Samsung इस हफ्ते के आखिर में अपना गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट आयोजित करने वाला है।
Photo Credit: Samsung
Samsung Galaxy Z Fold 7 में 200 मेगापिक्सल का कैमरा है।
Samsung इस हफ्ते के आखिर में अपना गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट आयोजित करने वाला है, जिसमें आगामी फोल्डेबल स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच समेत कई एक्सेसरीज को पेश किया जाएगा। बाजार में कई लीक्स और अफवाहों से आगामी डिवाइस के बारे में काफी कुछ सामने आ चुका है। अब एक ऑनलाइन रिटेलर की वेबसाइट पर यूरोप में Galaxy Z Fold 8, Galaxy Z Fold 8 Ultra, Galaxy Z Flip 8, Galaxy Watch 9 और Galaxy Watch Ultra 2 की संभावित कीमतों का पता चला है। साथ ही साथ लिस्टिंग से इनके स्टोरेज कॉन्फिगरेशन का भी पता चला है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
टिपस्टर रोलैंड क्वांड्ट ने पुर्तगाली रिटेलर PCDiga पर एक ओवरव्यू पेज शेयर किया। इसमें गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट से पहले सैमसंग के आगामी गैलेक्सी डिवाइस का खुलासा हुआ। हालांकि, पुर्तगाल में 23% VAT लगता है, इसलिए वहां ज्यादा कीमत है।
Samsung Galaxy Z Flip 8 के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 1,349 (लगभग ₹1.48 लाख) और 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 1,549 (लगभग ₹1.71 लाख) हो सकती है। वहीं Galaxy Z Fold 8 के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 2,069 (लगभग ₹2.28 लाख), 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 2,269 (लगभग ₹2.50 लाख) और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 2,669 (लगभग ₹2.94 लाख) हो सकती है।
इस साल Galaxy Unpacked इवेंट में सैमसंग अपने बुक-स्टाइल फोल्डेबल को Galaxy Z Fold 8 Ultra के तौर पर पेश करेगा। लीक के अनुसार, Galaxy Z Fold 8 Ultra के 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 2,269 (लगभग ₹2.50 लाख), 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 2,469 (लगभग ₹2.72 लाख ) और 1TB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत EUR 2,869 (लगभग ₹3.16 लाख) हो सकती है।
रिटेलर लिस्टिंग में Samsung की आगामी स्मार्टवॉच लाइनअप की रिटेलर कीमतें भी लीक हुई हैं। Galaxy Watch 9 के 40mm ब्लूटूथ-ओनली मॉडल की शुरुआती कीमत EUR 409.90 (लगभग ₹45,000) और 44mm ब्लूटूथ वर्जन की कीमत EUR 439.90 (लगभग ₹48,000) होने की उम्मीद है। जबकि Galaxy Watch Ultra 2 के 47mm LTE मॉडल की कीमत EUR 749.90 (लगभग ₹83,000) है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹64,150
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999