno 15, Realme 16 Pro, Poco M8 जैसे स्मार्टफोन होने जा रहे लॉन्च
    आप नए साल में कोई नया और लेटेस्ट स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो जनवरी 2026 में Realme, Poco, Redmi जैसे ब्रांड्स के कई मिडरेंज स्मार्टफोन बहुत जल्द दस्तक देने वाले हैं। 2025 की तरह इस साल भी कई नामी कंपनियों के स्मार्टफोन हलचल मचाने के लिए तैयार हैं। Poco M8 फोन लॉन्च डेट 8 जनवरी 2026 के लिए निर्धारित है। Realme 16 Pro सीरीज भारत में 6 जनवरी को लॉन्च होने जा रही है।

Upcoming Feature - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »