मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MeitY) ने कुछ वर्ष पहले राष्ट्रीय सुरक्षा और डेटा की प्राइवेसी को लेकर आशंकाओं की वजह से इस चाइनीज ऐप पर बैन लगाया था। टिकटॉक के प्रवक्ता ने एक स्टेटमेंट में पुष्टि की है कि भारत में इस शॉर्ट वीडियो ऐप पर प्रतिबंध बरकरार है। इससे पहले भी इस ऐप से बैन हटाए जाने की अफवाह उठ चुकी है
डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अमेरिका के राष्ट्रपति पद की शपथ लेने जा रहे हैं। उनकी शपथ से ठीक पहले शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म टिकटॉक (TikTok) से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई है। एक दिन पहले टिकटॉक को अमेरिका में बैन का सामना करना पड़ा था, जिसके संकेत कई दिनों से मिल रहे थे। लेकिन एक दिन के अंदर ही बैन को हटा लिया गया है।
TikTok अमेरिका में बंद हो गया है। बीते दिन यूजर्स को ऐप पर दिक्कतों का सामना करना पड़ा। TikTok पर यूजर्स को मैसेज मिला कि ऐप अभी उपलब्ध नहीं होगा, इसके लिए खेद है। साथ ही मैसेज में लिखा था डोनाल्ड ट्रंप अमेरिकी राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद इसमें राहत देने की दिशा में काम कर सकते हैं। एक कानून के चलते अमेरिका में कंपनी 19 जनवरी से ऑपरेट नहीं कर सकती है।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म टिकटॉक (TikTok) भारत में कुछ साल पहले बैन हो गया था। अब इसे अमेरिका में भी बैन किया जा सकता है। अगले कुछ दिनों में बैन प्रभावी हो सकता है, जिसे देखते हुए लाखों अमेरिकी यूजर्स ने नए विकल्प तलाशना शुरू कर दिया है। रिपोर्टों के अनुसार, अमेरिका में एक और चीनी ऐप के डाउनलोड्स में तेजी आई है। इसका नाम Xiaohongshu है।
दुनिया भर में लोकप्रिय टिकटॉक को कई देशों में बैन करने की भी मांग हो रही है। अमेरिका और यूरोपियन यूनियन ने सरकारी कर्मचारियों पर इसके इस्तेमाल को लेकर रोक भी लगाई गई है
चाइनीज कंपनी ByteDance के इस ऐप के पास भारत में एक सेल्स सपोर्ट टीम थी। इस टीम को कंपनी की ग्लोबल सेल्स टीमों की मदद करने के लिए तीन वर्ष पहले हायर किया गया था
पाकिस्तानी रेग्युलेटरी एजेंसी ने ट्विटर पर एक बयान में कहा कि टिकटॉक ने पाकिस्तान को आश्वासन दिया था कि वह "गैरकानूनी सामग्री" अपलोड करने वाले यूजर्स को ब्लॉक कर देगा।
TikTok अपना इंडिया ऑपरेशन InMobi Glance को बेच सकती है, जो एक भारतीय कंपनी है। Glance का शॉर्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म Roposo पहले से ही मार्केट में उपलब्ध है।
पिछले महीने जून के अंत में भारत सरकार ने TikTok के अलावा 58 चीनी ऐप्स को भारत में बैन घोषित कर दिया था, जिसमें ShareIt, UC Browser, Shein, Club Factory, Clash of Kings, Helo, Mi Community, CamScanner, ES File Explorer, VMate जैसे कई ऐप्स शामिल थे।