SpaceX रॉकेट ने सफलतापूर्वक लॉन्‍च किया अमेरिका का जासूसी सैटेलाइट

SpaceX रॉकेट ने 3 फरवरी को स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर 12:27 बजे कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग वायु सेना बेस से उड़ान भरी।

SpaceX रॉकेट ने सफलतापूर्वक लॉन्‍च किया अमेरिका का जासूसी सैटेलाइट

सैटेलाइट को ऑर्बिट में छोड़ने के बाद फाल्कन-9 रॉकेट वापस बेस पर उतर गया।

ख़ास बातें
  • कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग वायु सेना बेस से उड़ान भरी रॉकेट ने
  • NROL-87 नाम के सैटेलाइट को ऑर्बिट में पहुंंचाया गया
  • इसे ओवरहेड टोही मिशन को सपोर्ट करने के लिए डिजाइन किया गया है
विज्ञापन
एक US इंटेलिजेंस एजेंसी ने बुधवार को बताया कि उसके नए जासूसी सैटेलाइट को स्पेसएक्स (SpaceX) फाल्कन 9 रॉकेट पर सफलतापूर्वक ऑर्बिट में लॉन्च किया गया है। SpaceX रॉकेट ने 3 फरवरी को स्थानीय समय के मुताबिक दोपहर 12:27 बजे कैलिफोर्निया के वैंडेनबर्ग वायु सेना बेस से उड़ान भरी। जानकारी के मुताबिक, NROL-87 नाम के सैटेलाइट को ऑर्बिट में छोड़ने के बाद फाल्कन-9 रॉकेट वापस बेस पर उतर गया। बताया गया है कि NROL-87 को NRO द्वारा उसके ओवरहेड टोही मिशन को सपोर्ट करने के लिए डिजाइन और ऑपरेट किया गया है। 

एक न्‍यूज एजेंसी के मुताबिक, NRO ने सैटेलाइट के बारे में कुछ और डिटेल्‍स दी हैं। कहा है कि यह ‘वक्‍त पर इंटेलिजेंस इन्‍फर्मेशन की एक डिटेल सीरीज देगा।' अमेरिकी रक्षा विभाग के डिपार्टमेंट के रूप में NRO सर्विलांस सैटेलाइट का एक बड़ा नेटवर्क ऑपरेट करता है। इसका हेडक्‍वॉर्टर नॉर्थ वर्जीनिया में वॉशिंगटन के पास है। NROL-87 साल 2022 में NRO द्वारा लॉन्च किया गया पहला सैटेलाइट है। यह तीसरी बार है, जब एजेंसी ने फाल्कन 9 रॉकेट का इस्तेमाल किया है। NRO ने पिछले दो साल में 16 और सैटेलाइट को लॉन्च किया है।

बात करें एलन मस्क (Elon Musk) की कमर्शल स्पेस कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) की तैयारियों की, तो इस साल 52 मिशन लॉन्च करने की योजना बनाई गई है। अगर SpaceX इसमें कामयाब होती है, तो वह एक साल में अबतक के सबसे अधिक लॉन्च पूरे करेगी। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) के लिए भी SpaceX पार्टनर की भूमिका में है, खासतौर पर नासा के ह्यूमन स्‍पेसफ्लाइट प्रोग्राम के लिए। इसके पास इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) से अंतरिक्ष यात्रियों और कार्गो को लाने और ले जाने की जिम्‍मेदारी है। नासा के आर्टेमिस (Artemis) प्रोग्राम के तहत अंतरिक्ष यात्रियों को चंद्रमा पर उतारने के लिए भी SpaceX नेक्‍स्‍ट जेनरेशन रॉकेट सिस्टम डेवलप कर रही है। इस रॉकेट का नाम स्टारशिप रखा गया है।

SpaceX मुख्य रूप से नासा के प्रोग्राम्‍स की मदद करती है साथ ही यह कंपनी समय-समय पर दूसरी कंपनियों, इंटरनेशनल कस्‍टमर्स और अमेरिकी रक्षा विभाग के लिए भी सैटेलाइट लॉन्च करती है। हालांकि इस साल जो 52 लॉन्च करने की योजना है, उनमें से ज्‍यादातर लॉन्‍च SpaceX के लिए किए जाएंगे। माना जा रहा है कि ये लॉन्‍च Starlink के सैटेलाइट के लिए होंगे। Starlink भी स्‍पेसएक्‍स का ही भाग है। यह दुनियाभर में सैटेलाइट इंटरनेट पहुंचाने पर काम कर रही है। स्टारलिंक प्रोजेक्‍ट के लिए SpaceX को लो-अर्थ ऑर्बिट में हजारों छोटे सैटेलाइट लॉन्च करने की जरूरत होगी। SpaceX इन्‍हें 50-60 सैटेलाइट के बैच में नियमित तौर पर लॉन्च कर रही है।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  4. इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल्स की सेल्स में दोगुने से ज्यादा की बढ़ोतरी, Tata Motors का पहला रैंक
  5. UPI पर फीस से वॉल्यूम पर नहीं होगा असरः RBI
  6. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
  7. Flipkart Big Billion Days Sale कल से शुरू, iPhone 17 मिलेगा ₹22,900 सस्ता, बस सेव कर लें ये कार्ड
  8. IMC 2026: Jio ने शोकेस किया अपना LEO सैटेलाइट ग्रुप स्टेशन मॉडल, आसमान से जमीन पर आएगा हाई स्पीड इंटरनेट
  9. Samsung Galaxy F70 5G जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ की सेल शुरू, मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट भी, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »