क्रिप्टो मार्केट को मिला कॉरपोरेट इनवेस्टर्स से सपोर्ट, बिटकॉइन का प्राइस 66,000 डॉलर से ज्यादा

बिटकॉइन के लिए 68,000 डॉलर पर रेजिस्टेंस है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि मिडल ईस्ट में हमले बंद होने और होर्मुज स्ट्रेट के खुलने से मार्केट्स में तेजी आ सकती है

क्रिप्टो मार्केट को मिला कॉरपोरेट इनवेस्टर्स से सपोर्ट, बिटकॉइन का प्राइस 66,000 डॉलर से ज्यादा

अमेरिका और ईरान के बीच समझौता होने से मार्केट के सेंटीमेंट में सुधार हुआ है

ख़ास बातें
  • अमेरिका और ईरान के बीच समझौता होने से मार्केट में सेंटीमेंट मजबूत हुआ है
  • क्रिप्टो मार्केट में व्हेल्स की एक्टिविटी भी बढ़ी है
  • बिटकॉइन के लिए 68,000 डॉलर पर रेजिस्टेंस है
विज्ञापन

मिडल ईस्ट में तनाव समाप्त होने के बाद क्रिप्टो मार्केट को इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स की ओर से खरीदारी ने सपोर्ट दिया है। मार्केट वैल्यू के लिहाज से सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Bitcoin का प्राइस मंगलवार को 66,000 डॉलर से अधिक पर था। इसके अलावा बहुत सी अन्य क्रिप्टोकरेंसीज के प्राइस भी बढ़े हैं। 

इस रिपोर्ट को पब्लिश करने पर इंटरनेशनल क्रिप्टो एक्सचेंज Coinmarketcap पर Bitcoin का प्राइस 66,612 डॉलर पर था। दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी Ethereum में भी तेजी थी। Ethereum का प्राइस चार प्रतिशत से अधिक बढ़कर लगभग 1,792 डॉलर पर था। तेजी वाली अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में Solana, Monero, Chainlink और XRP शामिल थे। क्रिप्टो का मार्केट कैपिटलाइजेशन लगभग 0.9 प्रतिशत बढ़कर लगभग 2.26 लाख करोड़ डॉलर पर था। 

अमेरिका और ईरान के बीच समझौता होने से मार्केट के सेंटीमेंट में सुधार हुआ है। क्रिप्टो मार्केट में व्हेल्स की एक्टिविटी भी बढ़ी है। व्हेल्स ने एक्सचेंजों से 11,000 से ज्यादा बिटकॉइन को विड्रॉ किया है। इससे बिकवाली का दबाव घटने और बड़े क्रिप्टो होल्डर्स के बीच भरोसा बढ़ने का संकेत मिल रहा है। इंस्टीट्यूशनल इनवेस्टर्स ने बिटकॉइन में इनवेस्टमेंट को बढ़ाया है। स्पॉट बिटकॉइन एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) में फंड लगाया जा रहा है। बिटकॉइन की सबसे बड़ी कॉरपोरेट होल्डर Strategy ने भी पिछले सप्ताह अपने क्रिप्टो के रिजर्व को बढ़ाया है। Strategy (पहले MicroStrategy) के पास कुल 8,45,256 बिटकॉइन हैं। इस अमेरिकी कंपनी की बिटकॉइन होल्डिंग की वैल्यू लगभग 53.6 अरब डॉलर की है।  Strategy के को-फाउंडर और एग्जिक्यूटिव चेयरमैन, Michael Saylor ने बताया है कि इसके लिए प्रति बिटकॉइन लगभग 75,680 डॉलर का औसत प्राइस दिया गया है। पिछले वर्ष अक्टूबर में बिटकॉइन ने 1,26,000 डॉलर से अधिक का हाई लेवल बनाया था। इसके बाद से इस सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी में 45 प्रतिशत से अधिक की गिरावट हुई है। 

बिटकॉइन के लिए 68,000 डॉलर पर रेजिस्टेंस है। मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि मिडल ईस्ट में हमले बंद होने और होर्मुज स्ट्रेट के खुलने से मार्केट्स में तेजी आ सकती है। इससे क्रिप्टोकरेंसीज जैसे अधिक रिस्क वाले मार्केट में ट्रेडर्स की हिस्सेदारी बढ़ सकती है। हालांकि, इस सप्ताह अमेरिका में फेडरल रिजर्व की मीटिंग में कोई कड़ा फैसला होने की स्थिति में मार्केट पर विपरीत असर भी पड़ सकता है। 

भारतीय एक्सचेंजों में क्रिप्टोकरेंसी की कीमतें

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. लैपटॉप की बैटरी हेल्थ ऐसे करें चेक, नहीं होगा नुकसान
  2. घर में Pet रखते हैं तो काम का है Dyson का नया Vacuum Cleaner, बाल नहीं उलझेंगे, 70 मिनट का मिलेगा बैकअप!
  3. ChatGPT बनाने वाली कंपनी के AI एजेंट ने हैक कर ली ऑस्ट्रेलिया में सरकारी वेबसाइट! हेल्थ पोर्टल में लगी सेंध
  4. ड्राइविंग लाइसेंस-मोबाइल लिंक नहीं किया तो रद्द होगा DL? वायरल खबर की जानें सच्चाई
  5. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
  6. Gym और स्पोर्ट्स खेलने वालों के लिए Cult ने लॉन्च की मसाज गन, फुल चार्ज में चलेगी 5 घंटे!
  7. क्रिप्टो एक्सचेंज BitBank पर अमेरिका ने लगाया बैन, ईरान से है लिंक
  8. UPI की वॉल्यूम पर MDR से बड़ा असर नहीं, 10 प्रतिशत मर्चेंट्स डाल सकते हैं कॉस्ट का भार: NPCI
  9. Apple के 20th एनिवर्सरी iPhone में मिल सकता है क्वाड-कर्व्ड डिस्प्ले
  10. Samsung का फ्लैगशिप अल्ट्रा फोन मिल रहा ₹47,000 सस्ता, ऐसे उठाएं ऑफर का लाभ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »