अब फोटो से बना पाएंगे शॉर्ट वीडियो, TikTok ने पेश किया नया AI फीचर

TikTok ने मंगलवार को AI Alive नाम का अपना पहला इमेज-टू-वीडियो AI फीचर पेश कर दिया है।

अब फोटो से बना पाएंगे शॉर्ट वीडियो, TikTok ने पेश किया नया AI फीचर

Photo Credit: TikTok

TikTok एक शॉर्ट वीडियो शेयरिंग प्लेटफॉर्म है।

ख़ास बातें
  • AI Alive से यूजर्स फोटो को डायनेमिक वीडियो में बदल सकते हैं।
  • AI Alive आइकन फोटो एडिट स्क्रीन के दाईं ओर टूलबार में नजर आता है।
  • AI Alive इंटेलीजेंट एडिटिंग टूल का इस्तेमाल करता है।
विज्ञापन
TikTok ने मंगलवार को AI Alive नाम का अपना पहला इमेज-टू-वीडियो AI फीचर पेश कर दिया है। इससे यूजर्स TikTok स्टोरीज के अंदर मौजूद फोटो को डायनेमिक वीडियो में बदल सकते हैं। नया टूल स्टिल इमेज में मूवमेंट और इफेक्ट शामिल करने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस उपयोग करता है, जिससे प्लेटफॉर्म की क्रिएटिविटी में विस्तार होता है। आइए TikTok के इस नए फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

यूजर्स अपने इनबॉक्स या प्रोफाइल पेज पर ब्लू प्लस बटन को टैप करके और फिर अपने स्टोरी एल्बम से एक फोटो का चयन करके TikTok के स्टोरी कैमरा के जरिए AI Alive का एक्सेस पा सकते हैं। AI Alive आइकन फोटो एडिट स्क्रीन के दाईं ओर टूलबार में नजर आता है, जिससे यूजर्स अपने पसंद की वीडियो के लिए प्राम्प्ट दे सकते हैं। TikTok ने फीचर की घोषणा करते हुए एक ब्लॉग पोस्ट में कहा कि "AI Alive इंटेलीजेंट एडिटिंग टूल का इस्तेमाल करता है जिससे कोई भी व्यक्ति बिना एडिटिंग अनुभव के स्टिल इमेज को शानदार शॉर्ट फॉर्म वीडियो में बदल सकता है, जिसमें मूवमेंट, एटम्सफेयर और क्रिएटिव इफेक्ट शामिल हैं।"

AI Alive में सिक्योरिटी और ट्रांसपेरेंसी का खास ध्यान दिया गया है। TikTok ने नए फीचर के लिए कई सिक्योरिटी प्रोटोकॉल लागू किए हैं। सभी AI जनरेटेड कंटेंट को AI-जनरेटेड लेबल मिलता है और इसमें C2PA मेटाडेटा एम्बेडेड होता है, जिससे यह साफ होता है कि दर्शकों को कंटेंट के ऑरिजिन का पता हो। चाहे इसे कहीं और डाउनलोड और शेयर किया गया हो।

TikTok ने बताया कि मॉडरेशन टेक्नोलॉजी अपलोड की गई फोटो और लिखे हुए AI जनरेशन प्रॉम्प्ट के साथ-साथ AI अलाइव वीडियो को रिव्यू करती है, उसके बाद इसे क्रिएटर को दिखाया जाता है। फाइनल सेफ्टी चेक तब होता है जब कोई यूजर अपनी स्टोरी पर पब्लिश करता है और व्यूअर्स उन वीडियो की रिपोर्ट कर सकते हैं जो उन्हें लगता है कि प्लेटफॉर्म का गाइडलाइंस को फॉलो नहीं करती है। फिलहाल Instagram और Snapchat टेक्स्ट-टू-इमेज AI टूल प्रदान करते हैं, TikTok का इमेज-टू-वीडियो कंवर्जन कदम बेहतर AI क्रिएटिव टूल में खुद को आगे रखता है। इससेलॉन्च ने TikTok अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे आया है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  3. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  5. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
  6. Jio Freedom Pack: ₹10 हजार में 15 महीने का ब्रॉडबैंड कनेक्शन, 100Mbps स्पीड के साथ Amazon Prime और JioHotstar भी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  8. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  10. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »