इस इलेक्ट्रिक SUV में कस्टमाइज की जा सकने वाली 64 कलर एंबिएंट लाइटिंग दी गई है। इसके अलावा पैनोरैमिक ग्लास रूफ का विकल्प है। इसकी थ्री-रो में सात पैसेंजर्स तक के लिए स्पेस है। इसकी थर्ड रो को फोल्ड कर कार्गो के लिए अधिक कैपेसिटी मिल सकती है। Urban Cruiser Ebella की सिंगल चार्ज में रेंज 540 किलोमीटर से अधिक की है।
Toyota Kirloskar Motor ने भारत में अपनी पहली बैटरी इलेक्ट्रिक SUV Urban Cruiser Ebella को लॉन्च कर दिया है। यह मॉडल Toyota के multipath approach का हिस्सा है और दो बैटरी ऑप्शन्स में पेश किया गया है। कंपनी के मुताबिक, 61kWh बैटरी वेरिएंट ARAI सर्टिफिकेशन के अनुसार एक चार्ज में 543km तक की रेंज ऑफर करता है। SUV में ‘Urban Tech’ डिजाइन, प्रीमियम केबिन, कनेक्टेड टेक्नोलॉजी और Level 2 ADAS जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। Urban Cruiser Ebella के साथ 8 साल की बैटरी वारंटी और फ्लेक्सिबल ओनरशिप प्रोग्राम्स भी मिलेंगे।
इसका डिजाइन भारत में बेची जाने वाली कंपनी की Innova Crysta के लगभग समान है। इसमें 59.3 kWh की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 134 kW की है। Toyota ने इंडोनेशिया इंटरनेशनल मोटर शो में Innova इलेक्ट्रिक के कॉन्सेप्ट मॉडल को प्रदर्शित किया है। इसमें फ्रंट पर क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल के साथ LED लाइट्स वाले हेडलैम्प्स के साथ DRL है।
दिल्ली के भारत मंडपम में गाड़ियों का ‘मेला’ सज गया है। मारुति सुजुकी से लेकर टाटा, टोयोटा, होंडा, एमजी, मर्सडीज जैसी कंपनियों ने अपने प्रोडक्ट शोकेस किए हैं। टूवीलर कंपनियां जैसे- ओला, इलेक्ट्रिक ‘गोल्ड’ स्कूटर दिखा रही है। ‘इलेक्ट्रिक वीकल’ तलाशने वालों के लिए ऑटो एक्सपो में बहुत कुछ है। मारुति सुजुकी ने e-vitara को दिखाया है। लगभग हर कंपनी EV सेगमेंट में दम दिखाना चाहती है।
टेस्ला ने दिल्ली में शोरूम की जगह की तलाश दोबारा शुरू कर दी है। अप्रैल में कंपनी के चीफ, Elon Musk ने भारत का विजिट टाल दिया था। इस विजिट में मस्क की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मीटिंग भी होनी थी। पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है। केंद्र सरकार भी इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बढ़ावा देने के लिए इंसेंटिव उपलब्ध करा रही है।
इसके लिए कंपनी सॉलिड-स्टेट बैटरी का इस्तेमाल करेगी। मौजूदा EV में लिक्विड-स्टेट लिथियम आयन बैटरी लगाई जाती है। कुछ बैटरी मेकर्स भी सॉलिड-स्टेट बैटरी बनाने की कोशिश में हैं। इस प्रोजेक्ट के ट्रायल के लिए कंपनी लगभग 28 करोड़ डॉलर का इनवेस्टमेंट कर रही है। इसमें से आधा जापान सरकार की ओर से सब्सिडी के तौर पर दिया जाएगा। इस प्रोजेक्ट में बैटरी का साइज लगभग 50 प्रतिशत घटाने का लक्ष्य है।
सुजुकी मोटर नए बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल (BEV) की टोयोटा को सप्लाई करेगी। इस मॉडल की मैन्युफैक्चरिंग अगले वर्ष की शुरुआत में सुजुकी मोटर के गुजरात के प्लांट में की जाएगी। इस BEV एक SUV होगा। Maruti Suzuki की इसे अगले वर्ष लॉन्च करने की योजना है। मारूति सुजुकी में सुजुकी मोटर की लगभग 58 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
इन दोनों कंपनियों ने टेक्नोलॉजी और मॉडल्स में साझेदारी के लिए एग्रीमेंट साइन किया है। ये क्रॉसओवर EV हो सकता है। इस EV को Toyota के इंटरनेशनल मार्केट में उपलब्ध bZ4X का कॉम्पैक्ट वर्जन बताया जा रहा है। सुजुकी और टोयोटा का टारगेट कॉम्पैक्ट व्हीकल्स डिवेलप करने का है। पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है।
दुनिया के सबसे रईस व्यक्ति Elon Musk की वेल्थ 33 अरब डॉलर से ज्यादा बढ़ गई है। टेस्ला के शेयर में लगभग 22 प्रतिशत के उछाल के कारण मस्क की कुल वेल्थ बढ़कर 270 अरब डॉलर से अधिक हो गई है। Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ला के तीसरी तिमाही में प्रॉफिट में बढ़ोतरी से कंपनी के शेयर प्राइस में उछाल आया है।स्पेस सेक्टर से जुड़ी SpaceX, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) के भी मस्क चीफ हैं।
पिछले महीने टाटा मोटर्स ने अपने इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV) के प्राइसेज 1.20 लाख रुपये तक घटाए थे। देश में कारों की कुल सेल्स में EV की हिस्सेदारी लगभग दो प्रतिशत की है