Realme C100x vs Redmi 15A 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G: जानें कौन सा है बेस्ट?

Realme ने भारतीय बाजार में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Realme C100x पेश किया है, जिसकी तुलना Redmi 15A 5G और Samsung Galaxy F70e 5G से हो रही है।

Realme C100x vs Redmi 15A 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G: जानें कौन सा है बेस्ट?

Photo Credit: Realme/Redmi/Samsung

Realme C100x vs Redmi 15A 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G

ख़ास बातें
  • Realme C100x में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है।
  • Redmi 15A 5G में ऑक्टा कोर Unisoc T8300 प्रोसेसर दिया गया है।
  • Samsung Galaxy F70e 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर मिलता है।
विज्ञापन

Realme ने भारतीय बाजार में अपना नया किफायती स्मार्टफोन Realme C100x पेश किया है, जिसकी तुलना Redmi 15A 5G और Samsung Galaxy F70e 5G से हो रही है। Realme C100x में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Redmi 15A 5G ऑक्टा कोर Unisoc T8300 प्रोसेसर से लैस है। जबकि Samsung Galaxy F70e 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर मिलता है। यहां हम आपको Realme C100x, Redmi 15A 5G और Samsung Galaxy F70e 5G के बीच तुलना करके विस्तार से बता रहे हैं।

Realme C100x vs Redmi 15A 5G vs Samsung Galaxy F70e 5G

कीमत

Realme C100x के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹14,499 रुपये है। वहीं Redmi 15A 5G के 4GB+64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹12,999 और 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹14,499 है। जबकि Samsung Galaxy F70e 5G के 4GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹13,999 और 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत ₹14,999 है।

डिस्प्ले

Realme C100x में 6.8 इंच की HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजॉल्यूशन 720×1600 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 900 निट्स HBM ब्राइटनेस है। जबकि Redmi 15A 5G में 6.9 इंच की HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600x720 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 810 निट्स पीक ब्राइटनेस है। वहीं Samsung Galaxy F70e 5G में 6.7 इंच की HD+ एलसीडी डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 720x1600 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 800 निट्स तक पीक ब्राइटेनस है।

बैटरी बैकअप

Realme C100x में 8,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। जबकि Redmi 15A 5G में 6300mAh की बैटरी दी गई है जो कि 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। वहीं Samsung Galaxy F70e 5G में 6,000mAh की बैटरी है जो कि 25W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

ऑपरेटिंग सिस्टम 

Realme C100x एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 के साथ आता है। वहीं Redmi 15A 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड Xiaomi HyperOS 3.0 पर चलता है। जबकि Samsung Galaxy F70e 5G एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड One UI 8 पर काम करता है।

प्रोसेसर

Realme C100x में Unisoc T7250 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। वहीं Redmi 15A 5G में ऑक्टा कोर Unisoc T8300 प्रोसेसर दिया गया है। जबकि Samsung Galaxy F70e 5G में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6300 प्रोसेसर मिलता है।

कैमरा सेटअप 

Realme C100x के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल AI कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं Redmi 15A 5G के रियर में 32 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। जबकि Samsung Galaxy F70e 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

कनेक्टिविटी ऑप्शंस

Realme C100x में वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.2, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी पोर्ट और 3.5 मिमी ऑडियो जैक मिलता है। वहीं Redmi 15A 5G में 3.5 मिमी ऑडियो जैक, 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया गया है। जबकि Samsung Galaxy F70e 5G में ड्यूल सिम, 3.5 मिमी जैक, 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  4. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  5. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  6. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  7. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  8. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  9. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  10. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »