Spying

Spying - ख़बरें

  • क्या आपका फोन आपकी बातें सुन रहा है? तुरंत बदल दें ये 5 सेटिंग्स
    आज के समय में स्मार्टफोन यूजर्स की प्राइवेसी सबसे बड़ा मुद्दा बनती जा रही है। कई बार किसी प्रोडक्ट या जगह के बारे में बात करने के बाद उसी से जुड़े Ads सोशल मीडिया पर दिखने लगते हैं। इसकी बड़ी वजह माइक्रोफोन एक्सेस, लोकेशन ट्रैकिंग और पर्सनलाइज्ड विज्ञापन जैसी सेटिंग्स हो सकती हैं। यूजर्स Hey Google और Hey Siri जैसे फीचर्स बंद करके, माइक्रोफोन परमिशन चेक करके और ट्रैकिंग सेटिंग्स बदलकर अपनी प्राइवेसी बेहतर कर सकते हैं। इसके अलावा Android और iPhone दोनों में Ads ट्रैकिंग बंद करने और ऐप परमिशन सीमित करने के विकल्प भी मिलते हैं।
  • असली वेबसाइट पर नकली नंबर: कैसे एक क्लिक से आपका बैंक अकाउंट हो जाएगा खाली!
    आजकल साइबर स्कैम सिर्फ फिशिंग मेल या नकली वेबसाइट तक सीमित नहीं रहे - अटैकर्स अब इलिगिटिमेट वेबसाइटों और सर्च/URL पैरामीटर्स का गलत यूज कर रहे हैं ताकि यूजर को भरोसा दिलाकर पैसा और एक्सेस चुरा सकें। इसी जून में भी खबर सामने आई थी कि कई बड़े नामों, जिनमें बैंक ऑफ अमेरिका, Netflix और Microsoft जैसे दिग्गज भी शामिल है, कि साइट्स पर इसी तरह के अटैक देखे गए, जहां खराब URLs के जरिए पेजों में फेक सपोर्ट नंबर और मालिशियस कंटेंट इंजेक्ट किया गया। इससे यूजर्स ने धोखे में आकर फोन करके स्कैमर्स से बात की और कई मामलों में पर्सनल/फाइनेंशियल डेटा लीक हुआ। चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं।
  • भारतीय SIM कार्ड और WhatsApp से की पाकिस्तान के लिए जासूसी, लंबे समय के लिए हुई जेल
    विशाखापत्तनम की NIA विशेष अदालत ने पाकिस्तान-प्रेरित जासूसी साजिश से जुड़े एक आरोपी को दोषी करार देते हुए 5 साल 6 महीने की साधारण कैद की सजा सुनाई है। जांच में सामने आया कि आरोपी ने भारतीय SIM कार्ड और OTP का गलत इस्तेमाल कर पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों को WhatsApp नंबर ऑपरेट करने में मदद की। इन नंबरों के जरिए भारतीय रक्षा प्रतिष्ठानों से जुड़े लोगों से संवेदनशील जानकारी हासिल करने की कोशिश की गई। NIA ने इसे देश की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताया है।
  • वॉयस असिस्टेंट बना जासूस? नहीं मानी गलती, लेकिन फिर भी 623 करोड़ का जुर्माना भरेगा Google
    Google ने अपने वॉयस असिस्टेंट से जुड़े एक प्राइवेसी मामले को निपटाने के लिए 68 मिलियन डॉलर का सेटलमेंट करने पर सहमति जताई है। Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, इस केस में आरोप लगाया गया था कि Google Assistant बिना यूजर्स की अनुमति के उनकी बातचीत रिकॉर्ड करता था और उस डेटा का इस्तेमाल विज्ञापनों सहित अन्य उद्देश्यों के लिए किया गया। हालांकि, कंपनी ने सेटलमेंट में किसी भी तरह की गलती स्वीकार नहीं की है। यह मामला “false accepts” से जुड़ा था, जहां असिस्टेंट बिना वेक वर्ड के एक्टिव होने के आरोपों के घेरे में था।
  • Dhurandhar कब आएगी OTT पर? सामने आई नई डेट, अब तक 130 करोड़ का कलेक्शन!
    रणवीर सिंह की ‘Dhurandhar’ ने रिलीज के कुछ ही दिनों में लगभग 130 करोड़ रुपये कमा कर बॉक्स ऑफिस पर मजबूत शुरुआत की है। थिएटर रन के साथ ही दर्शक इसके OTT रिलीज को लेकर भी उत्साहित हैं। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि फिल्म 30 जनवरी 2026 को Netflix पर स्ट्रीम हो सकती है, हालांकि मेकर्स ने अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। फिल्म की कहानी कराची के ISI-अंडरवर्ल्ड नेटवर्क को भीतर से तोड़ने के मिशन पर निकले एक रहस्यमयी ट्रैवलर के इर्द-गिर्द घूमती है। रणवीर के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े नाम फिल्म में नजर आते हैं।
  • Kia ला रही है Tata Punch EV, MG Windsor EV की राइवल! लीक हुई Syros EV की फोटोज
    Kia की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार, जिसे Syros EV नाम दिए जाने की चर्चा है, पहली बार टेस्टिंग के दौरान कैमरे में कैद हुई है। यह कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर भारी कैमोफ्लाज में ढकी थी, लेकिन इसके बॉक्सी डिजाइन, स्क्वायर व्हील आर्च और टॉल ग्लासहाउस की झलक साफ नजर आई। सामने वर्टिकल हेडलैम्प्स, पीछे वर्टिकल टेल लैंप क्लस्टर्स और फ्लैट रूफलाइन इसका प्रैक्टिकल डिजाइन दिखाते हैं। कार का चार्जिंग पोर्ट फ्रंट लेफ्ट फेंडर पर दिया गया है। उम्मीद है कि टॉप वेरिएंट में यह 300-400 किमी की ड्राइविंग रेंज दे सकती है।
  • कॉकरोच की कमर पर AI वाला बैग लगाकर इस देश ने बनाया जासूस, सेना की करेंगे मदद
    टेक स्टार्टअप SWARM बायोटैक्टिक्स आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) पर बेस्ड बैकपैक तैयार कर रहा है, जिन्हें असली कॉकरोच पर लगाया जा सकता है और उन्हें जीवित स्पाई एजेंट के तौर पर काम में लिया जा सकता है। ये छोटे से डिवाइस सेंसर, कैमरे और न्यूरल स्टीमुलेटर्स से लैस हैं, जो छोटी से छोटी जगहों और इंसानों की पहुंच से दूर वाले क्षेत्रों में रिमोट कंट्रोल और ऑटोनॉमस तरीके से मॉनिटर करने की सुविधा प्रदान करते हैं।
  • ISRO EOS-09 Launch: दुश्मन पर पैनी नजर रखने वाला जासूसी सैटेलाइट EOS-09 लॉन्च
    ISRO ने नए जासूसी सैटेलाइट EOS-09 को आज सुबह 5:59 बजे अंतरिक्ष में लॉन्च कर दिया। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान सी-61 (PSLV-C61) इस सैटेलाइट के साथ अंतरिक्ष के सफर पर रवाना हुआ। इसरो का यह 101वां मिशन है। हालांकि खबर लिखे जाने तक ISRO की ओर से बताया गया कि 2nd स्टेज तक मिशन में सबकुछ सही था लेकिन 3rd स्टेज में यह फेल हो गया।
  • Pahalgam Attack: पाकिस्तान पर पैनी नजर रखने ISRO लॉन्च करेगी नया एडवांस्ड 'जासूसी सैटेलाइट', जानें इसके बारे में
    आंतकवाद के बढ़ते खतरे को देख भारत की स्पेस एजेंसी अब एक ऐसा सैटेलाइट लॉन्च करने जा रही है जो भारत की सीमा पर पैनी नजर रखेगा। हर तरह के मौसम में अपना काम बखूबी कर सकेगा। भारतीय स्पेस एजेंसी ISRO इस स्पेशल रडार इमेजिंग सैटेलाइट EOS-09 को अगले कुछ ही हफ्तों के भीतर लॉन्च करने वाली है। मौसम में अगर बादल छाए हुए हैं तो यह बादलों के पार भी देख पाएगा।
  • चीन का जासूसी गुब्बारा अमेरिका के इंटरनेट का कर रहा था इस्तेमाल! रिपोर्ट में खुलासा
    नेटवर्क कनेक्शन को इंटेलिजेंस डेटा वापस चीन में भेजने के लिए इस्तेमाल नहीं किया गया। लेकिन बलून ने सभी जरूरी जानकारी अपने अंदर ही स्टोर कर ली, ताकि बाद में इसे खोलकर देखा जा सके।
  • Maruti Suzuki electric car in India: सड़कों पर दौड़ती नजर आई मारुति सुजुकी की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Nexon EV को देगी टक्कर!
    Maruti Suzuki electric car in India: Maruti Suzuki eVX EV को कथित तौर पर Toyota के साथ मिलकर विकसित किया जा रहा है।
  • सऊदी अरब के लिए जासूसी करने पर Twitter के पूर्व मैनेजर को अमेरिका में जेल
    इस मामले की शुरुआत लगभग आठ वर्ष पहले हुई थी जब Ahmad Abouammo ने सऊदी अरब के अधिकारियों से रिश्वत लेकर उनकी मिडल ईस्ट और अफ्रीका में पत्रकारों और सेलेब्रिटीज के साथ साठगांठ कराने में मदद की थी
  • श्रीलंका के पोर्ट पर खड़ा चीनी ‘जासूसी’ जहाज Yuan Wang 5 भारत के लिए कितना बड़ा खतरा? मिसाइल-सैटेलाइट ट्रैक करने की है क्षमता
    श्रीलंका के हंबनटोटा पोर्ट पर बीते 16 अगस्‍त से खड़ा चीनी पोत भारत के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
  • SpaceX रॉकेट ने सफलतापूर्वक लॉन्‍च किया अमेरिका का जासूसी सैटेलाइट
    सैटेलाइट को स्पेसएक्स (SpaceX) फाल्कन 9 रॉकेट पर सफलतापूर्वक ऑर्बिट में लॉन्च किया गया।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »