इस वर्ष की शुरुआत में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने कहा था कि UPI के यूजर्स की संख्या दोगुनी से अधिक बढ़ सकती है। UPI का मौजूदा बेस 40 करोड़ यूजर्स से अधिक का है
UPI का मौजूदा बेस 40 करोड़ यूजर्स से अधिक का है
भारत में पिछले कुछ वर्षों में यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) का दायरा तेजी से बढ़ा है। UPI के लिए जल्द ही बिना एक्टिव़ इंटरनेट कनेक्शन के ट्रांजैक्शंस का फीचर शुरू हो सकता है। इस फीचर से दूरदराज और लो नेटवर्क वाले क्षेत्रों में डिजिटल तरीके से पेमेंट्स करने में आसानी होगी। UPI की ऑफलाइन पेमेंट्स के लिए मर्चेंट प्वाइंट-ऑफ-सेल (PoS) फर्मों को नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) से सर्टिफिकेशन की जरूरत होगी।
एक मीडिया रिपोर्ट में इस बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि कस्टमर्स के स्मार्टफोन या मर्चेंट के PoS टर्मिनल पर इंटरनेट कनेक्शन के बिना पेमेंट्स की सुविधा जल्द शुरू होगी। NPCI इसके लिए कम्पैटिबल PoS टर्मिनल्स को सर्टिफाइ करना शुरू करेगी। UPI ट्रांजैक्शंस के लिए ऑफलाइन फीचर NFC टेक्नोलॉजी पर बेस्ड होगा। इससे यूजर्स अपने NFC-एनेबल्ड स्मार्टफोन को इस फीचर के लिए सपोर्ट वाले टर्मिनल्स पर टैप कर ऑफलाइन UPI पेमेंट्स कर सकेंगे। ऑफलाइन पेमेंट्स शुरुआत में 2,000 रुपये प्रति पेमेंट तक सीमित हो सकती हैं। यह फीचर दूरदराज के क्षेत्रों और विमान की उड़ानों में पेमेंट्स के लिए मददगार हो सकता है।
UPI का ऑफलाइन फीचर ऑन-डिवाइस UPI Lite वॉलेट के जरिए कार्य कर सकता है। इसके लिए यूजर्स को पहले इंटरनेट से कनेक्टेड वॉलेट में रकम को जमा करना पड़ सकता है। इसके बाद बिना इंटरनेट कनेक्शन या UPI PIN के सपोर्टेड ऑफलाइन PoS टर्मिनल्स पर पेमेंट्स की जा सकेंगी। इन ट्रांजैक्शंस के लिए UPI Lite बैलेंस का इस्तेमाल किया जाएगा।
NPCI से सर्टिफिकेशन लेने के बाद मर्चेंट PoS फर्में इस फंक्शन के लिए एप्लिकेशंस और सर्विसेज बना सकेंगी। इस वर्ष की शुरुआत में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने कहा था कि UPI के यूजर्स की संख्या दोगुनी से अधिक बढ़ सकती है। UPI का मौजूदा बेस 40 करोड़ यूजर्स से अधिक का है। RBI ने बताया था कि UPI के लिए लिए एक अरब यूजर्स का टारगेट है। UPI को ऑपरेट करने वाली NPCI के प्रमोटर्स में RBI शामिल है। देश में कुल डिजिटल ट्रांजैक्शंस में UPI की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत से अधिक की है। दुनिया में भारत डिजिटल तरीके से सबसे तेज पेमेंट्स करने वाला देश बन चुका है। विदेश में भी कुछ देशों में इस पेमेंट सर्विस को लॉन्च किया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट