Xiaomi के Mi Browser Pro समेत भारत सरकार ने बैन किए कई और चीनी ऐप्स

जून के अंत में भारत सरकार ने TikTok समेत 59 चीनी ऐप्स को भारत में बैन घोषित कर दिया था, जिसमें ShareIt, UC Browser, Shein, Club Factory, Clash of Kings, Helo, Mi Community, CamScanner, ES File Explorer, VMate, Newsdog जैसे कई ऐप्स शामिल थे।

Xiaomi के Mi Browser Pro समेत भारत सरकार ने बैन किए कई और चीनी ऐप्स

250 चीनी ऐप्स को भविष्य में बैन कर सकती है भारत सरकार

ख़ास बातें
  • जून में भारत सरकार ने बैन की थी 59 चीनी ऐप्स
  • जुलाई में भारत सरकार ने 47 चीनी ऐप्स पर लगाया प्रतिबंध
  • लेटेस्ट बैन ऐप्स की संख्या व नाम फिलहाल सामने नहीं आए हैं
विज्ञापन
भारत सरकार द्वारा चीनी ऐप्स का सफाया अब भी ज़ारी है। लेटेस्ट खबर के अनुसार भारत सरकार ने कुछ और चीनी ऐप्स को भारत में बैन कर दिया है, जिसमें Xiaomi का Baidu भी शामिल है। हालांकि, फिलहाल सभी ऐप्स का नाम अभी सामने नहीं आया है। जैसे कि सभी जानते हैं भारत सरकार ने जून के अंत में 59 चीनी ऐप्स को भारत में बैन कर दिया था, जिसमें TikTok, ShareIt, UC Browser, Shein, Club Factory जैसे कई ऐप्स शामिल थे। हालांकि, जून के बाद जुलाई के अंत में भी खबर आई की सरकार ने 47 नई चीनी ऐप्स को भारत में प्रतिबंधित कर दिया है। हालांकि इस बार सरकार ने पिछली बार की तरह यह ऐलान सार्वजनिक नहीं किया। बताया गया था कि दूसरी बार बैन किए गए ज्यादातर ऐप पहले बैन किए गए ऐप्स के ही क्लोन थे, इस वजह से सरकार ने इन पर भी कार्रवाई की है।

फिलहाल, लेटेस्ट बैन की गई ऐप्स की पूरी लिस्ट सामने नहीं आई है और न ही यह साफ हो पाया है कि असल कितनी ऐप्स को इस बार बैन किया गया है। लेकिन सूत्रों के हवाले से दो ऐप्स के नाम सबसे पहले सामने आ रहे हैं और वो हैं Baidu सर्च ऐप और Xiaomi का Mi Browser Pro। Baidu की बात करें, तो यह चीन का अपना सर्च इंज़न है, जो गूगल की तरह ही काम करता है। जबकि Mi Browser ऐप ज्यादातर शाओमी स्मार्टफोन में प्री-लोडेड आता है। इस बैन के बाद अब कंपनी को अपने नए स्मार्टफोन में इस ऐप को इंस्टॉल करने से रोकना होगा।

जून के अंत में भारत सरकार ने TikTok समेत 59 चीनी ऐप्स को भारत में बैन घोषित कर दिया था, जिसमें ShareIt, UC Browser, Shein, Club Factory, Clash of Kings, Helo, Mi Community, CamScanner, ES File Explorer, VMate, Newsdog जैसे कई ऐप्स शामिल थे। सरकार का दावा था कि ये सभी ऐप्स कुछ इस तरह की गतिविधियों में शामिल थे, जिससे देश की संप्रभुता और अखंडता, देश की सुरक्षा, राज्य की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था आदि के लिए खतरा उत्पन्न हो सकता था। डेटा सिक्योरिटी और यूज़र प्राइवेसी के चलते सरकार ने 59 ऐप्स को प्रतिबंधित कर दिया था।

हालांकि, चीनी ऐप्स को बैन करने का यह सिलसिला यहां थमा नहीं इसके बाद सरकार ने जुलाई के अंत में भी कुछ ऐप्स को बैन किया था, हालांकि इसकी जानकारी पहले की तरह सार्वजनिक नहीं की गई थी। दूसरी बार सरकार ने पिछली बैन हुई ऐप्स जैसी ही दूसरी क्लोन 47 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया था। तब कहा गया था कि अभी 250 और चीनी ऐप्स पर गाज़ गिरने वाली है, जिसमें PUBG जैसे पॉपुलर गेमिंग ऐप भी शामिल है।
 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Chinese apps banned, TikTok, Bytedance, UC Browser, Alibaba, WeChat
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  2. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  3. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  4. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  6. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  7. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  8. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  9. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  10. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »