TikToK की भारत में वापसी! भारतीय कंपनी बन सकती है मालिक

चीन की ByteDance Ltd भारत में अपना ऑपरेशन अपने प्रतिद्वंदी InMobi Glance को बेच सकती है।

TikToK की भारत में वापसी! भारतीय कंपनी बन सकती है मालिक

Glance का Roposo ऐप पहले से ही उपलब्ध है

ख़ास बातें
  • ByteDance TikTok का भारतीय ऑपरेशन InMobi के Glance को बेच सकता है
  • Glance का Roposo ऐप पहले से ही मार्केट में उपलब्ध है
  • भारतीय मूल की कंपनी है InMobi
विज्ञापन
TikTok भारत में बैन है और अब ताज़ा रिपोर्ट कहती है कि चीनी ऐप डेवलपर ByteDance अपने इस शॉर्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म के इंडिया ऑपरेशन को InMobi Glance कंपनी को बेच सकती है। बता दें कि सिंतबर 2020 में ऐप पर प्रतिबंध (TikTok Ban) लगाए जाने के बाद हाल ही में भारत सरकार ने TikTok को स्थाई रूप से बैन कर दिया था। संभावना है कि इस स्थाई बैन के फैसले ने ही ByteDance को यह योजना बनाने में मजबूर किया हो। 

Bloomberg की ताज़ा रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन की ByteDance Ltd भारत में अपना ऑपरेशन अपने प्रतिद्वंदी InMobi Glance को बेच सकती है। रिपोर्ट में इस संबंध में जानकारी रखने  वाले एक सूत्र का हवाला देते हुए बताया गया है कि जापान के SoftBank Group Corp ने इस मामले में बातचीत शुरू कर दी है। बता दें कि InMobi Glance एक ऐप बनाने वाली भारतीय कंपनी है, जिसका एक शॉर्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म Roposo पहले से ही मार्केट में उपलब्ध है। TikTok के भारत में बैन होने के बाद ऐप को काफी लोकप्रियता मिली और इसे बड़े पैमाने पर डाउनलोड किया गया। ऐप के 3 करोड़ से ज्यादा मंथली एक्टिव यूज़र्स हैं। Glance का Roposo भारतीय ऐप है और InMobi का दावा है कि कंपनी में Google और Mithril Capital द्वारा 145 मिलियन डॉलर यानी लगभग 105 करोड़ का निवेश किया गया है।

SoftBank Glance की मूल कंपनी InMobi और ByteDance दोनों कंपनी का वित्तिय कार्यभार संभालता है। रिपोर्ट कहती है कि फिलहाल दोनों कंपनियों के बीच होने वाली डील भारत सरकार के अंतिम आदेश के ऊपर निर्भर है। इतना ही नहीं, चीनी कानूनों की वजह से TikTok की सेल का निर्णय चीनी सरकार की मंजूरी के बिना नहीं होगा। इसके अलावा यह भी खबर है कि भारत सरकार इस बातचीत को केवल तभी आगे बढ़ाएगी, जब सरकार को भरोसा दिलाया जाएगा कि यूज़र का डेटा भारत से बाहर नहीं जाएगा।

इससे अलग बता दें कि ऐप डेटा एनालाइज़ करने वाली एजेंसी Sensor Tower की रिपोर्ट के अनुसार, जनवरी 2021 में TikTok सबसे ज्यादा डाउनलोड होने वाला दूसरा ऐप है। टिकटॉक को जनवरी में 6.2 करोड़ डाउनलोड्स मिले। इन डाउनलोड्स में चीन की हिस्सेदारी सबसे ज्यादा 17 पर्सेंट है। इसके बाद अमेरिका की हिस्सेदारी 10 पर्सेंट का है। हालांकि, ऐप का एक बड़ा यूज़रेबस इसमें शामिल नहीं है, क्योंकि ऐप अभी भी भारत में बैन है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , TikTok, TikTok ban, tiktok ban india, TikTok Return, Roposo, Roposo App
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  4. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  5. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  9. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  11. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  12. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  13. Redmi 17C 5G भारत में 6000mAh की बैटरी के साथ 1 अक्टूबर को लॉन्च, जानें फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  4. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  5. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  6. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  7. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  10. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »