ग्राहकों को झटका! Jio, Airtel, Vi के रीचार्ज प्लान इस दिन से हो जाएंगे महंगे ...

दिंसबर के अंत और जून 2026 के बीच यह बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है।

ग्राहकों को झटका! Jio, Airtel, Vi के रीचार्ज प्लान इस दिन से हो जाएंगे महंगे ...

Jio, Airtel, और Vodafone Idea (Vi) के मोबाइल रिचार्ज प्लान अगले महीने से महंगे हो सकते हैं।

ख़ास बातें
  • सभी कंपनियों ने 2024 में अपने रिचार्ज प्लान्स के प्राइस रिवाइज किए थे।
  • जियो रिचार्ज प्लान्स में 15% तक की बढ़ोत्तरी कर सकती है।
  • अधिकारिक रूप से कंपनियों ने इसकी घोषणा अभी नहीं की है।
विज्ञापन

Jio, Airtel, और Vodafone Idea (Vi) के मोबाइल रिचार्ज प्लान अगले महीने से महंगे हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि तीनों ही बड़ी टेलीकॉम कंपनियां अपने रिचार्ज प्लान दिसंबर 2025 से महंगे करने जा रही हैँ। इससे पहले सभी कंपनियों ने 2024 में अपने रिचार्ज प्लान्स के प्राइस रिवाइज किए थे। आने वाले दिनों में एक बार फिर से टेलीकॉम कंपनियां मोबाइल रिचार्ज के प्लान प्राइस बढ़ाते हुए दिख सकती हैं। कब होगी ये बढ़ोत्तरी, और कितने महंगे होंगे प्लान, आइए विस्तार से आपको बताते हैं। 

रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, और वोडाफोन आइडियो देश की तीन बड़ी निजी टेलीकॉम कंपनियां हैं जो अपने रिचार्ज प्लान की कीमतें बहुत जल्द बढ़ा सकती हैं। अधिकारिक रूप से कंपनियों ने इसकी घोषणा अभी नहीं की है। लेकिन टिप्स्टर अभिषेक यादव का दावा है कि टेलीकॉम कंपनियां बहुत जल्द रिचार्ज प्लान्स महंगे कर सकती हैं। यह बढ़ोत्तरी 10% तक हो सकती है जिसके बाद डेली 2GB वाले डेटा प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ 949 रुपये या 999 रुपये तक बढ़ सकते हैं। 

कई मीडिया रिपोर्ट्स में भी दावा किया गया है कि बहुत जल्द टेलीकॉम कंपनियां इस बढ़ोत्तरी को अंजाम दे सकती हैं। दिंसबर के अंत और जून 2026 के बीच यह बढ़ोत्तरी देखने को मिल सकती है। Axis Capital और टेलीकॉम विश्लेषक गौरव मल्होत्रा के अनुसार, दिसंबर 2025 से जून 2026 के बीच टैरिफ में बढ़ोतरी तय मानी जा रही है। वहीं JP Morgan की रिपोर्ट के अनुसार, जियो अपने IPO के आने से पहले रिचार्ज प्लान्स में 15% तक की बढ़ोत्तरी कर सकती है। जिसके बाद अन्य टेलीकॉम कंपनियां भी यह राह पकड़ सकती हैं। 

चुपचाप हो रही बढ़ोत्तरी 
आपको बता दें कि Jio और Airtel ने बिना किसी अधिकारिक घोषणा के, अपने 1GB/प्रतिदिन डेटा वाले प्लान पोर्टफोलियो से चुपचाप हटा दिए हैं। अब कंपनियां सीधे 1.5GB वाले प्लान ऑफर कर रही हैं जो 299 रुपये से शुरू होते हैं। हालांकि Vi के पोर्टफोलियो में अभी भी 1GB प्रतिदिन वाला प्लान मौजूद है। यह इशारा करता है कि कंपनियां सीधे तौर पर न सही, लेकिन प्लान महंगे करने की दिशा में कदम पहले ही बढ़ा चुकी हैं। जल्द ही यह बढ़ोत्तरी अन्य प्लान्स में भी नजर आ सकती है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »