इस फोन में है कैमरा के साथ 'पंखा' भी! Honor Win का यूनीक डिजाइन लीक

Honor Win में Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट आ सकता है।

इस फोन में है कैमरा के साथ 'पंखा' भी! Honor Win का यूनीक डिजाइन लीक

Photo Credit: CNMO

Honor Win में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर होगा।

ख़ास बातें
  • फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर होगा।
  • इसकी बैटरी 10,000mAh तक हो सकती है।
  • डिवाइस में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर आ सकता है।
विज्ञापन

Honor ने अपने आगामी स्मार्टफोन में डिजाइन में एक यूनीक एलिमेंट का इस्तेमाल किया है। कंपनी जल्द ही Honor Win नाम से एक स्मार्टफोन मार्केट में पेश करने वाली है जिसके कैमरा मॉड्यूल में पंखा भी लगा है! जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा। Honor Win के कैमरा मॉड्यूल में कंपनी ने कूलिंग फैन लगा दिया है जो इसे ठंडा रखने का काम भी करेगा। आइए जानते हैं इस खास डिजाइन के बारे में कुछ रोचक बातें। 

Honor Win कंपनी का अगला स्मार्टफोन होने वाला है जिसके कैमरा रिंग्स में एक पंखा भी लगा है। यह मिडरेंज फोन एक यूनीक डिजाइन और फीचर के साथ मार्केट में कुछ अलग करने जा रहा है। CNMO.com के अनुसार, Honor Win के रेंडर्स लीक हुए हैं जिनमें इसके कैमरा मॉड्यूल के एक रिंग में फैन लगा है। 

कैमरा मॉड्यूल हॉरिजॉन्टल मैक्स स्टाइल में है जिसमें तीन कैमरा लगे हैं। लेकिन चौथे रिंग में एक कूलिंग फैन दिख रहा है। मॉड्यूल में एक LED फ्लैश लाइट को भी जगह दी गई है। साथ ही यहां पर WIN ब्रांडिंग भी नजर आ रही है। कंपनी का यह डिजाइन काफी दुर्लभ है जो अभी तक गेमिंग फोन्स में भी पॉपुलर नहीं है, जिनको बहुत ज्यादा कूलिंग की जरूरत होती है। तो क्या यह फोन एक गेमिंग फोकस्ड फोन होगा? बहरहाल, इस सवाल का जवाब अभी आने वाले समय के भरोसे है जब कंपनी फोन को लेकर अधिकारिक घोषणा करेगी। 

Honor Win के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कहा जाए तो कई लीक्स में फोन के अंदर Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट होने की बात कही गई है। फोन में 2 कोर और 6 कोर कॉम्बिनेशन चिपसेट होगा जिसमें दो कोर 4.6GHz तक क्लॉक किए गए मिल सकते हैं। इसमें 6.83 इंच का फ्लैट डिस्प्ले आ सकता है जिसमें 1.5K रिजॉल्यूशन होगा। फोन में मेटल का फ्रेम देखने को मिल सकता है। सिक्योरिटी के लिए डिवाइस में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट स्कैनर आ सकता है। साथ ही इसमें जबरदस्त वाटर रसिस्टेंस फीचर बताया गया है। 

Honor Win के कैमरा स्पेसिफिकेशंस के बारे में कहा गया है कि फोन में 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा सेंसर होगा। इसकी बैटरी 10,000mAh तक हो सकती है। साथ में 100W फास्ट चार्जिंग आने की संभावना है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »