• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • सऊदी अरब के लिए जासूसी करने पर Twitter के पूर्व मैनेजर को अमेरिका में जेल

सऊदी अरब के लिए जासूसी करने पर Twitter के पूर्व मैनेजर को अमेरिका में जेल

सैन फ्रांसिस्को की एक अदालत में सुनवाई के बाद ज्यूरी ने इस व्यक्ति को सऊदी अरब के अधिकारियों से रिश्वत लेकर जासूसी करने का दोषी पाया था

सऊदी अरब के लिए जासूसी करने पर Twitter के पूर्व मैनेजर को अमेरिका में जेल

ट्विटर ने भी इस मामले पर कुछ नहीं कहा है

ख़ास बातें
  • इस मामले की शुरुआत लगभग आठ वर्ष पहले हुई थी
  • ट्विटर की संवेदनशील जानकारी सऊदी अरब के अधिकारियों को दी गई थी
  • बिलिनेयर एलन मस्क ने हाल ही में ट्विटर को टेकओवर किया था
विज्ञापन
माइक्रोब्लॉगिंग साइट Twitter के एक पूर्व मैनेजर को सऊदी अरब के लिए जासूस करने का दोषी पाए जाने पर अमेरिका में 3.5 वर्ष की जेल की सजा दी गई है। सैन फ्रांसिस्को की एक अदालत में सुनवाई के बाद ज्यूरी ने इस व्यक्ति को सऊदी अरब के अधिकारियों से रिश्वत लेकर जासूसी करने का दोषी पाया था। 

इस मामले की शुरुआत लगभग आठ वर्ष पहले हुई थी जब Ahmad Abouammo ने सऊदी अरब के अधिकारियों से रिश्वत लेकर उनकी मिडल ईस्ट और अफ्रीका में पत्रकारों और सेलेब्रिटीज के साथ साठगांठ कराने में मदद की थी। उन्होंने ट्विटर की संवेदनशील जानकारी सऊदी अरब के अधिकारियों को दी थी जिससे वे अपनी दिलचस्पी वाले ट्विटर यूजर्स तक पहुंच सकें। इस बारे में Abouammo की पैरवी करने वाले वकीलों ने कोई टिप्पणी नहीं की है। ट्विटर ने भी इस मामले पर कुछ नहीं कहा है। बिलिनेयर  Elon Musk ने हाल ही में ट्विटर को टेकओवर किया है। इसके बाद से वह कंपनी में बड़े बदलाव कर रहे हैं। मस्क ने ट्विटर से बॉट्स और स्पैम एकाउंट्स हटाने के लिए कोशिशें शुरू कर दी हैं। ट्विटर पर स्पैम को लेकर यूजर्स लगातार शिकायतें करते रहे हैं। 

प्रॉसिक्यूटर्स ने कोर्ट में बताया था कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस Mohammed bin Salman के सलाहकार Bader Al Asaker ने कुछ ट्विटर एकाउंट्स के एक्सेस और सऊदी विद्रोहियों की जानकारी लेने के लिए Abouammo को नियुक्त किया था। इन एकाउंट्स में @mujtahidd का हैंडल भी शामिल था जिससे सऊदी अरब के शाही परिवार पर भ्रष्टाचार और अन्य आरोप लगाए गए थे। इस हैंडल के लाखों फॉलोअर्स थे। प्रॉसिक्यूटर्स ने कहा कि Abouammo को लगभग तीन लाख डॉलर के अलावा लगभग 20,000 डॉलर की एक लग्जरी वॉच दी गई थी। 

इस रकम को Abouammo ने लेबनान में अपने एक रिश्तेदार के एकाउंट में जमा करवाने के बाद अमेरिका में अपने एकाउंट में ट्रांसफर किया था। हालांकि, उसके वकीलों की दलील थी ट्विटर में उसने जो किया वह उसके कार्य का हिस्सा था। Abouammo को फ्रॉड, मनी लॉन्ड्रिंग और षडयंत्र के आरोपों का दोषी पाया गया है। इससे पहले भी सऊदी अरब पर जासूसी करवाने के कुछ आरोप लग चुके हैं। हालांकि, इनमें से अधिकतर में मजबूत प्रमाण नहीं मिलने से आरोपी बच गए थे।  


(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »