CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू

CP PLUS ने भारत में CarKam 4G Dashcam Series लॉन्च कर दी है। नई सीरीज में CP-H27 और CP-H27B मॉडल शामिल हैं, जो 4G कनेक्टिविटी, GPS, रिमोट मॉनिटरिंग, 2MP Full HD रिकॉर्डिंग और 1TB तक microSD कार्ड सपोर्ट के साथ आते हैं।

CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू

Photo Credit: CP PLUS

4G कनेक्टिविटी, GPS और डुअल कैमरा जैसे फीचर्स के साथ आते हैं CP Plus डैशकैम

ख़ास बातें
  • CP PLUS ने लॉन्च की CarKam 4G Dashcam Series
  • 4G, GPS और रिमोट मॉनिटरिंग का मिलेगा सपोर्ट
  • कीमत ₹7,599 से शुरू, Amazon पर उपलब्ध
विज्ञापन

CP PLUS ने भारतीय बाजार में अपनी नई CarKam 4G Dashcam Series लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इस सीरीज के तहत CP-H27 और CP-H27B मॉडल पेश किए हैं। ये डैशकैम उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं जो अपनी कार की ड्राइविंग रिकॉर्डिंग के साथ-साथ रिमोट मॉनिटरिंग और सिक्योरिटी फीचर्स चाहते हैं। दोनों मॉडल 4G कनेक्टिविटी, GPS ट्रैकिंग और ezyLiv+ ऐप सपोर्ट के साथ आते हैं। वहीं CP-H27B में फ्रंट और रियर दोनों कैमरे दिए गए हैं, जिससे वाहन के आगे और पीछे दोनों तरफ की रिकॉर्डिंग एक साथ की जा सकती है।

नई CarKam 4G सीरीज में 4G/5G SIM सपोर्ट दिया गया है, जिसकी मदद से यूजर्स ezyLiv+ मोबाइल ऐप के जरिए लाइव व्यू, रिमोट एक्सेस और वाहन की लोकेशन ट्रैक कर सकते हैं। इसके अलावा दोनों मॉडल HDR सपोर्ट, H.265 वीडियो कंप्रेशन और 1TB तक के microSD कार्ड को सपोर्ट करते हैं।

डैशकैम में बिल्ट-इन GPS, टू-वे टॉक, मोशन डिटेक्शन, कोलिजन डिटेक्शन, G-Sensor और पार्किंग मॉनिटरिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। Type-C हार्डवायर किट के साथ इस्तेमाल करने पर टाइम-लैप्स रिकॉर्डिंग और पार्किंग मोड भी काम करता है।

CP-H27 और CP-H27B में क्या है अंतर?

CP-H27 में 2 मेगापिक्सल का Full HD फ्रंट कैमरा दिया गया है, जो 1080p रिजॉल्यूशन पर वीडियो रिकॉर्डिंग करता है। इसमें F1.5 अपर्चर वाला लेंस और 136 डिग्री तक का डायगोनल व्यूइंग एंगल मिलता है।

वहीं CP-H27B डुअल-चैनल सेटअप के साथ आता है। इसमें 2 मेगापिक्सल का Full HD फ्रंट कैमरा और 2 मेगापिक्सल का Full HD रियर कैमरा दिया गया है। इससे कार के आगे और पीछे दोनों दिशाओं की रिकॉर्डिंग एक साथ की जा सकती है। दोनों कैमरे 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करते हैं।

कीमत और उपलब्धता

CP PLUS ने CarKam 4G CP-H27 की कीमत 7,599 रुपये रखी है। वहीं CP-H27B की कीमत 11,699 रुपये है। दोनों डैशकैम भारत में Amazon के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: CP PLUS, Dashcam, CarKam 4G, Car Accessories, GPS, 4G Dashcam, Amazon, Tech News
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  4. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. OnePlus 16 लॉन्च होगा तीन रंगों में, 50MP तीन कैमरा के साथ 9,000mAh बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  9. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »