Tesla के शेयर में जोरदार तेजी से Elon Musk की वेल्थ हुई 270 अरब डॉलर से ज्यादा

अमेरिका में अगले महीने होने वाले प्रेसिडेंट के चुनाव में प्रमुख उम्मीदवार Donald Trump का मस्क समर्थन कर रहे हैं

Tesla के शेयर में जोरदार तेजी से Elon Musk की वेल्थ हुई 270 अरब डॉलर से ज्यादा

अमेरिका में प्रेसिडेंट के चुनाव में प्रमुख उम्मीदवार Donald Trump का मस्क समर्थन कर रहे हैं

ख़ास बातें
  • कंपनी के चीफ मस्क की वेल्थ 33 अरब डॉलर से ज्यादा बढ़ गई है
  • मस्क की वेल्थ का लगभग 75 प्रतिशत टेस्ला के शेयर्स से मिलता है
  • पिछले कुछ वर्षों में EV की बिक्री तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन
बड़ी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) कंपनियों में शामिल Tesla के शेयर प्राइस में पिछले एक दशक में सबसे अधिक बढ़ोतरी हुई है। इससे कंपनी के चीफ Elon Musk की वेल्थ 33 अरब डॉलर से ज्यादा बढ़ गई है। टेस्ला के शेयर में लगभग 22 प्रतिशत के उछाल के कारण मस्क की कुल वेल्थ बढ़कर 270 अरब डॉलर से अधिक हो गई है। 

Bloomberg की रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ला के तीसरी तिमाही में प्रॉफिट में बढ़ोतरी से कंपनी के शेयर प्राइस में उछाल आया है। ई-कॉमर्स और टेक कंपनी Amazon के प्रमुख Jeff Bezos की तुलना में मस्क की वेल्थ लगभग 61 अरब डॉलर बढ़ गई है। उनकी वेल्थ का लगभग 75 प्रतिशत टेस्ला के शेयर्स से मिलता है। स्पेस सेक्टर से जुड़ी SpaceX, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले Twitter) और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी xAI के भी मस्क चीफ हैं। टेस्ला के तिमाही रिजल्ट की घोषणा के बाद उन्होंने बताया कि कंपनी की व्हीकल सेल्स में 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी का अनुमान है। मस्क ने कहा कि Cybertruck ने अपना पहला तिमाही प्रॉफिट हासिल किया है। 

अमेरिका में अगले महीने होने वाले प्रेसिडेंट के चुनाव में प्रमुख उम्मीदवार Donald Trump का मस्क समर्थन कर रहे हैं। मस्क ने कहा कि अगर ट्रंप के चुनाव जीतने के बाद उन्हें सरकार में पोजिशन की पेशकश की जाती है, तो वह ऑटोनॉमस व्हीकल्स के लिए अप्रूवल पर जोर देंगे। ट्रंप ने कहा कि अगर वह दूसरी बार अमेरिका के प्रेसिडेंट बनते हैं तो वह ब्यूरोक्रेसी की ओर से अड़चनों को न्यूनतम करने के लिए मस्क को एक नए डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी संभालने की पेशकश करेंगे। 

पिछले वर्ष टेस्ला की मॉडल Y दुनिया में सबसे अधिक बिकने वाली कार रही है। जापान की ऑटोमोबाइल कंपनी Toyota की Corolla लगभग दो दशक से इंटरनेशनल मार्केट में सबसे अधिक बिकने वाली कार थी। पिछले वर्ष यह बिक्री के लिहाज से चौथे स्थान पर रही है। Jato Dynamics के डेटा के अनुसार, पिछले वर्ष टेस्ला ने मॉडल Y की लगभग 12.2 लाख यूनिट्स बेची हैं। यह वर्ष-दर-वर्ष आधार पर लगभग 64 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। टोयोटा ने कोरोला की बिक्री में लगभग 19 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है। पिछले वर्ष टोयोटा की RAV4 लगभग 10.8 लाख यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरी सबसे अधिक बिकने वाली कार  थी। इसके बाद Honda की CR-V (8,46,000 यूनिट्स) थी। टेस्ला की मॉडल 3 ने भी सबसे अधिक बिकने वाली 10 कारों में जगह बनाई है। 

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  3. 200MP कैमरा वाला फोन लेना है? हर बजट में ये हैं 2026 के टॉप ऑप्शंस
  4. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  5. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  6. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  10. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  11. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  2. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  3. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  4. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  5. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  6. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  7. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  8. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  9. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  10. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »