यूपी वालों के लिए खुशखबरी! 17 लाख से ज्यादा ट्रैफिक चालान माफ करेगी सरकार

चालान भर चुके लोगों के लिए कहा गया है कि जो लोग चालान भर चुके हैं, उनके लिए राशि वापस करने का कोई प्रावधान नहीं किया गया है।

यूपी वालों के लिए खुशखबरी! 17 लाख से ज्यादा ट्रैफिक चालान माफ करेगी सरकार

सरकार प्रदेश में 17 लाख से ज्यादा ट्रैफिक चालान माफ करने जा रही है।

ख़ास बातें
  • 1 अप्रैल 2018 से 31 दिसंबर 2021 के बीच जारी चालान होंगे माफ
  • लगभग 18 लाख चालानों को सरकार ने माफ करने का फैसला किया
  • आम आदमी, डिलीवरी पर्सन, टैक्सी ड्राइवरों को होगा बड़ा फायदा
विज्ञापन
यूपी निवासियों के लिए एक राहत भरी खबर है। उत्तर प्रदेश सरकार प्रदेश में 17 लाख से ज्यादा ट्रैफिक चालान माफ करने जा रही है। ये चालान वे होंगे जो 1 अप्रैल 2018 से 31 दिसंबर 2021 के बीच जारी किए गए थे। यानी कि तीन साल की अवधि के दौरान के ये चालान अब रद्द होने जा रहे हैं। यातायात विभाग ने 1 अप्रैल 2018 से 31 दिसंबर 2021 के बीच 17,89,463 चालान जारी किए थे। यानी कि लगभग 18 लाख चालानों को सरकार ने माफ करने का फैसला किया है। किस क्षेत्र के चालानों को सरकार माफ करने जा रही है, और अगर आपका चालान भी इस अवधि के दौरान लंबित चालानों की सूचि में है, तो चालान भर चुके लोगों का इसका क्या फायदा होगा, ये सभी जानकारी हम आपको दे रहे हैं। 

यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार नोएडा क्षेत्र के 18 लाख के लगभग चालानों को माफ करने जा रही है। सरकार से इस कदम के लिए कहा जा रहा है कि इससे आम आदमी, डिलीवरी पर्सन, टैक्सी ड्राइवरों आदि को बड़ा फायदा पहुंचेगा। हिंदुस्तान के अनुसार, ट्रैफिक अधिकारियों ने बताया कि 1 अप्रैल 2018 से 31 दिसंबर 2021 के बीच के चालान रद्द कर दिए जाएंगे। अब ऐसे में सवाल उठता है कि जो लोग चालान पहले ही भर चुके हैं, उनको क्या फायदा होगा। 
चालान भर चुके लोगों के लिए कहा गया है कि जो लोग चालान भर चुके हैं, उनके लिए राशि वापस करने का कोई प्रावधान नहीं किया गया है। यानी कि उन्हें इस कदम से कोई लाभ नहीं मिलने वाला है। रिपोर्ट के मुताबिक 7 लाख के लगभग लोग चालान पहले ही जमा करवा चुके हैं। हां, लेकिन अगर आपका चालान भी इस अवधि के दौरान हुआ है, और वो लंबित है, तो उसे न भरने की सलाह दी गई है क्योंकि जल्द ही यातायात विभाग इसे ई-पोर्टल से हटा देगा। 

ऐसा पहली बार नहीं है कि यूपी सरकार ने ट्रैफिक चालानों को माफ किया हो। इससे पहले भी ऐसा कदम उठाया गया है, जब 2016 के दिसंबर से लेकर 2021 के दिसंबर तक के चालानों को माफ किया गया था। इस दौरान सरकार ने 30 हजार चालानों को रद्द किया था। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , UP, challan waived off, Traffic Police Challan
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »