Trump Mobile Price

Trump Mobile Price - ख़बरें

  • ईरान की क्रिप्टो ट्रांजैक्शंस में मिला नॉर्थ कोरिया और चाइना का लिंक!
    ब्लॉकचेन रिसर्सर्स ने एक जांच में पाया है कि ईरान के सेंट्रल बैंक के कंट्रोल वाले दो क्रिप्टो वॉलेट्स में क्रिप्टो एक्सचेंज Bybit से चुराया गया फंड मौजूद था। Bybit में हैंकिंग के जरिए 1.5 अरब डॉलर का फंड चुराया गया था। इस मामले में नॉर्थ कोरिया के हैकर्स पर आरोप लगा था। ईरान से जुड़े क्रिप्टो वॉलेट्स से फंड को कई ट्रांजैक्शंस में विभिन्न प्लेटफॉर्म्स पर भेजा गया था।
  • Elon Musk से छिना ट्रिलिनेयर का खिताब, SpaceX का शेयर प्राइस गिरने का असर
    Bloomberg Billionaires Index के अनुसार, मस्क की वेल्थ 16 जून को लगभग 1.32 लाख करोड़ डॉलर से घटकर लगभग 957 अरब डॉलर हो गई है। हालांकि, दुनिया के सबसे रईस शख्स के तौर पर मस्क बरकरार हैं। अमेरिकी स्टॉक मार्केट में SpaceX की शानदार शुरुआत से मस्क की वेल्थ तेजी से बढ़ी थी। SpaceX ने इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के जरिए लगभग 75 अरब डॉलर जुटाए थे।
  • ईरान में सरकार को गिराने के लिए इजरायल पर स्टारलिंक के इंटरनेट रिसीवर भेजने का आरोप
    इजरायल के पूर्व प्रधानमंत्री, Naftali Bennett ने दावा किया है कि इस वर्ष की शुरुआत में ईरान में सरकार के खिलाफ प्रदर्शनों को भड़काने के लिए सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट सर्विस देने वाली Starlink के रिसीवर्स की तस्करी की गई थी। बेनेट का कहना था कि इजराल और मिडल ईस्ट के अन्य देशों को मिलकर ईरान के नेतृत्व को हटाना चाहिए।
  • क्रिप्टो मार्केट को मिला कॉरपोरेट इनवेस्टर्स से सपोर्ट, बिटकॉइन का प्राइस 66,000 डॉलर से ज्यादा
    अमेरिका और ईरान के बीच समझौता होने से मार्केट के सेंटीमेंट में सुधार हुआ है। क्रिप्टो मार्केट में व्हेल्स की एक्टिविटी भी बढ़ी है। व्हेल्स ने एक्सचेंजों से 11,000 से ज्यादा बिटकॉइन को विड्रॉ किया है। इससे बिकवाली का दबाव घटने और बड़े क्रिप्टो होल्डर्स के बीच भरोसा बढ़ने का संकेत मिल रहा है। इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट को बढ़ाया है।
  • Bitcoin की मार्केट वैल्यू कुछ महीनों में 1 लाख करोड़ डॉलर से ज्यादा गिरी
    पिछले सप्ताह इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी में भारी गिरावट हुई थी और इसका प्राइस 60,000 डॉलर से नीचे चला गया था। अमेरिका के प्रेसिडेंट के तौर पर Donald Trump के दूसरे कार्यकाल की शुरुआत में क्रिप्टो मार्केट को बढ़ाने के लिए फैसले लिए जाने की संभावना से बिटकॉइन में काफी तेजी आई थी और बिटकॉइन ने एक लाख डॉलर का लेवल पार किया था। हालांकि, इसके बाद से क्रिप्टो मार्केट में सेंटीमेंट काफी बदला है।
  • ईरान पर अमेरिका के हमलों से क्रिप्टो मार्केट में गिरावट, बिटकॉइन का प्राइस 73,000 डॉलर से नीचे
    अमेरिका के ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने ईरान की पर्शियन गल्फ स्ट्रेट अथॉरिटी पर नए प्रतिबंध लगाए हैं। अमेरिका का आरोप है कि ईरान जहाजों से वसूली कर रहा है। पिछले वर्ष अक्टूबर में बिटकॉइन ने 1,26,000 डॉलर से अधिक का हाई लेवल बनाया था। इसके बाद से इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी का प्राइस लगभग 40 प्रतिशत घटा है।
  • ईरान ने होर्मुज से निकलने वाले जहाजों के लिए शुरू की बिटकॉइन में पेमेंट वाली सर्विस
    वैश्विक स्तर पर क्रूड ऑयल और गैस के ट्रांसपोर्टेशन के लिए होर्मुज एक महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है। भारत सहित पश्चिम एशिया के बहुत से देशों में ऑयल और गैस के इम्पोर्ट के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य का बहुत महत्व है। हालांकि, इस समुद्री मार्ग को खोलने को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का कोई समाधान नहीं निकला है।
  • Strategy ने बढ़ाया Bitcoin का रिजर्व, 4.3 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट
    अमेरिका के सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन को दी गई फाइलिंग में Strategy (पहले MicroStrategy) ने बताया है कि चार मई से 10 मई के बीच प्रति बिटकॉइन लगभग 80,340 डॉलर के औसत प्राइस पर यह खरीदारी की गई है। इसके साथ इस अमेरिकी कंपनी के पास कुल 8,18,869 बिटकॉइन हो गए हैं। इन बिटकॉइन को लगभग 61.86 अरब डॉलर में खरीदा गया है।
  • क्रिप्टो मार्केट में गिरावट से Trump Media को हुआ करोड़ों डॉलर का नुकसान 
    Trump Media के पास 9,500 से अधिक बिटकॉइन हैं। पिछले वर्ष जुलाई में इन बिटकॉइन को 1,08,519 डॉलर प्रति टोकन के औसत प्राइस पर खरीदा गया था। इस वर्ष फरवरी में इस कंपनी ने लगभग 2,000 बिटकॉइन को 70,000 डॉलर प्रति कॉइन से कुछ कम प्राइस पर बेचा था। इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी का मौजूदा प्राइस 80,900 डॉलर से कुछ अधिक का है।
  • भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट पर भारी पड़ सकता है ईरान का संकट
    पश्चिम एशिया में संकट का असर भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट पर हो सकता है। देश से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट में लगभग 25 प्रतिशत की कमी होने का अनुमान है। कुछ देशों के वायु क्षेत्र में विमानों की उड़ान पर रोक और अन्य पाबंदियों से एक्सपोर्ट में कमी हो रही है। भारत में असेंबल होने वाले स्मार्टफोन्स के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) एक बड़ा मार्केट है।
  • ईरान में इंटरनेट पहुंचाने के लिए अमेरिका से फंड का इंतजार
    ईरान की सरकार की ओर से इंटरनेट पर लगाए गए प्रतिबंधों का हल निकालने के लिए एंटी-सेंसरशिप टेक्नोलॉजी प्रोग्राम पर भी विचार किया जा रहा है। हालांकि, इसके लिए Open Technology Fund में एक करोड़ डॉलर हासिल करने के तरीके को लेकर अमेरिकी एजेंसियों के बीच असहमति है। कई देशों में ऑनलाइन सेंसरशिप से निपटने के तरीकों के लिए Open Technology Fund की ओर से वित्तीय मदद दी जाती है।
  • Bitcoin पर मंदी की मार, 70,000 डॉलर से नीचे गिरा प्राइस
    पिछले वर्ष नवंबर के बाद से Bitcoin का प्राइस पहली बार 70,000 डॉलर से नीचे गिरा है और इसने 69,101 डॉलर का निचला लेवल छुआ है। हालांकि, बाद में बिटकॉइन में कुछ रिकवरी दर्ज की गई। पिछले वर्ष अक्टूबर में इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी ने 1,26,000 डॉलर से कुछ अधिक का हाई बनाया था। इसके बाद से यह 40 प्रतिशत तक घटा है।
  • ईरान में हिंसा के बीच इंटरनेट बंद नहीं करने पर हुई टेलीकॉम कंपनी के CEO की छुट्टी
    बिलिनेयर Elon Musk की SpaceX ने ईरान में Starlink की इंटरनेट सर्विस मुफ्त देने की पेशकश की है। ईरान में स्टारलिंक पर बैन लगा है लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग छिपकर इसकी सर्विस का इस्तेमाल करते हैं। सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट सर्विस उपलब्ध कराने वाली स्टारलिंक की कई देशों में मौजूदगी है। SpaceX ने ईरान में स्टारलिंक की सब्सक्रिप्शन फीस को हटा दिया है।
  • ईरान में भारी हिंसा के बीच Elon Musk ने दी मुफ्त इंटरनेट सर्विस की पेशकश
    ईरान में SpaceX ने स्टारलिंक की सब्सक्रिप्शन फीस को हटा दिया है। हालांकि, इस सर्विस का इस्तेमाल वही लोग कर सकेंगे जिनके पास इसके लिए रिसीवर मौजूद हैं। ईरान और विवादों का सामना कर रहे अन्य रीजंस में स्टारलिंक की सर्विस उपलब्ध कराने से दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति मस्क और अमेरिकी सरकार की ताकत का संकेत मिल रहा है।
  • Apple ने किया 50 अरब डॉलर से ज्यादा के मेड इन इंडिया iPhones का एक्सपोर्ट
    केंद्र सरकार की प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम के तहत एपल की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स ने भारत से 50 अरब डॉलर से अधिक के आईफोन्स की शिपमेंट की है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि मौजूदा वित्त वर्ष के शुरुआती नौ महीनों में कंपनी ने लगभग 16 अरब डॉलर के आईफोन मॉडल्स का एक्सपोर्ट किया है। देश से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट के लिए अमेरिका एक बड़ा मार्केट है।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »