Tws Earbuds

Tws Earbuds - ख़बरें

  • iQOO TWS 5e लॉन्च: गेमर्स के लिए लो-लेटेंसी फीचर और 50 घंटे तक की बैटरी, कीमत करीब ₹1,800
    iQOO ने चीन में नए TWS 5e ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। इनकी कीमत 149 युआन यानी करीब ₹1,800 रखी गई है। ईयरबड्स में 11mm हाई-रेजोल्यूशन साउंड यूनिट के साथ AAC, SBC और LC3 कोडेक्स का सपोर्ट मिलता है। इनमें 35dB इंटेलिजेंट ANC, AI कॉल नॉइज रिडक्शन और विंड नॉइज रिडक्शन भी दिया गया है। गेमिंग के दौरान 42ms तक की लो लेटेंसी का दावा किया गया है। Bluetooth 5.4 और डुअल-डिवाइस कनेक्शन के साथ ईयरबड्स 11.5 घंटे तक चल सकते हैं, जबकि केस के साथ कुल 50 घंटे तक की बैटरी मिलती है।
  • iQOO Buds भारत में लॉन्च: 50 घंटे तक की बैटरी और गेमिंग के लिए लो लेटेंसी फीचर, ऑफर में ₹1,699 का खरीदें
    iQOO ने भारत में अपने नए iQOO Buds TWS ईयरबड्स लॉन्च किए हैं। इनकी कीमत ₹1,899 रखी गई है, जबकि ₹200 के इंस्टेंट कैशबैक के बाद इन्हें ₹1,699 की प्रभावी कीमत पर खरीदा जा सकेगा। ईयरबड्स में 10mm मूविंग कॉइल ड्राइवर्स, Spatial Audio, DeepX 4.0 Sound Effects और AI कॉल नॉइज रिडक्शन दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 6.1 और Dual-Channel Transmission 2.0 मिलता है। इनमें 42ms गेमिंग लेटेंसी और IP54 रेटिंग भी है। कंपनी के मुताबिक चार्जिंग केस के साथ ईयरबड्स 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकते हैं।
  • Amazon Great Freedom Sale: ₹2000 में आने वाले ईयरबड्स पर जबरदस्त डिस्काउंट
    Amazon Great Freedom Sale में ₹2 हजार के बजट में आने वाले ईयरबड्स पर डिस्काउंट मिल रहा है। OnePlus Nord Buds 3R ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹1,799 में लिस्ट किए गए हैं। वहीं Realme Buds T310 ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹1,899 में लिस्ट किए गए हैं। जबकि boAt Nirvana X TWS ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹1,999 में लिस्ट किए गए हैं। और Skullcandy Ink’D True Wireless Earbuds ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹1,499 में लिस्टेड हैं।
  • Lava Probuds Xplore 25° भारत में लॉन्च, ₹2 हजार में डिस्प्ले वाले TWS ईयरबड्स
    Lava ने भारत में Probuds Xplore 25° TWS Earbuds लॉन्च किए हैं। कंपनी का दावा है कि यह इन-बिल्ट डिस्प्ले और Pop-up मैकेनिज्म के साथ आने वाले भारत के पहले TWS Earbuds हैं। इनमें 1.69-इंच TFT डिस्प्ले, 10mm डायनेमिक ड्राइवर, Quad Mic ENC, Bluetooth 5.3 और 35ms Ultra-Low Latency गेमिंग मोड दिया गया है। ईयरबड्स केस के साथ कुल 50 घंटे तक की बैटरी लाइफ ऑफर करते हैं, जबकि 10 मिनट की चार्जिंग में 4 घंटे तक का प्लेबैक मिल सकता है। इनकी कीमत 1,999 रुपये रखी गई है।
  • ₹349 में Wireless Speaker, ₹749 में TWS Earbuds! U&i ने लॉन्च किए कई नए गैजेट्स
    U&i ने भारत में अपने ऑडियो और चार्जिंग पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए कई नए Wireless Speakers, Power Banks और TWS Earbuds लॉन्च किए हैं। कंपनी की नई लाइनअप में Partybox, Party Pulse, Bombass, Carnival, Paris और Sonic Series स्पीकर्स, 50,000mAh और 10,000mAh पावर बैंक तथा History Series TWS Earbuds शामिल हैं। नए प्रोडक्ट्स की कीमत 349 रुपये से शुरू होकर 8,199 रुपये तक जाती है। इनमें Bluetooth कनेक्टिविटी, TWS सपोर्ट, ENC, Hi-Res Audio, फास्ट चार्जिंग और RGB लाइटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
  • Bose की ऑडियो टेक्नोलॉजी के साथ भारत आए Skullcandy Method 360 ANC, जानें कीमत
    Skullcandy ने भारत में अपने नए Method 360 ANC TWS Earbuds लॉन्च किए हैं। इनकी MRP 16,999 रुपये है, जबकि लॉन्च ऑफर के तहत इन्हें 12,499 रुपये में खरीदा जा सकता है। ईयरबड्स में Sound by Bose टेक्नोलॉजी, Hybrid Active Noise Cancellation, 40 घंटे तक की बैटरी, Bluetooth 5.3, Google Fast Pair, Multipoint Pairing और IPX4 रेटिंग जैसे फीचर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, 10 मिनट की चार्जिंग में 2 घंटे तक का प्लेबैक मिलता है। यह डिवाइस Skull-iQ ऐप सपोर्ट के साथ आता है।
  • Vivo के लेटेस्ट TWS 5 Pro ईयरबड्स 50 घंटे की बैटरी, 60dB ANC फीचर के साथ लॉन्च, जानें कीमत
    Vivo TWS 5 Pro को कंपनी ने अपने लेटेस्ट ईयरबड्स के तौर पर लॉन्च किया है। ये ईयरबड्स 60dB एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन को सपोर्ट करते हैं। इनमें 4.6Mbps ऑडियो का सपोर्ट दिया गया है। TWS 5 Pro में खासतौर पर Hi-Fi ऑडियो पर फोकस किया गया है। ये वजन में हल्के हैं। कंपनी ने इनमें स्वतंत्र Hi-Fi DAC चिप दी है।
  • Moto Buds 2 भारत में लॉन्च, बजट में मिलेगा ANC, Spatial Audio और 48 घंटे बैटरी बैकअप!
    Motorola ने भारत में अपने नए ट्रू वायरलेस ईयरबड्स Moto Buds 2 लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी के मुताबिक इनमें 11mm डायनामिक और 6mm माइक्रो प्लानर मैग्नेटिक ड्राइवर सेटअप दिया गया है। Moto Buds 2 में Hi Res Audio, Spatial Audio और 55dB तक Dynamic ANC सपोर्ट मिलता है। कंपनी का दावा है कि ईयरबड्स सिंगल चार्ज पर 11 घंटे और केस के साथ कुल 48 घंटे तक बैटरी बैकअप दे सकते हैं। इसके अलावा इसमें Bluetooth 6.0, Dual Connection, Transparency Mode और Moto AI फीचर्स भी दिए गए हैं। कीमत सभी ऑफर्स के साथ 2,999 रुपये रखी गई है।
  • Lyne Startup 70, Startup 68 TWS ईयरबड्स लॉन्च, साथ में Startup 80 कार चार्जर ने भी दी दस्तक, जानें
    Lyne Startup 70 TWS Earbuds, Lyne Startup 68 TWS Earbuds और Lyne Startup 80 Car Charger भारत में लॉन्च हुए हैं।
  • Moto Buds 2 Plus भारत में लॉन्च: Bose ट्यूनिंग, ANC के साथ 40 घंटे की बैटरी! जानें कीमत
    Motorola ने Moto Buds 2 Plus को भारत में ₹5,999 की कीमत पर लॉन्च किया है। यह TWS ईयरबड्स Sound by Bose ट्यूनिंग, Hi-Res Audio और Dynamic ANC जैसे फीचर्स के साथ आता है। कंपनी के मुताबिक इसमें 11mm डायनामिक और Knowles बैलेंस्ड आर्मेचर ड्राइवर का हाइब्रिड सेटअप दिया गया है। इसके अलावा Spatial Audio, छह माइक्रोफोन और AI-बेस्ड फीचर्स भी शामिल हैं। बैटरी लाइफ सिंगल चार्ज पर 9 घंटे और केस के साथ 40 घंटे तक बताई गई है। यह 8 मई से Flipkart पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।
  • 46 घंटे बैटरी और डुअल ड्राइवर के साथ Honor Earbuds 4 TWS ईयरफोन्स हुए लॉन्च, जानें कीमत
    Honor Earbuds 4 को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च कर दिया गया है। इनकी कीमत UAE में AED 169 से शुरू होती है। कंपनी के मुताबिक, इनमें 50dB तक ANC, ड्यूल ड्राइवर सेटअप और Bluetooth 5.3 कनेक्टिविटी मिलती है। ये ईयरबड्स चार्जिंग केस के साथ 46 घंटे तक की बैटरी लाइफ देते हैं। साथ ही इनमें AI बेस्ड कॉल नॉइज रिडक्शन और IP54 रेटिंग जैसे फीचर्स भी शामिल हैं। ये व्हाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध हैं।
  • Lyne ने Rs 449 से शुरू होने वाले ईयरबड्स CoolPods 11 Pro , नेकबैंड किए लॉन्च, 60 घंटे तक बैटरी!
    Lyne ने अपने नए ईयरबड्स CoolPods 11 Pro और नेकबैंड Rover 14 Pro को लॉन्च किया है। दोनों ही वियरेबल्स को कंपनी ने अफॉर्डेबल प्राइस में पेश किया है। CoolPods 11 Pro TWS ईयरबड्स में 60 घंटे तक का बैकअप होने की बात कही गई है। इनमें Bluetooth 5.4 की कनेक्टिविटी मिलती है।
  • MWC 2026: Hi-Res ऑडियो के साथ लॉन्च हुए Motorola के नए TWS ईयरबड्स Moto Buds 2, Buds 2 Plus, जानें कीमत
    Motorola ने MWC 2026 में अपने नए TWS ईयरबड्स Moto Buds 2 Plus और Moto Buds 2 पेश किए हैं। कंपनी के मुताबिक, Moto Buds 2 Plus में Sound by Bose ट्यूनिंग, 11mm डायनामिक + Knowles बैलेंस्ड आर्मेचर ड्राइवर, Hi Res Audio और Dynamic ANC मिलता है। वहीं Moto Buds 2 में 11mm डायनामिक + 6mm माइक्रो प्लानर मैग्नेटिक ड्राइवर और 55dB तक ANC सपोर्ट दिया गया है। बैटरी लाइफ केस के साथ 40 से 48 घंटे तक बताई गई है। दोनों मॉडल चुनिंदा इंटरनेशनल मार्केट्स में उपलब्ध होंगे।
  • कान में नहीं, कान पर टिकेंगे! Realme Buds Clip TWS ईयरबड्स भारत में हुए लॉन्च, जानें कीमत
    Realme ने भारत में अपने पहले clip-style ट्रूली वायरलेस ईयरबड्स Realme Buds Clip को लॉन्च कर दिया है। ये ईयरबड्स ओपन-ईयर, क्लिप-ऑन डिजाइन के साथ आते हैं, जो लंबे समय तक इस्तेमाल में कानों पर दबाव कम करने का दावा करते हैं। Realme Buds Clip में 11mm डुअल-मैग्नेट ड्राइवर्स, AI नॉयस कैंसलेशन, Gemini AI वॉयस असिस्टेंट और 30 से ज्यादा भाषाओं का रियल-टाइम ट्रांसलेशन सपोर्ट मिलता है। इसकी कीमत 5,999 रुपये रखी गई है, जबकि लॉन्च ऑफर के तहत इसे 5,499 रुपये में खरीदा जा सकता है।
  • CES 2026: Noise के नए फ्लैगशिप TWS Master Buds 2 आए, Bose ट्यूनिंग के साथ
    Noise ने CES 2026 के दौरान अपने नए फ्लैगशिप TWS ईयरबड्स Master Buds 2 से पर्दा उठाया है। यह कंपनी की प्रीमियम Master Series का अगला मॉडल है, जिसे Sound by Bose टेक्नोलॉजी के साथ ट्यून किया गया है। Noise के मुताबिक, Master Buds 2 बेहतर साउंड क्वालिटी, ज्यादा इमर्सिव ऑडियो और स्मार्ट लिसनिंग एक्सपीरियंस देने पर फोकस करता है। कंपनी इसे डिजाइन, परफॉर्मेंस और इंटेलिजेंस के मामले में पिछली जनरेशन से बड़ा अपग्रेड बता रही है। Master Buds 2 की ग्लोबल बिक्री फरवरी 2026 के अंत तक शुरू होगी।

Tws Earbuds - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »