Traffic

Traffic - ख़बरें

  • AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
    बेंगलुरु में AI ट्रैफिक कैमरे की एक अजीब गलती सामने आई है। यहां एक स्कूटर सवार को ₹500 का चालान मिला, जबकि वह खुद हेलमेट पहनकर अकेले गाड़ी चला रहा था। AI कैमरे ने उसकी पीठ पर टंगे गिटार बैग को पीछे बैठे बिना हेलमेट वाले पिलियन राइडर के तौर पर पहचान लिया। इसके बाद सिस्टम ने हेलमेट नहीं पहनने के उल्लंघन में चालान जारी कर दिया। चालान की तस्वीर में भी स्कूटर पर पीछे कोई व्यक्ति नजर नहीं आ रहा है। मामले को सौविक दत्ता ने X पर शेयर किया, जिसके बाद यह घटना सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई।
  • 2035 तक इंसानी आबादी के 100 गुना हो जाएंगे AI एजेंट्स!
    चीन की कंपनी Huawei ने एक चौंकाने वाली रिपोर्ट जारी की है जिसमें AI को लेकर बड़ी बात कही गई है। कंपनी का अनुमान है कि 2035 तक AI-पावर्ड एजेंट दुनिया भर में 90% AI टोकन ट्रैफिक पर राज कर रहे होंगे। यानी AI संबंधित जितनी भी गतिविधियां ऑनलाइन हो रही होंगी उनमें से 90% को AI एजेंट ही संभाल रहे होंगे।
  • आपकी गाड़ी का PUC एक्सपायर तो नहीं? भारी चालान से बचना है तो घर बैठे ऐसे करें चेक
    PUC यानी Pollution Under Control सर्टिफिकेट हर वाहन के लिए जरूरी दस्तावेजों में शामिल है। बिना वैध PUC के वाहन चलाने पर चालान भी कट सकता है। अब वाहन मालिक Parivahan वेबसाइट, DigiLocker और mParivahan ऐप के जरिए ऑनलाइन PUC Status चेक कर सकते हैं। इसके लिए सिर्फ वाहन नंबर की जरूरत होती है। ऑनलाइन स्टेटस में PUC वैधता, Emission Test और वाहन से जुड़ी दूसरी जानकारी भी देखी जा सकती है।
  • भारत में प्रति महीने 31GB डेटा खपत कर रहे लोग! 5G ट्रैफिक में 70% उछाल
    मोबाइल डेटा इस्तेमाल करने में भारतीयों ने नया रिकॉर्ड बना दिया है। भारत में औसतन हरेक यूजर महीने में 31GB डेटा की खपत कर रहा है। यह आंकड़ा नोकिया के वार्षिक मोबाइल ब्राडबैंड सूचकांक में निकल कर सामने आया है। AI आधारित ऐप, हाई क्वालिटी 4K वीडियो, और क्लाउड गेमिंग ऐप का ज्यादा इस्तेमाल करने के कारण यह खपत यहां पहुंची है।
  • Fake Traffic Challan Scam: 500 रुपये बचाने गए और गंवा दिए लाखों, ऐसे बचें इस नए साइबर स्कैम से
    देश में फेक ट्रैफिक चालान स्कैम तेजी से फैल रहा है, जिसमें साइबर ठग नकली मैसेज भेजकर लोगों को निशाना बना रहे हैं। हाल के मामलों में पुणे के एक दुकानदार से करीब 2.76 लाख रुपये और दिल्ली के एक व्यक्ति से 2.49 लाख रुपये की ठगी हुई। इन मैसेज में चालान भरने के नाम पर लिंक दिया जाता है, जिस पर क्लिक करने से यूजर की बैंकिंग जानकारी चोरी हो जाती है। पुलिस के मुताबिक कई मामलों में रिमोट एक्सेस के जरिए फोन का कंट्रोल भी ले लिया जाता है। ऐसे में किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से पहले सावधानी बरतना जरूरी है।
  • फेक ट्रैफिक चालान के चक्कर में युवक के साथ हुआ 4 लाख से ज्यादा का फ्रॉड, आप न करना ऐसी गलती
    दिल्ली में हाल ही में एक व्यक्ति के साथ फेक ट्रैफिक चालान के नाम पर बड़ा धोखा हुआ है। पीड़ित को वॉट्सऐप के जरिए फर्जी चालान भेजा गया जो कि बिलकुल आधिकारिक दिखने वाला लग रहा था, जिसमें 1 हजार रुपये का ट्रैफिक चालान का भुगतान करना था। सरकारी चालान होने के चलते युवक ने उस लिंक पर क्लिक किया और उसके बाद उसे अपने पैसे गंवाने पड़े।
  • Republic Day Parade 2026: ट्रैफ‍िक, पार्किंग से लेकर पब्लिक मैनेजमेंट तक, इस तरह AI करेगा पुल‍िस की मदद
    Republic Day Parade और Beating Retreat समारोह को देखते हुए Delhi Traffic Police ने इस बार ट्रैफिक मैनेजमेंट के लिए टेक्नोलॉजी पर खास जोर दिया है। Kartavya Path पर आने वाले आमंत्रित मेहमानों और दर्शकों की सुविधा के लिए AI से तैयार एनिमेटेड वीडियो, QR कोड बेस्ड पार्किंग सिस्टम, Google Maps और Mappls नेविगेशन सपोर्ट और नया कार-कॉलिंग सिस्टम लागू किया गया है। इसके साथ ही 22 पार्किंग लॉट, 12 हेल्प डेस्क और सिक्योरिटी स्टाफ के लिए शटल सर्विस भी शुरू की गई है, ताकि 26 जनवरी को ट्रैफिक और भीड़ को आसानी से मैनेज किया जा सके।
  • धूप-धूल में नहीं खड़ा होगा इंसान, चीन का ट्रैफिक संभालेगी रोबोट पुलिस
    AiMOGA Robotics ने चीन के वुहू शहर में Intelligent Police Unit R001 नाम का ह्यूमनॉइड ट्रैफिक रोबोट तैनात किया है। यह रोबोट ट्रैफिक सिग्नल्स, रोड मॉनिटरिंग और बिहेवियरल रिमाइंडर्स जैसे कामों में पुलिस की मदद करेगा। R001 को ट्रैफिक आइलैंड पर लगाया गया है, जहां यह स्टैंडर्ड हैंड सिग्नल्स देकर ट्रैफिक फ्लो बनाए रखने में सहयोग करता है। कंपनी के मुताबिक, इसका मकसद ऑन-ग्राउंड पुलिसकर्मियों का बोझ कम करना और ह्यूमन-रोबोट कोलैबोरेशन को रियल कंडीशंस में टेस्ट करना है।
  • भारतीय इंजीनियर का AI हेलमेट हुआ वायरल, नियम तोड़ते ही ट्रैफिक पुलिस को जाएगी डिटेल
    बेंगलुरु की ट्रैफिक समस्याओं से परेशान एक भारतीय टेकी ने अनोखा AI जुगाड़ तैयार किया है। इस इंजीनियर ने अपने हेलमेट को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस ट्रैफिक मॉनिटरिंग डिवाइस में बदल दिया, जो रियल टाइम में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन पकड़ता है। यह सिस्टम बिना हेलमेट ड्राइविंग जैसे मामलों को लोकेशन और सबूत के साथ रिकॉर्ड कर सीधे पुलिस को रिपोर्ट भेज देता है। सोशल मीडिया पर यह इनोवेशन तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे “पीक बेंगलुरु इनोवेशन” बता रहे हैं।
  • Pornhub के यूजर्स 80% घटे, Google और Microsoft से लगाई गुहार!
    Pornhub ने गिरते ट्रैफिक के चलते गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों से मामले में दखल देने की अपील की है। Aylo ने इन कंपनियों को एक पत्र लिखकर सूचित किया है कि उसका ट्रैफिक 80 प्रतिशत तक गिर गया है, और कंपनियां कोई और रास्ता निकालें जिससे 18 साल से कम उम्र के लोगों को साइट से दूर रखा जा सके। साइट पर आकर वैरिफिकेशन करवाने की बजाए कोई ऐसा तरीका निकाला जाना चाहिए जिससे यूजर का डिवाइस पर ही वैरिफिकेशन हो सके।
  • फोन में रखेंगे यह ऐप तो नहीं कटेगा ट्रैफिक चालान, जानें कैसे
    अगर आप अपना ड्राइविंग लाइसेंस या आरसी साथ रखना भूल जाते हैं तो mParivahan ऐप आपके बहुत काम आती है। यह एक सरकारी ऐप है जिसमें आप अपना DL और RC सेव करके रख सकते हैं। इसमें डॉक्यूमेंट रखने का फायदा यह है कि पुलिस भी इन्हें वैलिड मानती है। mParivahan ऐप में जरूरी डॉक्यूमेंट रखने के लिए जरूरी है कि ऐप में आपका अकाउंट हो।
  • कार में हेलमेट नहीं पहनने पर कटा 1,000 रुपये का चालान!
    इस शख्स का नाम तुषार सक्सेना बताया जा रहा है और चालान के अनुसार, घटना 9 नवंबर 2023 को सुबह 8:47 की है।
  • दिल्ली वालों को WhatsApp पर मिलेंगे ट्रैफिक चालान! जानें वजह
    Whatsapp पर ट्रैफिक चालान भेजने की प्रक्रिया दिल्ली में जल्द शुरू हो सकती है।
  • JioGames पर आए Google GameSnacks के पॉपुलर वीडियो गेम्स, स्मार्टफोन और टीवी पर फ्री में खेलें!
    JioGames के Android ऐप पर हर हफ्ते नए गेम जोड़े जाएंगे, इसके बाद ये Jio सेट-टॉप बॉक्स पर आएंगे।
  • Petrol Pump पर तेल भरवाते समय ये सर्टिफिकेट नहीं हुआ तो कटेगा 10 हजार का चालान!
    पुणे में एक नई ऑटोमैटिक सिस्टम लगाया जा रहा है जो कि बिना पीयूसी वाले वाहनों को पहचानेगी।

Traffic - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »