Vivo X200T भारत में लॉन्च होगा 6200mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ!

Vivo X200T फोन में 6200mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है।

Vivo X200T भारत में लॉन्च होगा 6200mAh बैटरी, 90W चार्जिंग के साथ!

Photo Credit: Vivo

फोन चीन में लॉन्च हुए Vivo X200s का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है।

ख़ास बातें
  • Vivo X200T की भारत में कीमत 55 हजार रुपये के करीब हो सकती है।
  • फोन में eSIM सपोर्ट भी मिलने वाला है।
  • सिक्योरिटी के लिए डिवाइस में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा।
विज्ञापन

Vivo X200T भारत में जल्द ही लॉन्च होने वाला है। इस फोन को भारतीय सर्टिफिकेशन भी प्राप्त हो चुका है। अब फोन के फुल स्पेसिफिकेशंस ऑनलाइन लीक में सामने आ गए हैं। अपडेट के अनुसार, इस फोन में 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले देखने को मिलेगा जिसमें 2800×1260 पिक्सल के साथ 1.5K रिजॉल्यूशन होगा। फोन MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर से लैस हो सकता है। 50MP का Sony सेंसर इसमें मेन लेंस के रूप में आ सकता है। फोन में 6200mAh की बैटरी, 90W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल सकता है। आइए लॉन्च से पहले जानते हैं सभी स्पेसिफिकेशंस। 
 

Vivo X200T Full Specifications (Rumoured)

Vivo X200T फोन के सभी स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक हो गए हैं। टिप्स्टर अभिषेक यादव ने X पर पोस्ट के माध्यम से इन्हें रिवील किया है। Vivo X200T में 6.67 इंच का AMOLED, 2800×1260 पिक्सल वाला 1.5K डिस्प्ले देखने को मिलेगा। फोन में MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर दिया जा सकता है। फोन आउट ऑफ द बॉक्स Android 16 से लैस होगा। कंपनी इसके साथ 5 साल तक OS अपडेट, और 7 साल तक सिक्योरिटी पैच अपडेट देने वाली है। 
 

Vivo X200T कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP Sony LYTIA LYT-702 मेन सेंसर होगा। इसमें OIS सपोर्ट होगा। साथ में 50MP Samsung JN1 पेरिस्कोप सेंसर बताया गया है। तीसरा लेंस 50MP LYT-600 अल्ट्रावाइड सेंसर बताया गया है। 32MP का फ्रंट कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए मिल सकता है। 

फोन में 6200mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिल सकती है। साथ में 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग, और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट यहां मिल सकता है। यह फोन Bluetooth 5.4 सपोर्ट के साथ आ सकता है। साथ ही Wi-Fi 7 की कनेक्टिविटी इसमें दी जा सकती है। पोर्ट्स में USB 2.0 Type-C दिया जा सकता है। सिक्योरिटी के लिए डिवाइस में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर होगा जो स्क्रीन में ही मौजूद होगा। फोन में IP68/IP69 रेटिंग देखने को मिल सकती है। फोन में eSIM सपोर्ट भी मिलने वाला है। 

Vivo X200T की भारत में कीमत 55 हजार रुपये के करीब हो सकती है। फोन ब्लैक और पर्पल कलर्स में आ सकता है। अफवाह है कि यह फोन चीन में लॉन्च हुए Vivo X200s का रिब्रांडेड वर्जन हो सकता है। जल्द ही कंपनी इसके भारत में लॉन्च की घोषणा कर सकती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 42W पावर आउटपुट के साथ Edifier के नए डेस्कटॉप स्पीकर लॉन्च, जानें कीमत
  2. ₹25000 में Realme Narzo 100x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite vs Poco M8 5G में से कौन सा है बेस्ट?
  3. ₹17295 सस्ता मिल रहा 48 मेगापिक्सल कैमरा वाला iPhone 16, आया गजब डिस्काउंट
  4. Xiaomi ने Mijia Smart Bathroom Heater P1 किया लॉन्च, एडवांस फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  5. मोबाइल फोन की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए सरकार लॉन्च करेगी 62,500 करोड़ रुपये की स्कीम
  6. भारत में क्रिप्टोकरेंसी को 'एसेट' का दर्जा नहीं मिला, सरकार ने दी जानकारी
  7. Just Corseca की नई स्मार्टवॉच, ईयरबड्स हुए लॉन्च, कीमत 1499 रुपये से शुरू
  8. 20000mAh बैटरी के साथ 22.5W फास्ट चार्जिंग वाला नया पावरबैंक Xiaomi ने किया लॉन्च, जानें कीमत व खास फीचर्स
  9. OnePlus की अफोर्डेबल सेगमेंट में नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 8,000mAh तक हो सकती है बैटरी
  10. Huawei FreeClip 2 S ईयरबड्स ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 38 घंटे की है बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »