• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक

किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक

सोशल मीडिया पर दावा किया जाता है कि Wi-Fi राउटर के पीछे एल्युमिनियम फॉयल लगाने से इंटरनेट स्पीड बढ़ जाती है। लेकिन क्या यह सच है? जानिए वायरल ट्रिक के पीछे की असली रिसर्च, एक्सपर्ट्स की राय और पूरी सच्चाई।

किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक

Photo Credit: AI Generated

क्या राउटर के पीछे एल्युमिनियम फॉयल लगाने से Wi-Fi तेज हो जाता है? जानिए सच्चाई

ख़ास बातें
  • Wi-Fi बढ़ाने वाली वायरल ट्रिक की सच्चाई
  • रिसर्च में साधारण फॉयल का इस्तेमाल नहीं हुआ था
  • जानिए Myth और Fact में क्या है अंतर
विज्ञापन

अगर आपने सोशल मीडिया पर ऐसा कोई वीडियो देखा है, जिसमें दावा किया गया हो कि Wi-Fi राउटर के पीछे एल्युमिनियम फॉयल लगाने से इंटरनेट की स्पीड बढ़ जाती है, तो आप अकेले नहीं हैं। यह ट्रिक पिछले कुछ समय से काफी वायरल है। कई लोग इसे आसान और मुफ्त तरीका बताकर इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या वाकई ऐसा करने से Wi-Fi तेज हो जाता है? इसका जवाब थोड़ा दिलचस्प है, क्योंकि इसके पीछे विज्ञान तो है, लेकिन वायरल दावे जितना आसान नहीं। आइए जानते हैं कि रिसर्च वास्तव में क्या कहती है।

क्या कहता है वायरल दावा?

वायरल पोस्ट्स में दावा किया जाता है कि राउटर के पीछे एल्युमिनियम फॉयल लगाने से Wi-Fi सिग्नल एक दिशा में ज्यादा फोकस हो जाता है, जिससे घर के उस हिस्से में नेटवर्क बेहतर मिलने लगता है जहां पहले सिग्नल कमजोर था। हालांकि, ज्यादातर पोस्ट्स यह नहीं बतातीं कि यह ट्रिक किस रिसर्च पर आधारित है और उसकी शर्तें क्या थीं।

रिसर्च में आखिर हुआ क्या था?

अमेरिका के डार्टमाउथ कॉलेज के रिसर्चर्स ने WiPrint नाम की तकनीक डेवलप की थी। इसमें घर के लेआउट और कवरेज की जरूरत के हिसाब से कंप्यूटर की मदद से एक 3D-प्रिंटेड रिफ्लेक्टर डिजाइन किया गया, जिस पर एल्युमिनियम की पतली परत चढ़ाई गई थी। इस रिफ्लेक्टर का मकसद Wi-Fi की ताकत बढ़ाना नहीं, बल्कि सिग्नल को जरूरत वाली दिशा में मोड़ना था। टेस्ट में कुछ जगहों पर सिग्नल स्ट्रेंथ और थ्रूपुट में सुधार देखा गया, जबकि जिन क्षेत्रों में कवरेज की जरूरत नहीं थी वहां सिग्नल को कम किया जा सका।

क्या कॉमन एल्युमिनियम फॉयल करेगा काम?

यहीं सबसे बड़ी गलतफहमी है। रिसर्च में इस्तेमाल किया गया रिफ्लेक्टर साधारण किचन फॉयल नहीं था, बल्कि विशेष आकार का 3D-प्रिंटेड रिफ्लेक्टर था। उसका डिजाइन कमरे और राउटर की पोजिशन के हिसाब से तैयार किया गया था। इसलिए सिर्फ राउटर के पीछे एक सपाट एल्युमिनियम फॉयल लगा देने से वही रिजल्ट मिलने की गारंटी नहीं है।

कब काम आ सकती है ट्रिक?

अगर आपके घर में सिर्फ एक या दो जगह Wi-Fi कमजोर आता है और राउटर की पोजिशन सही है, तो किसी दिशा में सिग्नल को रीडायरेक्ट करने से कुछ सुधार मिल सकता है। लेकिन अगर समस्या मोटी कंक्रीट की दीवारें, कई मंजिलें, राउटर की गलत लोकेशन या पुराना हार्डवेयर है, तो एल्युमिनियम फॉयल कोई जादू नहीं कर सकती। ऐसे मामलों में राउटर को घर के बीच में रखना, Mesh Wi-Fi या Wi-Fi Extender इस्तेमाल करना ज्यादा असरदार उपाय होते हैं।

तो ये Myth है या Fact?

Myth: राउटर के पीछे कोई भी एल्युमिनियम फॉयल लगा देंगे तो Wi-Fi अपने आप तेज हो जाएगा।

Fact: Wi-Fi सिग्नल को धातु की मदद से एक दिशा में मोड़ने का वैज्ञानिक सिद्धांत सही है, लेकिन वायरल ट्रिक इसे बहुत आसान बनाकर पेश करती है। असली रिसर्च विशेष रूप से डिजाइन किए गए रिफ्लेक्टर पर आधारित थी, न कि सामान्य किचन फॉयल पर। इसलिए अगर आप यह ट्रिक आजमाते हैं तो कुछ मामलों में मामूली फर्क दिख सकता है, लेकिन इसे हर घर के लिए पक्का समाधान नहीं माना जा सकता।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Pad 9 Pro Max होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, 120W चार्जिंग!
  2. Vivo ला रही Vivo V80 सीरीज का नया फोन, होगी 90W फास्ट चार्जिंग!
  3. Mivi One 5G भारत में लॉन्च होगा 24 सितंबर को, दो कैमरा के साथ ग्रीन कलर में दिखी पहली झलक!
  4. Vivo V80 Lite 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 10,000mAh बैटरी, IP69, IP69 रेटिंग!
  5. Aadhaar में ईमेल घर बैठे करें अपडेट, सरकार ने फीस कर दी है फ्री
  6. WhatsApp से कर पाएंगे बिजली और यूटिलिटी बिल का भुगतान, जानें
  7. Redmi 17 5G भारत में लॉन्च: 7900mAh बैटरी के साथ 50MP कैमरा से लैस, जानें कितनी है कीमत
  8. Realme P4s 5G को सेल के पहले दिन ही ₹3000 सस्ती कीमत में खरीदने का मौका
  9. Uber layoffs 2026: उबर फिर निकालेगी 3 हजार से ज्यादा कर्मचारी, COVID-19 के बाद दूसरी सबसे बड़ी छंटनी
  10. Huawei Watch GT 7, Watch GT 7 Pro लॉन्च, सिंगल चार्ज में 21 दिन तक चलेगी, जानें और क्या है खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »