Pornhub के यूजर्स 80% घटे, Google और Microsoft से लगाई गुहार!

Aylo ने कहा है कि कंपनियां कोई और रास्ता निकालें जिससे 18 साल से कम उम्र के लोगों को साइट से दूर रखा जा सके।

Pornhub के यूजर्स 80% घटे, Google और Microsoft से लगाई गुहार!

Pornhub ने गिरते ट्रैफिक के चलते गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों से मामले में दखल देने की अपील की है।

ख़ास बातें
  • Pornhub ने Google, Microsoft जैसी टेक दिग्गज कंपनियों से गुहार लगाई है।
  • कंपनी का कहना है कि साइट पर ट्रैफिक बहुत ज्यादा कम हो गया है।
  • बिना किसी वैध पहचान पत्र दिखाए यूजर को साइट का एक्सेस नहीं मिलेगा।
विज्ञापन

Pornhub ने Google, Microsoft जैसी टेक दिग्गज कंपनियों से गुहार लगाई है। कंपनी का कहना है कि साइट पर ट्रैफिक बहुत ज्यादा कम हो गया है। एक रिपोर्ट के अनुसार, US और UK में पोर्नहब का ट्रैफिक 80 प्रतिशत तक कम हो गया है। जिसे देखते हुए वेबसाइट ने गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों से मामले में दखल देने की अपील की है। कंपनी का कहना है कि गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियां कोई विकल्प खोजें जिससे कि नाबालिग यूजर्स साइट पर आने से रुकें। गौरतलब है कि कुछ समय पहले यूएस और यूके में पोर्नहब पर उम्र-कानून लगाया गया था जिसके बाद बिना आईडी प्रूफ दिखाए 18 साल से कम उम्र के यूजर साइट का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। ऐसे यूजर्स को साइट से ब्लॉक कर दिया जाता है। 

Pornhub ने गिरते ट्रैफिक के चलते गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी कंपनियों से मामले में दखल देने की अपील की है। पोर्नहब की पेरेंट कंपनी Aylo ने इन कंपनियों को एक पत्र लिखकर सूचित किया है कि उसका ट्रैफिक 80 प्रतिशत तक गिर गया है, और कंपनियां कोई और रास्ता निकालें जिससे 18 साल से कम उम्र के लोगों को साइट से दूर रखा जा सके। कंपनी ने सुझाव दिया है कि साइट पर आकर वैरिफिकेशन करवाने की बजाए कोई ऐसा तरीका निकाला जाना चाहिए जिससे यूजर का डिवाइस पर ही वैरिफिकेशन हो सके। 

Wired की रिपोर्ट के अनुसार, गूगल और माइक्रोसॉफ्ट को भेजे गए पत्र में आयलो के मुख्य कानूनी अधिकारी एंथनी पेनहेल ने कहा कि कंपनी नाबालिगों की ऑनलाइन सुरक्षा के टारगेट को सपोर्ट करती है, लेकिन साथ ही चेतावनी भी दी कि मौजूदा मॉडल कारगर नहीं है। उन्होंने लिखा, "मौजूदा आयु वैरिफिकेशन कानूनों के साथ वास्तविक अनुभव के आधार पर हम नाबालिगों की ऑनलाइन सुरक्षा की पहल का पुरज़ोर समर्थन करते हैं। "हालांकि, हमने पाया है कि साइट-आधारित आयु वैरिफिकेशन के तरीके बुनियादी तौर पर त्रुटिपूर्ण और प्रतिकूल हैं।"

Aylo का तर्क है कि वैरिफिकेशन कानूनों के परिदृश्य बिखरे हुए हैं। इन्होंने परिचालन संबंधी समस्याएं पैदा कर दी हैं। वहीं, थर्ड पार्टी वैरिफिकेशन सिस्टम स्पष्ट सुरक्षा उपायों के बिना यूजर्स को उनका संवेदनशील डेटा सौंपने के लिए मजबूर करता है। सख्त एज वैरिफिकेशन कानून लागू होने के बाद पोर्नहब पर विजिट करने वाले यूजर्स में भारी कमी आई है। एज वैरिफिकेशन कानून के तहत यूजर को साइट पर विजिट करने के लिए वैध पहचान पत्र पेश करना होगा। बिना किसी वैध पहचान पत्र दिखाए यूजर को साइट का एक्सेस नहीं मिलेगा। इतने सख्त कानून के बाद यूएस, यूके जैसे क्षेत्रों में साइट के ट्रैफिक में भारी गिरावट दर्ज की गई है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: pornhub, Pornhub Ban, Pornhub traffic declines, Aylo
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  2. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  3. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  4. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  5. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  6. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  8. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  10. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »