कार में हेलमेट नहीं पहनने पर कटा 1,000 रुपये का चालान!

सक्सेना का कहना है कि उन्होंने शुरुआत में इस SMS को नजरअंदाज किया और उसके बाद 9 अगस्‍त को उनके पास एक ईमेल आया, जिसमें इस चालान के बारे में विस्तार से बताया गया था।

कार में हेलमेट नहीं पहनने पर कटा 1,000 रुपये का चालान!

Photo Credit: Unsplash

ख़ास बातें
  • इस शख्स का नाम तुषार सक्सेना बताया जा रहा है
  • घटना 9 नवंबर 2023 को सुबह 8:47 की है
  • चालान की जगह नोएडा बताई गई है, जहां सक्सेना कभी गए ही नहीं
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक शख्स के नाम हेलमेट नहीं पहनने का चालान काटा गया है। अब, यदि आप यह सोच रहे हैं कि यह तो असल में ट्रैफिक नियम का उल्लंघन है, तो बता दें कि यह चालान कार चलाते समय हेलमेट नहीं पहनने के लिए काटा गया है। ट्रैफिक पुलिस डिपार्टमेंट की ओर से की गई यह लापरवाही यहीं खत्म नहीं होती, क्योंकि जिस शख्‍स का चालान कटा है उन्होंने दावा किया है कि वो कभी भी अपनी कार से नोएडा गए ही नहीं है। शख्स ने नोएडा ट्रैफिक पुलिस से इस मामले में गुहार लगाई है।

इस शख्स का नाम तुषार सक्सेना बताया जा रहा है और चालान के अनुसार, घटना 9 नवंबर 2023 को सुबह 8:47 की है। एनडीटीवी के अनुसार, सक्सेना का कहना है कि जो चालान उन्हें प्राप्त हुआ है, उसमें चालान की जगह नोएडा बताई गई है और वो रामपुर में रहते हैं और कभी भी नोएडा नहीं गए हैं। इस चालान के बारे में उन्हें तब पता चला जब उन्हें एक दिन अचानक SMS प्राप्त हुआ, जिसमें 'Your challan is ready' लिखा हुआ था।

सक्सेना का कहना है कि उन्होंने शुरुआत में इस SMS को नजरअंदाज किया और उसके बाद 9 अगस्‍त को उनके पास एक ईमेल आया, जिसमें इस चालान के बारे में विस्तार से बताया गया था। इसमें चालान का कारण 'हेलमेट नहीं पहनना' बताया गया था। उन्‍होंने सवाल किया कि 'क्‍या मैं कार के अंदर हेलमेट पहनकर ड्राइव करूं और अगर ऐसा कोई नियम है तो कृपया मुझे लिखित में उपलब्‍ध कराया जाए।

सक्सेना ने कथित तौर पर अपनी कार को पिछले साल मार्च में खरीदा था और इसे रामपुर ट्रांसफर कराया। उन्होंने बताया है कि यह चालान गौतमबुद्ध नगर ट्रैफिक पुलिस द्वारा काटा गया है, जो 1,000 रुपये का है। सक्सेना ने इस मामले की पूरी जांच होने की मांग की है। उन्‍होंने गौतमबुद्ध नगर पुलिस के आला अधिकारियों से अपील भी की है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: E challan, Challan, traffic fine
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  3. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  4. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  6. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  7. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  8. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  9. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  10. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »