Rs 499 से शुरू होने वाले Earbuds Buzz X7, X8, X9, और ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, जानें फीचर्स

नए Buzz X7, X8, X9 ट्रू वायरलेस ईयरबड्स Rs 499 से शुरू हो जाते हैं। ईयरबड्स में 56 घंटे तक का बैकअप दिया है।

Rs 499 से शुरू होने वाले Earbuds Buzz X7, X8, X9, और ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, जानें फीचर्स

Photo Credit: Dubstepworld

Nu Republic की कंज्यूमर टेक कंपनी Dubstep ने अपने नए ईयरबड्स और ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च किए हैं।

ख़ास बातें
  • Buzz X7 ईयरबड्स में कंपनी ने 13mm के डाइनेमिक ड्राइवर्स दिए हैं।
  • Dubstep Pop 1200 वायरलेस स्पीकर में 52mm के ड्राइवर्स लगे हैं।
  • ये 16 घंटे तक का बैकअप दे सकते हैं।
विज्ञापन

Nu Republic की कंज्यूमर टेक कंपनी Dubstep ने अपने नए ईयरबड्स और ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च किए हैं। ब्रांड ने नए Buzz X7, X8, X9 ट्रू वायरलेस ईयरबड्स को लॉन्च किया है जो Rs 499 से शुरू हो जाते हैं। इसके साथ ही ब्रांड ने नए Pop ब्लूटूथ स्पीकर Pop 1200, और Pop 1400 को भी पेश किया है। ये ब्लूटूथ स्पीकर Rs 899 से शुरू हो जाते हैं। कंपनी ने ईयरबड्स में 56 घंटे तक का बैकअप दिया है। ब्लूटूथ स्पीकर में 14W तक आउटपुट दी गई है। इन्हें 'Made to Play' टैग के साथ पेश किया गया है। आइए जानते हैं इनके सभी डिटेल्स। 

Dubstep Buzz X7 Features

Buzz X7 ईयरबड्स में कंपनी ने 13mm के डाइनेमिक ड्राइवर्स का इस्तेमाल किया है। ये कंपनी की X-Bass टेक्नोलॉजी से लैस हैं। ईयरबड्स में ब्लूटूथ v5.3 का सपोर्ट है। इसके साथ ही इनमें एन्वायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (ENC) फीचर भी है। ईयरबड्स में 56 घंटे का बैकअप दिया गया है। इनकी कीमत 699 रुपये है। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 

Dubstep Buzz X8 Features

Buzz X8 ईयरबड्स में कंपनी ने 13mm के डाइनेमिक ड्राइवर्स दिए हैं। ईयरबड्स में ब्लूटूथ v5.3 का सपोर्ट है। ये डुअल माइक्रोफोन से लैस हैं। इसके साथ ही इनमें एन्वायरमेंटल नॉइज कैंसिलेशन (ENC) फीचर भी है। ये 56 घंटे तक का बैटरी बैकअप दे सकते हैं। इसके अलावा इनमें टच कंट्रोल, वाइस असिस्टेंट सपोर्ट भी है। इनकी कीमत 699 रुपये है। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 

Dubstep Buzz X9 Features

Dubstep Buzz X9 में 13mm के डाइनेमिक ड्राइवर्स मिलते हैं। कंपनी ने इन्हें खासतौर पर उन यूजर्स के लिए पेश किया है जिन्हें बेस वाला म्यूजिक अधिक पसंद होता है। ये 60 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकते हैं। इनमें डुअल मोड फंक्शन दिया गया है। यूजर्स म्यूजिक और गेमिंग मोड में स्विच कर सकते हैं। इनकी कीमत 499 रुपये है। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 

Dubstep Pop 1200 Wireless Speaker

Dubstep Pop 1200 वायरलेस स्पीकर में 52mm के ड्राइवर्स लगे हैं। ये 12W की आउटपुट के साथ आते हैं और बैलेंस्ड ऑडियो परफॉर्मेंस दे सकते हैं। कंपनी ने डीप बेस होने का दावा किया है। इनमें TWS पेअरिंग का सपोर्ट है। ये 16 घंटे तक का बैकअप दे सकते हैं। Dubstep Pop 1200 वायरलेस स्पीकर की कीमत 599 रुपये है। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 

Dubstep Pop 1400 Wireless Speaker

Dubstep Pop 1400 वायरलेस स्पीकर में 52mm के ड्राइवर्स लगे हैं। ये 14W की आउटपुट के साथ आते हैं। कंपनी का दावा है कि ये आउटडोर में भी धांसू साउंड दे सकते हैं। इनमें TWS पेअरिंग का सपोर्ट है। ये 16 घंटे तक का बैकअप दे सकते हैं। Dubstep Pop 1200 वायरलेस स्पीकर की कीमत 699 रुपये है। इन्हें कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »