ट्रैफिक चालान के लिए नहीं है कैश, कोई बात नहीं! अब UPI से भरें जुर्माना

आपको स्मार्टफोन पर पेटीएम ऐप के जरिए अपने गुरुग्राम पुलिस ट्रैफिक चालान का भुगतान करने के लिए ऐप के अंदर "रिचार्ज और बिल पेमेंट" सेक्शन को चुनना होगा और "Challan" का पता लगाने और चयन करने के लिए नीचे स्क्रॉल करना होगा।

ट्रैफिक चालान के लिए नहीं है कैश, कोई बात नहीं! अब UPI से भरें जुर्माना
ख़ास बातें
  • ट्रैफिक चालान का निपटान अब Paytm, UPI या अन्य ऑनलाइन मोड से हो सकता है
  • Paytm जैसे ऐप के जरिए UPI भुगतान की यह सुविधा शुरू कर दी गई है
  • इस पहल का उद्देश्य पारदर्शिता और सुविधा को बढ़ावा देना है
विज्ञापन
आपका चालान कटा है और भुगतान के लिए कैश नहीं है? कोई बात नहीं, अब आप अपने चालान को UPI के जरिए भी भर सकते हैं। गुरुग्राम पुलिस ने घोषणा की है कि ट्रैफिक चालान का निपटान अब Paytm, UPI या अन्य ऑनलाइन मोड का उपयोग करके किया जा सकता है। गुरुवार से, Paytm जैसे ऐप के जरिए UPI भुगतान की यह सुविधा शुरू कर दी गई है। इस पहल का उद्देश्य पारदर्शिता और सुविधा को बढ़ावा देना है।

TOI के अनुसार, गुरुग्राम के डीसीपी वीरेंद्र विज ने कहा, यह कदम गुरुग्राम के निवासियों की डिजिटल भुगतान प्राथमिकताओं के अनुरूप है। इस साल, गुरुग्राम में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों ने 14 लाख से अधिक चालानों का निपटान करते हुए 31 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया है। 

आपको स्मार्टफोन पर पेटीएम ऐप के जरिए अपने गुरुग्राम पुलिस ट्रैफिक चालान का भुगतान करने के लिए ऐप के अंदर "रिचार्ज और बिल पेमेंट" सेक्शन को चुनना होगा और "Challan" का पता लगाने और चयन करने के लिए नीचे स्क्रॉल करना होगा।

यहां आपको ट्रैफिक प्राधिकरण के रूप में "Gurugram Police" को चुनना होगा। आवश्यक डिटेल्स डालने के बाद, जुर्माना राशि के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए "Proceed" पर क्लिक करें। यहां पेमेंट मेथड के रूप में "UPI" को चुनें और अपनी इच्छा अनुसार UPI ऐप चुनें। अब पिन डालकर प्रोसेस को पूरा करें।

रिपोर्ट के अनुसार, डीसीपी विज ने कहा कि ट्रैफिक रेगुलेशन को बढ़ाने के लिए इस साल की शुरुआत में एक नई पहल भी शुरू की गई थी, जिसमें लेन बदलने की मॉनिटरिंग करने के लिए ड्रोन का उपयोग शामिल था।

गुरुग्राम पुलिस ने दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे पर अत्याधुनिक ऑप्टिकल कैमरों से लैस ड्रोन को तैनात किया हुआ है, जो रैश ड्राइविंग करने वालों के चालान काटने में मदद कर रहे हैं। पुलिस विभाग ने इन इलाकों में 75 लाख रुपये तक के चालान काट दिए हैं। इस मुहीम को सड़क सुरक्षा में सुधार के लिए शुरू किया गया है। ये ड्रोन लापरवाही से वाहन चलाने वालों की पहचान करने और उनका चालान काटने के लिए एक्सप्रेसवे पर सक्रिय रूप से गश्त लगाते हैं।

किसी भी उल्लंघन का पता चलने पर ये ड्रोन तुरंत मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को सूचित करते हैं, जिससे उल्लंघन करने वाले वाहन को रोका जाता है और जुर्माना लगाया जाता है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  2. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  3. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  4. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  5. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  7. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  9. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  10. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »