799 रुपये में ईयरबड्स, 30,000mAh पावरबैंक Rs 1,749 में, LYNE ने लॉन्च किए 4 नए प्रोडक्ट्स

CoolPods 5 Pro एक TWS (True Wireless Stereo) ईयरबड्स हैं, जो Bluetooth 5.3 कनेक्टिविटी के साथ आते हैं।

799 रुपये में ईयरबड्स, 30,000mAh पावरबैंक Rs 1,749 में, LYNE ने लॉन्च किए 4 नए प्रोडक्ट्स

Photo Credit: LYNE Originals

LYNE Originals के चारों प्रोडक्ट्स की सेल भारत में ऑनलाइन और ऑफलाइन चैनल्स पर लाइव है

ख़ास बातें
  • CoolPods 5 Pro TWS ईयरबड्स की कीमत 799 रुपये है
  • Hydro 7 हेडफोन 1,049 रुपये में लॉन्च हुआ
  • JukeBox 3 Pro स्पीकर 1,149 रुपये में बेचा जाएगा
विज्ञापन
LYNE Originals ने भारत में एक साथ चार नए प्रोडक्ट्स लॉन्च कर दिए हैं। इनमें CoolPods 5 Pro TWS ईयरबड्स, Hydro 7 वायरलेस हेडफोन, JukeBox 3 Pro स्पीकर और PowerBox 21 पावरबैंक शामिल हैं। कंपनी का कहना है कि ये प्रोडक्ट्स रोजमर्रा के यूज और मोबाइल एंटरटेनमेंट को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किए गए हैं। ईयरबड्स में Bluetooth 5.3 कनेक्टिविटी मिलती है और कंपनी के मुताबिक, ये एक बार चार्ज करने पर 40 घंटे तक का प्लेबैक दे सकते हैं। वहीं, PowerBox 21 एक 30,000mAh क्षमता वाला पावरबैंक है जो 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है।

चारों LYNE प्रोडक्ट्स की सेल भारत में ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेल चैनल्स पर शुरू हो चुकी है। लॉन्च कीमत इस प्रकार है, CoolPods 5 Pro की कीमत 799 रुपये, Hydro 7 हेडफोन 1,049 रुपये, JukeBox 3 Pro स्पीकर 1,149 रुपये और PowerBox 21 पावरबैंक 1,749 रुपये। सभी प्रोडक्ट्स तीन कलर ऑप्शन में उपलब्ध होंगे।

CoolPods 5 Pro एक TWS (True Wireless Stereo) ईयरबड्स हैं, जो Bluetooth 5.3 कनेक्टिविटी के साथ आते हैं। कंपनी के मुताबिक, ये ईयरबड्स एक बार चार्ज में 40 घंटे तक का प्लेबैक दे सकते हैं। इनमें टाइप-C चार्जिंग पोर्ट, वॉयस असिस्टेंट सपोर्ट और IPX रेटेड वाटर रेजिस्टेंस भी दिया गया है। डिजाइन कॉम्पैक्ट है और इसे तीन रंगों में खरीदा जा सकता है।

LYNE Originals Hydro 7 Wireless Headphones में Bluetooth 5.4 सपोर्ट दिया गया है और इसकी बैटरी 30 घंटे तक चलती है। इसमें Environmental Noise Cancellation (ENC), 40ms लो लेटेंसी गेमिंग मोड और फोल्डेबल डिजाइन मौजूद है। इसका वायरलेस रेंज 10 मीटर तक है और यह भी तीन कलर वेरिएंट्स में उपलब्ध है।

JukeBox 3 Pro एक पोर्टेबल वायरलेस स्पीकर है जो 10W का आउटपुट देता है। इसमें सराउंड साउंड और बेस एन्हांसमेंट शामिल है। इसमें RGB लाइटिंग, FM रेडियो, USB, TF कार्ड और AUX सपोर्ट जैसे ऑप्शन दिए गए हैं। कंपनी का कहना है कि यह स्पीकर 5 घंटे तक लगातार प्लेबैक देता है।

PowerBox 21 एक 30,000mAh क्षमता वाला पावरबैंक है जो 22.5W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करता है। इसमें डुअल इनपुट और ट्रिपल आउटपुट पोर्ट दिए गए हैं, जिससे एक साथ कई डिवाइस चार्ज किए जा सकते हैं। इसे पोर्टेबल बनाने के लिए एक लेदर स्ट्रैप भी दिया गया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Lyne Originals
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »