• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • EV के लिए सब्सिडी में फ्रॉड को लेकर Hero Electric सहित 3 कंपनियों पर कसा शिकंजा 

EV के लिए सब्सिडी में फ्रॉड को लेकर Hero Electric सहित 3 कंपनियों पर कसा शिकंजा 

SFIO ने लगभग 270 करोड़ रुपये की सब्सिडी में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर इन कंपनियों के परिसरों पर छापा मारा है

EV के लिए सब्सिडी में फ्रॉड को लेकर Hero Electric सहित 3 कंपनियों पर कसा शिकंजा 

पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है

ख़ास बातें
  • इन कंपनियों में Hero Electric, Okinawa Autotech और Benling शामिल हैं
  • इन कंपनियों ने चीन से इम्पोर्ट किए गए पार्ट्स इस्तेमाल किए थे
  • पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री बढ़ी है
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार की ओर से कुछ उपाय किए गए हैं। इसी कड़ी में हेवी इंडस्ट्रीज मिनिस्ट्री ने फास्टर एडॉप्शन एंड मैन्युफैक्चरिंग ऑफ इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (FAME) II स्कीम को पेश किया था। हालांकि, यह स्कीम समाप्त हो चुकी है लेकिन तीन इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनियों पर इसमें जाली तरीके से इंसेंटिव्स लेने के संदेह में जांच की जा रही है। इन कंपनियों में Hero Electric, Okinawa Autotech और Benling शामिल हैं। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, सीरियस फ्रॉड इनवेस्टिगेशन ऑफिस (SFIO) ने लगभग 270 करोड़ रुपये की सब्सिडी में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर इन कंपनियों के परिसरों पर छापा मारा है। यह जांच ऐसे EV मैन्युफैक्चरर्स के खिलाफ अभियान का हिस्सा है जिन्होंने कथित तौर पर नियमों का उल्लंघन कर इस स्कीम का गलत इस्तेमाल किया था। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा देने के लिए 2019 में FAME II स्कीम को लॉन्च किया गया था। इसमें EV के लिए देश में बने कंपोनेंट्स का इस्तेमाल करने के लिए मैन्युफैक्चरर्स को लगभग 10,000 करोड़ रुपये के इंसेंटिव्स की पेशकश की गई थी। इस जांच में पाया गया था कि कुछ EV कंपनियों ने इस नियम का पालन नहीं किया था। इन कंपनियों ने चीन से इम्पोर्ट किए गए पार्ट्स इस्तेमाल किए थे। 

SFIO ने बताया, "इन तीन कंपनियों ने सब्सिडी का दावा करने के लिए हेवी इंडस्ट्रीज मिनिस्ट्री को गलत तरीके से दिशानिर्देशों का पालन करना दिखाया था। यह बाद में गलत और झूठा पाया गया था।" इन तीनों कंपनियों ने EV की मैन्युफैक्चरिंग के लिए FAME II के तहत प्रतिबंधित पार्ट्स का इस्तेमाल किया था। हेवी इंडस्ट्रीज मिनिस्ट्री ने भी फेज्ड मैन्युफैक्चरिंग प्लान (PMP) नियमों का पालन किए बिना सब्सिडी का दावा करने को लेकर जांच की थी। मिनिस्ट्री को कुछ अज्ञात ईमेल प्राप्त हुई थी जिनमें आरोप लगाया गया था कि बहुत से EV मैन्युफैक्चरर्स नियमों का उल्लंघन कर सब्सिडी ले रहे हैं। 

मिनिस्ट्री ऑफ कॉरपोरेट अफेयर्स के तहत आने वाले SFIO ने छापे के दौरान डेटा, बही खाते और कुछ अन्य मैटीरियल सबूत के तौर पर जब्त किया है। इस मामले में आगे जांच की जा रही है। सरकार की ओर से ऐसे EV मेकर्स को आगामी FAME III स्कीम के लिए ब्लैकलिस्ट किया जा सकता है जिन्होंने FAME II में नियमों का उल्लंघन किया था।  
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  2. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  3. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  4. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
  5. Sennheiser Momentum 5 Wireless, Momentum True Wireless 5 लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, शोर नहीं करेगा परेशान
  6. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  7. Ray-Ban Meta (Gen 3) लॉन्च, पहले से ज्यादा समय तक रिकॉर्ड कर पाएंगे वीडियो, गजब के स्टाइलिश फ्रेम भी
  8. itel ने मात्र 1059 में नया फोन किया लॉन्च, 9 भाषाओं में करेगा सपोर्ट
  9. Flipkart पर मात्र ₹4,999 में टीवी और रेफ्रिजरेटर 7000 से भी सस्ता
  10. OnePlus 16 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले महीने होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »