• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • महिला ने ट्रैफिक नियमों को हल्के में लिया, Rs 1.36 लाख का चालान बना, Honda Activa हुआ जप्त

महिला ने ट्रैफिक नियमों को हल्के में लिया, Rs 1.36 लाख का चालान बना, Honda Activa हुआ जप्त

महिला द्वारा कथित तौर पर बिना हेलमेट के सवारी करना, बिना हेलमेट के पीछे बैठे व्यक्ति को ले जाना, सड़क के गलत तरफ सवारी करना, सवारी करते समय मोबाइल फोन का उपयोग करना और ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने जैसे उल्लंघन किए गए हैं।

महिला ने ट्रैफिक नियमों को हल्के में लिया, Rs 1.36 लाख का चालान बना, Honda Activa हुआ जप्त
ख़ास बातें
  • महिला अपने होंडा एक्टिवा स्कूटर में बिना हेलमेट पहने ट्रिपलिंग कर रही थी
  • पहले भी 270 बार कर चुकी है ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन
  • महिला का Honda Activa स्कूटर जप्त कर लिया गया है
विज्ञापन
आपने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर हजारों का चालान कटने की घटनाओं के बारे में सुना होगा, लेकिन क्या आपने सुना है कि ट्रैफिक नियम का उल्लंघन करने पर किसी को लाखों का चालान थमा दिया गया हो? यदि नहीं, तो आपको बता दें कि बेंगलुरु की एक महिला को हाल ही में ट्रैफिक नियमों का पालन ना करना इतना भारी पड़ा कि उसके पास 1.36 लाख रुपये का चालान पहुंच गया। सड़क पर लगे कैमरा ने महिला को बिना हेलमेट पहने स्कूटर पर ट्रिपलिंग करते कैप्चर किया और इसके चलते उसका 1.36 लाख रुपये का भारी चालान बन गया।

हाल ही में बेंगलुरु में हैरान करने वाली घटना सामने आई, जहां एक महिला के लिए ट्रैफिक पुलिस ने 1.36 लाख रुपये का चालान बना डाला। दरअसल बताया जा रहा है कि महिला अपने होंडा एक्टिवा स्कूटर में बिना हेलमेट पहने ट्रिपलिंग कर रही थी, यानी अपने साथ दो अन्य सवारों को बैठाकर चल रही थी। TV9 कन्नड़ ने अपने यूट्यूब चैनल पर CCTV फुटेज की तस्वीरें भी शेयर कीं हैं, जिसमें महिला सड़क के बीच में स्कूटर चलाती नजर आ रही है।

अब यदि आप सोच रहे हैं कि केवल दो नियमों के लिए इतना बड़ा चालान क्यों बना, तो बता दें कि महिला के इस स्कूटर के नाम 270 बार यातायात नियमों का उल्लंघन करने का आरोप है। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने 1.36 लाख रुपये का चालान तो बनाया ही और साथ ही उसके स्कूटर को भी जब्त कर लिया है। बता दें कि यहां चालान की कीमत एक नए होंडा एक्टिवा स्कूटर से भी ज्यादा है।

महिला द्वारा कथित तौर पर बिना हेलमेट के सवारी करना, बिना हेलमेट के पीछे बैठे व्यक्ति को ले जाना, सड़क के गलत तरफ सवारी करना, सवारी करते समय मोबाइल फोन का उपयोग करना और ट्रैफिक सिग्नल तोड़ने जैसे उल्लंघन किए गए हैं।

आज के समय में भारत के ज्यादातर शहरों में राज्य सरकारों द्वारा सड़कों पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं, जो ट्रैफिक उल्लंघनों पर नजर रखते हैं और पुलिस की चालान बनाने या अन्य तरीकों से मदद करते हैं। इन कैमरों में उल्लंघन कैप्चर होने के कुछ समय के भीतर वाहन मालिकों के नाम चालान बन जाता है, जिसे उन्हें ऑनलाइन या ऑफलाइन भरना होता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: traffic fines, Bengluru Traffic Fines
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »