• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Suzuki Motor के गुजरात में प्लांट से इलेक्ट्रिक SUV की होगी टोयोटा को सप्लाई

Suzuki Motor के गुजरात में प्लांट से इलेक्ट्रिक SUV की होगी टोयोटा को सप्लाई

इस BEV यूनिट और इसके लिए प्लेटफॉर्म को टोयोटा, सुजुकी और Daihatsu Motor ने मिलकर डिवेलप किया है

Suzuki Motor के गुजरात में प्लांट से इलेक्ट्रिक SUV की होगी टोयोटा को सप्लाई

Maruti Suzuki की इसे अगले वर्ष लॉन्च करने की योजना है

ख़ास बातें
  • इस मॉडल की मैन्युफैक्चरिंग सुजुकी मोटर के गुजरात के प्लांट में होगी
  • मारूति सुजुकी में सुजुकी मोटर की लगभग 58 प्रतिशत हिस्सेदारी है
  • पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन
जापान की Suzuki Motor और Toyota Motor के बीच टाई-अप को आगे बढ़ाया जा रहा है। इसके तहत, सुजुकी मोटर नए बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल (BEV) की टोयोटा को सप्लाई करेगी। इस मॉडल की मैन्युफैक्चरिंग अगले वर्ष की शुरुआत में सुजुकी मोटर के गुजरात के प्लांट में की जाएगी। 

इस BEV एक SUV होगा। Maruti Suzuki की इसे अगले वर्ष लॉन्च करने की योजना है। मारूति सुजुकी में सुजुकी मोटर की लगभग 58 प्रतिशत हिस्सेदारी है। सुजुकी मोटर के प्रेसिडेंट, Toshihiro Suzuki ने बताया, "हमारे पहले बैटरी इलेक्ट्रिक व्हीकल की टोयोटा को इंटरनेशनल मार्केट में सप्लाई की जाएगी। इससे दोनों कंपनियों के बीच कोलेब्रेशन आगे बढ़ेगा।" इस BEV यूनिट और इसके लिए प्लेटफॉर्म को टोयोटा, सुजुकी और Daihatsu Motor ने मिलकर डिवेलप किया है। इसमें इन तीनों कंपनियों की ताकत का इस्तेमाल किया गया है। पिछले कुछ वर्षों में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में बहुत सी ऑटोमोबाइल कंपनियां अपने मॉडल लॉन्च कर रही हैं। 

टोयोटा और सुजुकी की एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) भी अगले वर्ष इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी है। इन दोनों कंपनियों ने टेक्नोलॉजी और मॉडल्स में साझेदारी के लिए एग्रीमेंट साइन किया है। ये क्रॉसओवर EV हो सकता है। इस EV को टोयोटा के इंटरनेशनल मार्केट में उपलब्ध bZ4X का कॉम्पैक्ट वर्जन बताया जा रहा है। सुजुकी और टोयोटा का टारगेट कॉम्पैक्ट व्हीकल्स डिवेलप करने का है। नए EV को 'Bz' कोडनेम दिया गया है। टोयोटा ने अपने EV पोर्टफोलियो को बढ़ाने की योजना बनाई है। कंपनी का Bz अफोर्डेबल सेगमेंट में लाया जा सकता है। इससे Bz को बड़ी संख्या में कस्टमर्स मिल सकते हैं। कंपनी का e-TNGA प्लेटफॉर्म इसके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। टोयोटा एक नए SUV को भी डिवेलप कर रही है। यह प्राइस में कंपनी की Fortuner से नीचे होगा। 

देश में टोयोटा के पोर्टफोलियो में Glanza से लेकर Fortuner Legender तक शामिल हैं। कंपनी ने MPV और SUV सेगमेंट्स में अपनी पोजिशन को मजबूत किया है। मिड-साइज SUV, Urban Cruiser Hyryder के साथ 20 लाख रुपये से कम की प्राइस कैटेगरी में कंपनी ने जगह बनाई है। टोयोटा किर्लोस्कर मोटर (TKM) ने अपना तीसरा प्लांट कर्नाटक में लगाने की योजना बनाई है। इससे कंपनी की प्रोडक्शन कैपेसिटी एक लाख यूनिट्स बढ़ सकती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  2. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  3. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  4. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  5. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  8. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  9. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  10. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »