Two Wheeler

Two Wheeler - ख़बरें

  • इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
    चीन की ऑटोमोबाइल कंपनी Chery ने इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में एंट्री की तैयारी करते हुए Cinnox ब्रांड के तहत दो नए मॉडल पेश किए हैं। इनमें Grow C3 इलेक्ट्रिक क्रूजर बाइक और एक ADV इलेक्ट्रिक स्कूटर शामिल हैं। Grow C3 में EREV टेक्नोलॉजी दी गई है, जिसमें बाइक को चलाने के लिए इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल होगा, जबकि पेट्रोल जनरेटर चलते समय बैटरी चार्ज करने में मदद करेगा। दूसरी ओर, कंपनी के ADV इलेक्ट्रिक स्कूटर की रेंज 150 से 200 किलोमीटर तक बताई गई है। फिलहाल दोनों मॉडल की कीमत, लॉन्च डेट और बिक्री से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है।
  • दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
    दिवाली के मौके पर अगर आप नया टू-व्हीलर खरीदने का विचार कर रहे है और बजट 1 लाख है तो इलेक्ट्रिक स्कूटर अच्छा रहेगा। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर डेली होने वाले पेट्रोल के खर्च से छुटकार देगा और देश के कई राज्यों में रजिस्ट्रेशन में छूट से लेकर सब्सिडी से भी अतिरिक्त बचत होगी। भारत में Ola S1 Z, VIDA VX2 Go 3.4, Ampere Magnus Neo, Pure EV Entrance Neo SX और Bajaj Chetak C2501 रेंज के साथ-साथ अच्छी खासी टॉप स्पीड भी प्रदान करते हैं।
  • इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
    सितंबर में इस मार्केट में TVS Motor की हिस्सेदारी 26.3 प्रतिशत रही है। दूसरे स्थान पर Bajaj Auto लगभग 23.5 प्रतिशत हिस्सेदारी के साथ है। इस मार्केट में Ather Energy (14.7 प्रतिशत) का तीसरा और Hero MotoCorp (11.7 प्रतिशत) का चौथा स्थान है। पिछले कुछ महीनों पेट्रोल का प्राइस बढ़ने और नए लॉन्च से इस मार्केट में बिक्री बढ़ाने में सहायता मिली है।
  • PM E-DRIVE Scheme: इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर सरकार देगी कितना पैसा? यहां जानें पूरी स्कीम
    PM E-DRIVE Scheme के तहत इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर मिलने वाले इंसेंटिव में बदलाव किया गया है। अब पात्र ई-स्कूटर और ई-बाइक पर 2,500 रुपये प्रति kWh का इंसेंटिव मिलेगा, जिसकी अधिकतम सीमा 5,000 रुपये प्रति वाहन है। इससे पहले यह राशि 5,000 रुपये प्रति kWh और अधिकतम 10,000 रुपये थी। योजना का फायदा सिर्फ 1.5 लाख रुपये तक की ex-factory कीमत वाले इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों को मिलेगा। इसके लिए सरकार ने 2,767 करोड़ रुपये का फंड रखा है, जिससे अधिकतम 45,79,120 वाहनों को कवर किया जाएगा। योजना की अंतिम तारीख 31 मार्च 2028 है।
  • भारत में तेजी से बढ़ सकता है EVs का मार्केट, इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की होगी बड़ी हिस्सेदारी
    रेटिंग्स एजेंसी Ind-Ra की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि मौजूदा फाइनेंशियल ईयर में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की हिस्सेदारी बढ़कर 8-10 प्रतिशत की हो सकती है। पिछले फाइनेंशियल ईयर में यह 6.6 प्रतिशत की थी। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में बढ़ोतरी के पीछे कम ऑपरेटिंग कॉस्ट, आसान चार्जिंग और प्रोडक्ट्स की बड़ी रेंज जैसे कारण हैं।
  • ईवी सब्सिडी सिर्फ उन्हीं टू-व्हीलर को मिलेगी, जिनमें होगी रीजेनरेटिव ब्रेकिंग, सरकार ने बदला नियम
    दिल्ली सरकार ने हाल ही में नई ईवी पॉलिसी को लागू किया है, जिसके जरिए नए इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वाले ग्राहकों को ₹30,000 से लेकर ₹1 लाख तक सब्सिडी मिलेगी। नई ईवी सब्सिडी पॉलिसी को लेकर जारी हुई गाइडलाइंस में नए स्टैंडर्ड तय हुए हैं। सिर्फ उन्हीं इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी मिलेगी, जिनमें रीजेनरेटिव ब्रेकिंग होगी। इस सिस्टम के साथ-साथ इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की रेंज 80 किलोमीटर और वाहन पर तीन साल या 20 हजार किमी तक की वारंटी भी शामिल है।
  • TVS Motor की EV सेल्स में धूम, बेचे सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक टूव्हीलर, Ola फिसली 7वें नम्बर पर
    TVS Motor ने बीते महीने यानी फरवरी 2026 में टॉप इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी का दर्जा बरकरार रखा है। सरकार के Vahan पोर्टल के रजिस्ट्रेशन डेटा से पता चलता है कि फरवरी में कुल 101,059 इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर रजिस्टर हुए। इनमें से TVS Motor के व्हीकल 29,231 थे जो कि मार्केट शेयर का 28.9 यानी 29 प्रतिशत के लगभग है।
  • Hero MotoCorp ने Ola Electric को पीछे छोड़ा, Bajaj दूसरे नंबर पर, जानें कौन रहा टॉप पर?
    FADA की नवंबर 2025 EV टू-व्हीलर सेल्स रिपोर्ट बताती है कि कुल 1.16 लाख इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक रजिस्टर्ड हुए, जो अक्टूबर की तुलना में लगभग 19% कम हैं। TVS Motor 30,347 यूनिट्स के साथ नंबर-1 पर रहा, जबकि Bajaj Auto ने 25,565 यूनिट्स बेचे। Ather को MoM गिरावट का सामना करना पड़ा, लेकिन YoY ग्रोथ मजबूत रही। Hero MotoCorp ने 12,213 यूनिट्स बेचकर इस बार Ola Electric को पीछे छोड़ दिया, जिसकी सेल्स लगातार गिरावट में हैं और YoY आधार पर 71% की भारी कमी दर्ज की गई। कुल मार्केट शेयर 4.6% पर स्थिर है।
  • Delhi EV Policy 2.0: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदने वाली महिलाओं को 36 हजार की सब्सिडी, 20 हजार नौकरियां
    Delhi EV Policy 2.0 के ड्राफ्ट वर्जन में पहले 10 हजार महिला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर खरीदारों को यह लाभ देने का प्रस्ताव है, जिनके पास वैलिड ड्राइविंग लाइसेंस है। इस प्रपोजल का उद्देश्य मोबिलिटी सेक्टर में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना है। ड्राफ्ट पॉलिसी में दिल्ली की महिलाओं को लाभ देने का प्रस्ताव है, जिन्हें प्रति किलोवाट घंटा (kWh0) 12 हजार रुपये की खरीद इन्सेंटिव रकम मिलेगी।
  • इटालियन ब्रांड VLF भारत में 2 अप्रैल को लॉन्च कर रहा है नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, शेयर किया टीजर
    VLF ने एक नए इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर के भारत में बुधवार, 2 अप्रैल को लॉन्च होने की पुष्टि की है। इलेक्ट्रिक स्कूटर के नाम को पर्दे के पीछे रखा गया है। पोस्ट में लिखा है, (अनुवादित) "कुछ स्लीक, कुछ बोल्ड, कुछ इटालियन।" कंपनी ने एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर की टेललाइट दिखाई गई है, जो काफी हद तक मौजूदा Tennis 1500 W से मेल खाती है। बता दें कि कंपनी के पोर्टफोलियो में एक Tennis 4000 W भी है, जो 1500 W से अधिक शक्तिशाली है।
  • EV के लिए सब्सिडी में फ्रॉड को लेकर Hero Electric सहित 3 कंपनियों पर कसा शिकंजा 
    हेवी इंडस्ट्रीज मिनिस्ट्री ने फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (FAME) II स्कीम को पेश किया था। हालांकि, यह स्कीम समाप्त हो चुकी है लेकिन तीन इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों पर इसमें जाली तरीके से इंसेंटिव्स लेने के संदेह में जांच की जा रही है। इन कंपनियों में Hero Electric, Okinawa Autotech और Benling शामिल हैं।
  • Ola Electric ला रही नए टू-व्हीलर और पोर्टेबल बैटरी, टीजर रिलीज, जानें पूरी डिटेल
    Ola Electric अगले हफ्ते नई घोषणा करने वाला है। ओला के को-फाउंडर और सीईओ भविश अग्रवाल ने इसकी पुष्टि अपने निजी एक्स हैंडल पर की है। पोस्ट में तीन फोटो हैं, उनमें से पहली कंपनी की खुद तैयार रिमूवेबल/पोर्टेबल ईवी बैटरी है, जिसके लिए जुलाई की शुरुआत में एक पेटेंट दायर किया था।। Ola का नया प्रोडक्ट आगामी इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर होगा, फोटो से जिसकी कुछ झलक मिली है।
  • EV की सेल्स बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार देगी 14,335 करोड़ रुपये की सब्सिडी
    इस योजना के तहत EV खरीदने वालों को डिमांड इंसेंटिव उपलब्ध कराने के लिए मिनिस्ट्री ऑफ हेवी इंडस्ट्रीज ई-वाउचर लाएगी। EV खरीदने पर इस योजना के पोर्टल पर खरीदार के लिए ई-वाउचर जेनरेट किया जाएगा। PM E-DRIVE के तहत इलेक्ट्रिक एंबुलेंस के लिए लगभग 500 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं
  • TVS Motor की सेल्स 33 प्रतिशत बढ़कर 3.68 लाख यूनिट्स से ज्यादा
    इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की बढ़ती डिमांड को पूरा करने के लिए कंपनी ने iQube की प्रोडक्शन कैपेसिटी को प्रति माह बढ़ाकर 25,000 यूनिट्स करने की तैयारी की है। इसकी योजना इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के सेल्स नेटवर्क के विस्तार की भी है
  • सिंगल चार्ज में 151km चलने वाला Simple Dot One इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, जानें कीमत
    Simple Dot One में फिक्स्ड बैटरी होगी जो कि 151 किलोमीटर की सर्टिफाइड रेंज और आईडीसी में 160 किलोमीटर की रेंज तय करेगी।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »