Airtel के प्लान महंगे! कंपनी ने 100 रुपये तक बढ़ाई इन प्रीपेड प्लान्स की कीमत

यह बोझ उन सभी ग्राहकों पर पड़ने वाला है जो देश से बाहर छुट्टी मनाने का प्लान कर रहे हैं।

Airtel के प्लान महंगे! कंपनी ने 100 रुपये तक बढ़ाई इन प्रीपेड प्लान्स की कीमत

Airtel के ग्राहकों को अब रिचार्ज पैक के लिए जेब ज्यादा ढीली करनी होगी।

ख़ास बातें
  • कंपनी ने कई रिचार्ज पैक महंगे कर दिए हैं।
  • Airtel ने रोमिंग पैक की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर दी है।
  • इसमें Rs 118 रुपये के रोमिंग पैक से लेकर 1198 रुपये तक के पैक्स शामिल।
विज्ञापन

Airtel के ग्राहकों को अब रिचार्ज पैक के लिए जेब ज्यादा ढीली करनी होगी। कंपनी ने कई रिचार्ज पैक महंगे कर दिए हैं। यह बोझ उन सभी ग्राहकों पर पड़ने वाला है जो देश से बाहर छुट्टी मनाने का प्लान कर रहे हैं। क्योंकि Airtel ने रोमिंग पैक की कीमतों में बढ़ोत्तरी कर दी है। अब सभी ग्राहकों को कंपनी की टेलीकॉम सर्विसेज देश से बाहर इस्तेमाल करने के लिए ज्यादा कीमत चुकानी होगी। आइए जानते हैं कौन से प्लान्स की बढ़ी है कीमत। 

Airtel International Roaming Pack Hike

Airtel ने अपने रीचार्ज पोर्टफोलियो में कई रोमिंग पैक्स की कीमत (via) बढ़ा दी है। इसमें Rs 118 रुपये के रोमिंग पैक से लेकर 1198 रुपये तक के रोमिंग पैक्स शामिल हैं। आइए जानते हैं विस्तार से। 

Airtel IR Rs 98 Pack 
Airtel ने Rs 98 के रोमिंग पैक की कीमत बढ़ाकर 118 रुपये कर दी है। इस पैक में यूजर को 28 दिनों की वैधता मिलती है। वैधता के दौरान यूजर को इनकमिंग मैसेज की सुविधा दी जाती है। लेकिन अगर आपको डेटा, वॉइस या मैसेज भेजना है तो स्टैंडर्ड चार्ज लगता है। 

Airtel IR Rs 649 Pack 
Airtel ने अपने 649 रुपये के रोमिंग पैक को बढ़ाकर 698 रुपये कर दिया है। इसमें यूजर को 1 दिन की वैधता मिलती है जिसमें 1GB हाई स्पीड डेटा आता है। इसमें 10 SMS फ्री मिलते हैं। साथ ही भारत में 100 मिनट की कॉलिंग मिलती है। लोकल इनकमिंग, और आउटगोइंग सुविधा भी इसमें शामिल है। 

Airtel IR Rs 798 Pack 
Airtel ने अपने 798 रुपये वाले पैक को बढ़ाकर अब 898 रुपये का कर दिया है। इसमें यूजर को 2GB डेटा मिलता है। 150 मिनट की कॉलिंग मिलती है। इसमें 20 SMS फ्री हैं। साथ ही लोकल इनकमिंग और कॉलिंग सुविधा भी है। इसमें 5 दिनों की वैधता दी गई है। 

Airtel IR Rs 1098 Pack 
Airtel ने अपने 1098 रुपये के रोमिंग पैक को बढ़ाकर 1198 रुपये कर दिया है। इसमें यूजर को 10 दिनों की वैधता मिलती है। यूजर को 3GB डेटा दिया जाता है। 20 SMS फ्री हैं। इसमें 200 मिनट की कॉलिंग दी गई है। लोकल के लिए इनकमिंग और आउटगोइंग की सुविधा है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  2. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  3. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  4. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  5. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  6. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  7. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  9. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  10. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »