ईरान की सरकार को इससे लगभग 10 अरब डॉलर का रेवेन्यू मिलने की उम्मीद है। यह सर्विस शुरुआत में ईरान की शिपिंग फर्मों और कार्गो मालिकों पर लागू होगी और बाद में इसका दायरा बढ़ाया जाएगा
यह सर्विस शुरुआत में ईरान की शिपिंग फर्मों और कार्गो मालिकों पर लागू होगी
पिछले कुछ सप्ताह से अमेरिका और ईरान के बीच विवाद का बड़ा मुद्दा महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग होर्मुज स्ट्रेट में रुकावट है। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट (जलडमरूमध्य) से निकलने वाले जहाजों के लिए Bitcoin में भुगतान वाला इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म शुरू किया है। यह इस समुद्री मार्ग से रेवेन्यू हासिल करने और इस पर कंट्रोल बढ़ाने की ईरान की नई कोशिश है।
वैश्विक स्तर पर क्रूड ऑयल और गैस के ट्रांसपोर्टेशन के लिए होर्मुज एक महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है। भारत सहित पश्चिम एशिया के बहुत से देशों में ऑयल और गैस के इम्पोर्ट के लिए होर्मुज जलडमरूमध्य का बहुत महत्व है। हालांकि, इस समुद्री मार्ग को खोलने को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत का कोई समाधान नहीं निकला है। एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि ईरान ने 'Hormuz Safe' कहा जाने वाला बिटकॉइन से जुड़ा मैरिटाइम इंश्योरेंस प्लेटफॉर्म शुरू किया है। होर्मुज से निकलने के लिए शिपिंग फर्मों और कार्गो मालिकों को बिटकॉइन और अन्य क्रिप्टोकरेंसीज में इंश्योरेंस प्रीमियम का भुगतान करना होगा।
ईरान की सरकार को इससे लगभग 10 अरब डॉलर का रेवेन्यू मिलने की उम्मीद है। यह सर्विस शुरुआत में ईरान की शिपिंग फर्मों और कार्गो मालिकों पर लागू होगी और बाद में इसका दायरा बढ़ाया जाएगा। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह इंश्योरेंस फीस होर्मुज से जहाजों को निकलने की अनुमति देने के लिए ईरान की ओर से पहले से वसूल किए जा रहे टोल से अलग है या नहीं।
हाल ही में भारत ने इन दावों को गलत बताया था कि होर्मुज से जहाजों के मूवमेंट के लिए ईरान के साथ डील की गई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि होर्मुज से सुरक्षित निकलने के लिए स्कैमर्स ने जहाजों के मालिकों को क्रिप्टो में भुगतान करने को कहा है। इस स्कैम का कम से कम एक जहाज शिकार हुआ है। होर्मुज से निकलने के दौरान इस जहाज पर फायरिंग की गई थी। भारत की शिपिंग मिनिस्ट्री ने बताया था कि Sanmar Herald के सुरक्षित रास्ते के लिए कोई भुगतान नहीं किया गया था। मिनिस्ट्री ऑफ एक्सटर्नल अफेयर्स और शिपिंग मिनिस्ट्री की ओर से स्थिति का आकलन करने के बाद फारस की खाड़ी में फंसे भारत से जुड़े जहाजों को होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करने के लिए हरी झंडी दी जाती है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू