Redmi A7 को थाईलैंड के नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलीकम्युनिकेशंस कमीशन (NBTC) से सर्टिफिकेशन मिला है। इस स्मार्टफोन के साथ Redmi A7 Pro को भी लाया जा सकता है
यह एक सांकेतिक इमेज है
चाइनीज हैंडसेट मेकर Redmi का नया स्मार्टफोन जल्द लॉन्च किया जा सकता है। Redmi A7 को थाईलैंड के नेशनल ब्रॉडकास्टिंग एंड टेलीकम्युनिकेशंस कमीशन (NBTC) से सर्टिफिकेशन मिला है। इस स्मार्टफोन के साथ Redmi A7 Pro को भी लाया जा सकता है। Redmi A7 में 6.8 इंच डिस्प्ले दिया जा सकता है।
NBTC पर आगामी स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - 26020RNB4A के साथ लिस्टिंग हुई है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 5G, GSM और LTE के विकल्प हो सकते हैं। Redmi A7 में 6.9 इंच LCD डिस्प्ले HD+ रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T7250 का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी 15 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है।
इससे पहले Redmi A7 को TDRA, FCC और SDPPI सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म्स पर देखा गया था। इस स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशंस Poco C81 Pro के समान हो सकते हैं। Poco C81 Pro में 6.9 इंच LCD डिस्प्ले HD+ रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T7250 दिया जा सकता है। भारत में पिछले वर्ष दिसंबर में Poco C85 5G को लॉन्च किया गया था।
NBTC पर आगामी स्मार्टफोन की मॉडल नंबर - 25128PC17G के साथ लिस्टिंग हुई है। Poco C85 5G में LTE, GSM और WCDMA नेटवर्क्स के लिए सपोर्ट है। इस स्मार्टफोन में 6.9 इंच LCD पैनल HD+ रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। Poco C81 Pro में प्रोसेसर के तौर पर Unisoc T7250 का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह Android 15 पर बेस्ड HyperOS 3 पर चल सकता है। इस स्मार्टफोन में 6,000 mAh की बैटरी 15 W चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ हो सकती है। Poco C85 5G में 6.9 इंच HD+ डिस्प्ले (1,600 x 720 पिक्सल्स) 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ है। इसके डिस्प्ले के लिए TUV Rheinland लो ब्लू लाइट और TUV फ्लिकर-फ्री सर्टिफिकेशन दिया गया है। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट है। यह Android 15 पर बेस्ड HyperOS 2.2 पर चलता है। इस स्मार्टफोन के रियर में f/1.8 अपार्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल्स के लिए 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹44,590
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹41,061
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Haier M70 Mini LED 65-inch
Starts from ₹74,990
CMF Buds Neo True Wireless Stereo (TWS) Earphones
Starts from ₹2,199
Xiaomi TV FX Mini LED 65
Starts from ₹64,999
Xiaomi का ये छोटा सा सॉकेट पुराने पंखे-लैंप को बना देगा स्मार्ट, फोन से होगा कंट्रोल
Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
Jio कर रही फूड डिलीवरी! JioMeals से मंगवा सकते हैं खाना, लेकिन सिर्फ ये खास यूजर्स, जानें डिटेल