ISRO EOS-09 Launch: दुश्मन पर पैनी नजर रखने वाला जासूसी सैटेलाइट EOS-09 लॉन्च

यह ISRO का स्पेशल रडार इमेजिंग सैटेलाइट है जो कई खास क्षमताओं से लैस है।

ISRO EOS-09 Launch: दुश्मन पर पैनी नजर रखने वाला जासूसी सैटेलाइट EOS-09 लॉन्च

जासूसी सैटेलाइट EOS-09 को आज सुबह 5:59 बजे अंतरिक्ष में लॉन्च किया गया

ख़ास बातें
  • सैटेलाइट को आज सुबह 5:59 बजे अंतरिक्ष में लॉन्च किया गया था
  • EOS-09 सैटेलाइट C-बैंड सिंथेटिक अपर्चर रडार से लैस है
  • सैटेलाइट हर तरह के मौसम में अंतरिक्ष से निगरानी कर पाएगा
विज्ञापन
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने अपना नया जासूसी सैटेलाइट EOS-09 आज अंतरिक्ष में लॉन्च कर दिया है। यह ISRO का स्पेशल रडार इमेजिंग सैटेलाइट है जो कई खास क्षमताओं से लैस है। भारतीय स्पेस एजेंसी के अनुसार, यह दिन और रात, दोनों ही समय में फोटो कैप्चरिंग कर सकेगा। इतना ही नहीं, मौसम में अगर बादल छाए हुए हैं तो यह बादलों के पार भी देख पाएगा। दावा किया जा रहा है कि सैटेलाइट की नजर से किसी भी तरह के सामान जैसे हथियारों आदि को छुपाया नहीं जा सकेगा। यह अंतरिक्ष में गिद्ध के समान मंडराता हुआ धरती पर पैनी नजर रखेगा। इसलिए कंपनी ने इसे स्पाई सैटेलाइट यानी जासूस सैटेलाइट का नाम दिया है। 

ISRO ने नए जासूसी सैटेलाइट EOS-09 (अर्थ आब्जर्वेशन सैटेलाइट 09) को आज सुबह 5:59 बजे अंतरिक्ष में लॉन्च कर दिया। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान सी-61 (PSLV-C61) इस सैटेलाइट के साथ अंतरिक्ष के सफर पर रवाना हुआ। इसरो का यह 101वां मिशन बताया जा रहा है जो इस खास सैटेलाइट के लॉन्च का गवाह बना है। हालांकि खबर लिखे जाने तक ISRO की ओर से X पर एक पोस्ट के जरिए बताया गया कि 2nd स्टेज तक मिशन में सबकुछ सही जा रहा था। लेकिन 3rd स्टेज में यह फेल हो गया है। इसरो ने कहा है कि वह फिर से इसे कक्षा में स्थापित करने की कोशिश करेंगे।

EOS-09 सैटेलाइट C-बैंड सिंथेटिक अपर्चर रडार से लैस है जिसकी मदद से यह धरती की सतह की हाई-रिजॉल्यूशन इमेज कैप्चर कर सकेगा। और यह काम सैटेलाइट हर तरह के मौसम में कर पाएगा, फिर चाहे दिन हो या रात, बारिश हो या बादल! नए रडार इमेजिंग सैटेलाइट को भारतीय वैज्ञानिकों ने ही बनाया है। 

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देश की सीमाओं की निगरानी के लिए भारत का यह बड़ा कदम है। अब दिन हो या रात, सीमा पर होने वाली छोटी से छोटी गतिविधि पर भी इस सैटेलाइट की नजर होगी। भारत की उपग्रह आधारित निगरानी क्षमता को यह बेहद मजबूत बनाएगा। भारत के 50 सैटेलाइट्स पहले से ही पृथ्वी की कक्षा में घूम रहे हैं। यह रडार सैटेलाइट इसमें नया एडिशन होगा। भारत का अत्याधुनिक Cartosat-3 सैटेलाइट पहले से ही इस सर्विस में है। यह पृथ्वी की निचली कक्षा से आधे मीटर से भी कम दूरी तक हाई रिज़ॉल्यूशन वाली तस्वीरें भेज सकता है। लेकिन यह सैटेलाइट रात में नहीं देख पाता है, और दुश्मन अपने हथियार छुपाकर ले जा सकता है। मगर नया EOS-9 रात में भी दुश्मन पर पैनी नजर रख सकता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. EPFO ने शुरू की वॉट्सऐप सर्विस, PF बैलेंस से लेकर पासबुक और 5 लेटेस्ट ट्रांजेक्शन भी देख पाएंगे
  2. iPhone 15, 16, 17 हुए Flipkart Big Bang Diwali Sale में बंपर सस्ते, जल्द खरीदें
  3. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  4. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  5. Amazon Diwali Sale में ₹11000 तक सस्ते मिल रहे OnePlus Nord 6, Nord CE6 Lite जैसे फोन, 9000mAh बैटरी!
  6. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  7. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  8. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  9. ₹84 प्रति महीना में 1 साल चलेगा मोबाइल रीचार्ज, Unlimited 5G डेटा भी! Jio का सबसे सस्ता वैलिडिटी प्लान
  10. 6000mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट Teclast T60 Mini ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 8.8 इंच डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »