Toyota ने पेश की Innova Crysta इलेक्ट्रिक, 59.3 kWh की बैटरी, जानें स्पेसिफिकेशंस

इसकी 59.3 kWh की लिथियम-आयन बैटरी फ्रंट में इंजन बे की जगह पर दी गई है। इससे व्हीकल के रियर में चार्जर के लिए स्पेस मिलता है

Toyota ने पेश की Innova Crysta इलेक्ट्रिक, 59.3 kWh की बैटरी, जानें स्पेसिफिकेशंस

इसमें फिजिकल बटंस और सेंटर में इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है

ख़ास बातें
  • इसका डिजाइन भारत में बेची जाने वाली कंपनी की Innova Crysta के जैसा है
  • इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 134 kW की है
  • यह पता नहीं चला है कि टोयोटा इसकी मैन्युफैक्चरिंग करेगी या नहीं
विज्ञापन
बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनियों में शामिल टोयोटा ने Kijang Innova इलेक्ट्रिक का कॉन्सेप्ट मॉडल पेश किया है। इसका डिजाइन भारत में बेची जाने वाली कंपनी की Innova Crysta के लगभग समान है। इसमें 59.3 kWh की लिथियम-आयन बैटरी दी गई है। इसकी इलेक्ट्रिक मोटर 134 kW की है। 

Toyota ने इंडोनेशिया इंटरनेशनल मोटर शो में Innova इलेक्ट्रिक के कॉन्सेप्ट मॉडल को प्रदर्शित किया है। इसमें फ्रंट पर क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल के  साथ LED लाइट्स वाले हेडलैम्प्स के साथ DRL है। इसके बंपर का डिजाइन मल्टी-कलर ग्राफिक्स और 16 इंच के एलॉय व्हील्स के साथ नया दिखता है। Innova इलेक्ट्रिक में क्रोम फिनिश और डुअल-टोन के साथ ORVM इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर्स दिए गए हैं। इसके रियर में कनेक्टिंग LED स्ट्रिप्स के साथ रैप-अराउंड टेल लैम्प्स वाला अलग डिजाइन है। इसका अंदर का डिजाइन Innova Crysta के जैसा है। इसमें फिजिकल बटंस और सेंटर में इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। 

Innova इलेक्ट्रिक में एनालॉग डायल्स के साथ इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। इसमें वायरलेस चार्जर, एंबिएंट लाइटिंग, डुअल-टोन इंटीरियर और सेकेंड रो के लिए रियर सीट एंटरटेनमेंट जैसे फीचर्स हैं। इसकी 59.3 kWh की लिथियम-आयन बैटरी फ्रंट में इंजन बे की जगह पर दी गई है। इससे व्हीकल के रियर में चार्जर के लिए स्पेस मिलता है। इसकी 134 kW की इलेक्ट्रिक मोटर 700 Nm का टॉर्क जेनरेट करती है। हालांकि, यह पता नहीं चला है कि टोयोटा इसकी मैन्युफैक्चरिंग करेगी या नहीं। इस वर्ष Toyota और Suzuki की एक कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) को इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी है। इन दोनों कंपनियों ने टेक्नोलॉजी और मॉडल्स में साझेदारी के लिए एग्रीमेंट साइन किया था। यह क्रॉसओवर EV हो सकता है। 

इस EV को Toyota के इंटरनेशनल मार्केट में उपलब्ध bZ4X का कॉम्पैक्ट वर्जन बताया जा रहा है। सुजुकी और टोयोटा का टारगेट कॉम्पैक्ट व्हीकल्स डिवेलप करने का है। नए EV को 'Bz' कोडनेम दिया गया है। टोयोटा ने अपने EV पोर्टफोलियो को बढ़ाने की योजना बनाई है। कंपनी का Bz अफोर्डेबल सेगमेंट में लाया जा सकता है। इससे Bz को बड़ी संख्या में कस्टमर्स मिल सकते हैं। कंपनी का e-TNGA प्लेटफॉर्म इसके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। टोयोटा एक नए SUV को भी डिवेलप कर रही है। यह प्राइस में कंपनी की Fortuner से कम होगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  2. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  3. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  4. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  5. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  6. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  7. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  8. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  9. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
  10. Poco X8 5G हुआ 50 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »