TikTok भारत में 58 ऐप्स के साथ परमानेंट बैन!

TikTok (टिकटॉक), WeChat (वीचैट) समेत 59 चाइनीज कंपनियों को भारत में  परमानेंट बैन कर दिया गया है

TikTok भारत में 58 ऐप्स के साथ परमानेंट बैन!

TikTok पर पिछले साल जून में बैन लगाया गया था, लेकिन अब यह बैन परमानेंट हो गया है

ख़ास बातें
  • TikTok के बारे में खबर है कि भारत में इसे परमानेंट बैन कर दिया गया है
  • 58 दूसरी ऐप्स को भी परमानेंट बैन किया गया है, जिसमें WeChat शामिल है
  • PUBG के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है
विज्ञापन
TikTok (टिकटॉक), WeChat (वीचैट) समेत 59 चाइनीज कंपनियों को भारत में  परमानेंट बैन कर दिया गया है। मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (MeitY) ने पिछले साल इन ऐप्स पर बैन लगाया था। इन ऐप्स को जून 2020 में भारत में बैन किया गया था। अब रिपोर्ट के मुताबिक यह कहा जा रहा रहा है कि इन ऐप्स पर यह बैन परमानेंट हो गया है। इससे पहले सूत्रों ने Gadgets 360 को बताया था कि सरकार ने बैन के बाद उन सभी ऐप्स कंपनियों से प्रतिक्रिया मांगी थी, कि वह जो डाटा यूजर्स का एकत्र कर रहे थे, उसका इस्तेमाल वह कैसे कर रहे थे। हालांकि अब ऐसा लग रहा है कि सरकार कंपनियों द्वारा दिए गए रिस्पॉन्स से संतुष्ट नहीं है। रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने पिछले हफ्ते कंपनियों को नोटिस जारी किया है।            

ऐसे में यह उन ऐप्स के लिए अच्छा नहीं है, जिन्हें पिछले साल भारत में बैन कर दिया गया था। भारत में बैन ऐप्स का यह आंकड़ा 200 के पार हो गया है। इसी कड़ी में PUBG Mobile को भी भारत में बैन कर दिया गया था। हालांकि तभी से यह कंपनी भारत में वापसी की तैयारी कर रही है। कंपनी इसका इंडिया ओनली वर्जन PUBG Mobile India को भारत में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने इसके लिए नए सिरे से भारत में हायरिंग भी की है। लेकिन RTI के जरिए इस बात की जानकारी मिली थी कि MeitY ने अभी इस गेम को भारत में रिलॉन्च करने की कोई परमीशन नहीं दी है। 

ऐसे में MeitY के रिस्पॉन्स से पता चलता है कि भारत में अभी इस गेम को जल्द लॉन्च होने की कोई उम्मीद नहीं है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि इस फैसले के बाद ByteDance के लिए काम कर रहे 100 से ज्यादा लोगों की जॉब्स पर इसका क्या असर होगा। हालांकि सूत्रों ने Gadgets 360 को बताया है कि भारत में इस गेम पर बैन के बाद भारत में काम कर रहे लोगों को रिटेन किया गया था और वह ग्लोबल ऑपरेशन में अपनी भूमिका निभा रहे थे। हालांकि परमानेंट बैन के बाद लोगों की जॉब पर क्या असर होगा, इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता है।              

TikTok के प्रवक्ता ने मिंट से कहा कि, हम नोटिस का मूल्यांकन कर रहे हैं और हम इसका उचित रूप में जवाब देंगे। हम भारत सरकार के साथ कानून नियमों का पालन करने का प्रयास कर रहे हैं। हमारे लिए यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी टॉप प्रायरिटी पर है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: TikTok, TikTok ban, WeChat Ban

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  6. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  9. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  10. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  11. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  12. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
#ताज़ा ख़बरें
  1. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  2. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  3. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  4. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  5. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  6. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  7. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  8. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  9. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  10. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »