देश से एपल ने पिछले कुछ वर्षों में 50 अरब डॉलर से ज्यादा के मेड इन इंडिया iPhones का एक्सपोर्ट किया है। कंपनी ने चीन में अपनी मैन्युफैक्चरिंग को घटाया है। इस वजह से भारत में आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग में बढ़ोतरी हो रही है
पिछले कुछ वर्षों में देश से स्मार्टफोन्स का एक्सपोर्ट बढ़ा है
देश में पिछले कुछ वर्षों में स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट तेजी से बढ़ा है। अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple और दक्षिण कोरिया की Samsung जैसी स्मार्टफोन कंपनियों ने देश से स्मार्टफोन्स का एक्सपोर्ट बढ़ाया है। केंद्र सरकार की प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) स्कीम का इन कंपनियों को फायदा मिल रहा है। ईरान से जुड़े पश्चिम एशिया के संकट का असर भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट पर पड़ने की आशंका है।
जापान की बिजनेस न्यूज एजेंसी Nikkei Asia की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि पश्चिम एशिया में संकट का असर भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट पर हो सकता है। देश से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट में लगभग 25 प्रतिशत की कमी होने का अनुमान है। कुछ देशों के वायु क्षेत्र में विमानों की उड़ान पर रोक और अन्य पाबंदियों से एक्सपोर्ट में कमी हो रही है। भारत में असेंबल होने वाले स्मार्टफोन्स के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) एक बड़ा मार्केट है। हालांकि, इस समस्या का बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों के एक्सपोर्ट पर कम असर होगा क्योंकि वे अन्य मैन्युफैक्चरिंग हब से शिपमेंट कर सकती हैं।
इससे हैंडसेट्स को एक्सपोर्ट करने वाले स्मॉल और मीडियम साइज ट्रेडर्स को अधिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। देश से एपल ने पिछले कुछ वर्षों में 50 अरब डॉलर से ज्यादा के मेड इन इंडिया iPhones का एक्सपोर्ट किया है। कंपनी ने चीन में अपनी मैन्युफैक्चरिंग को घटाया है। इस वजह से भारत में आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग में बढ़ोतरी हो रही है। हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि भारत में पिछले वर्ष लगभग 5.5 करोड़ आईफोन्स की असेंबलिंग की गई है।
भारत में एपल की कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर्स Foxconn और Tata Group की Tata Electronics की फैक्टरियों में iPhones की असेंबलिंग होती है। पिछले वित्त वर्ष के शुरुआती नौ महीनों में कंपनी ने लगभग 16 अरब डॉलर के आईफोन मॉडल्स का एक्सपोर्ट किया था। वित्त वर्ष 2022 से आईफोन्स की कुल शिपमेंट 50 अरब डॉलर से ज्यादा की हो गई हैं। भारत से स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट के लिए अमेरिका सबसे बड़ा मार्केट है। पिछले वर्ष अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump ने स्मार्टफोन्स सहित बहुत से प्रोडक्ट्स के इम्पोर्ट पर भारी टैरिफ लगाया था। इसके बावजूद देश से अमेरिका को स्मार्टफोन्स के एक्सपोर्ट में बढ़ोतरी हुई है। पिछले कुछ वर्षों में सैमसंग ने भी भारत में अपने स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट को बढ़ाया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज