Apple AirPods 4 से लेकर Samsung Galaxy buds 3 Pro तक 15 हजार में आने वाले टॉप 5 ईयरबड्स

15 हजार रुपये के बजट में अगर आप अपने लिए ईयरबड्स तलाश कर रहे हैं तो एक से बढ़कर एक ऑप्शन मौजूद हैं।

Apple AirPods 4 से लेकर Samsung Galaxy buds 3 Pro तक 15 हजार में आने वाले टॉप 5 ईयरबड्स

Photo Credit: Apple

Apple AirPods 4 की बैटरी 30 घंटे तक चल सकती है।

ख़ास बातें
  • Apple AirPods 4 में पर्सनलाइज स्पेटियल ऑडियो आता है।
  • JBL New Launch Live Flex 3 में हाई रेज ऑडियो ट्रू एएनसी सपोर्ट मिलता है।
  • Samsung Galaxy buds 3 Pro में एडेप्टिव ANC मिलता है।
विज्ञापन
15 हजार रुपये के बजट में अगर आप अपने लिए ईयरबड्स तलाश कर रहे हैं तो एक से बढ़कर एक ऑप्शन मौजूद हैं। आज हम ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर डिस्काउंट पर मिलने वाली ईयरबड्स की बात कर रहे हैं जिसमें Samsung Galaxy buds 3 Pro, Sennheiser Accentum True Wireless in Ear Earbuds, Apple AirPods 4 Wireless Earbuds, Marshall Minor Iv Wireless in Ear Earbuds और JBL New Launch Live Flex 3 TWS शामिल हैं। ई-कॉमर्स साइट पर कीमत कटौती के अलावा बैंक ऑफर भी मिल रहा है। आइए 15 हजार में आने वाले ईयरबड्स के बारे में जानते हैं।

Sennheiser Accentum True Wireless in Ear Earbuds
Sennheiser Accentum True Wireless in Ear Earbuds में ब्लूटूथ 5.3 मिलता है। यह ऑराकास्ट टेक्नोलॉजी, क्रिस्टल क्लियर साउंड प्रदान करता है। इसकी बैटरी फुल चार्ज में 28 घंटे तक चल सकती है। इसमें हाईब्रिट ANC के साथ IP54 रेटिंग दी गई है। Sennheiser Accentum True Wireless in Ear Earbuds अमेजन पर 11,989 रुपये में लिस्ट किए गए हैं।

Apple AirPods 4 Wireless Earbuds
Apple AirPods 4 Wireless Earbuds में ब्लूटूथ सपोर्ट के साथ पर्सनलाइज स्पेटियल ऑडियो मिलता है। यह पसीने और पानी से बचाव के साथ आते हैं। चार्जिंग केस यूएसबी-सी चार्जिंग का सपोर्ट करता है। इसमें दी गई बैटरी कुल 30 घंटे तक चल सकती है। Apple AirPods 4 Wireless Earbuds अमेजन पर 11,999 रुपये में लिस्टेड हैं।

Marshall Minor Iv Wireless in Ear Earbuds
Marshall Minor Iv Wireless in Ear Earbuds में दी गई बैटरी 30 से ज्यादा घंटे तक चल सकती है। ये ईयबड्स पानी से सुरक्षित रहते हैं। Marshall Minor Iv Wireless in Ear Earbuds ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर 11,999 रुपये में लिस्ट हैं।

JBL New Launch Live Flex 3 TWS
JBL New Launch Live Flex 3 TWS में हाई रेज ऑडियो ट्रू एएनसी सपोर्ट मिलता है। टच डिस्प्ले के साथ स्मार्ट केस दिया गया है। ईयरबड्स की बैटरी फुल चार्ज के साथ 50 घंटे तक चल सकती है। इसमें 6 माइक, मल्टीप्वाइंट कनेक्शन और IP55 रेटिंग दी गई है। JBL New Launch Live Flex 3 TWS ई-कॉमर्स साइट Amazon पर 13,999 रुपये में लिस्टेड हैं।

Samsung Galaxy buds 3 Pro
Samsung Galaxy in Ear Wireless Earbuds 3 Pro में Galaxy Ai के सपोर्ट के साथ एडेप्टिव ANC मिलता है। इसमें 24 बिट हाई-फाई ऑडियो दिया गया है। ईयरबड्स एक बार चार्ज होकर 37 घंटे तक चल सकते हैं। ईयरबड्स IP57 रेटिंग के साथ आते हैं। Samsung Galaxy in Ear Wireless Earbuds 3 Pro अमेजन पर 15,999 रुपये में लिस्टेड किए गए हैं। बैंक ऑफर की बात करें तो HSBC क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 7.5% इंस्टेंट डिस्काउंट (1500 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 14,799 रुपये हो जाएगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava Virat V1 Pro 5G सेल होने जा रही शुरू, 6GB रैम के साथ ₹2700 तक सस्ते में खरीदने का मौका!
  2. Nepal Floods: नेपाल जैसी बाढ़ आ जाए तो क्या करें? ये 7 गैजेट्स बचा सकते हैं आपकी जान
  3. NASA के रोवर को मंगल पर दिखा जैली फिश जैसा जीव! फोटो ने खींचा ध्यान
  4. Poco X8 Power 5G आ रहा 10,000mAh बैटरी के साथ, 4 सितंबर को है भारत में लॉन्च, IP69 रेटिंग!
  5. Upcoming Smartphones: Poco F9 Ultra, Vivo V80 Lite 5G, Redmi 17, Poco X8 Power जैसे स्मार्टफोन्स की मचेगी धूम! 10,000mAh बैटरी
  6. Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, 161km तक रेंज, कीमत 99,999 रुपये से शुरू
  7. ₹8,549 में खरीदें 13 हजार एमआरपी वाला Oppo फोन! 6000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग
  8. Xiaomi ला रही प्रीमियम टैबलेट, 11000mAh बैटरी, 67W चार्जिंग के साथ हुआ लीक!
  9. भारत का 5G बदलने वाला है! अब नहीं रहेगी स्पीड की समस्या, EMF लिमिट पर सरकार का बड़ा कदम
  10. 100W पावर वाला 25000mAh पावरबैंक लाई Cuktech, iPhone 17 Pro Max को तीन से ज्यादा बार करता है चार्ज!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »