• होम
  • electric vehicle
  • ख़बरें
  • Maruti Suzuki electric car in India: सड़कों पर दौड़ती नजर आई मारुति सुजुकी की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Nexon EV को देगी टक्कर!

Maruti Suzuki electric car in India: सड़कों पर दौड़ती नजर आई मारुति सुजुकी की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Nexon EV को देगी टक्कर!

Maruti Suzuki electric car in India: Maruti Suzuki eVX इलेक्ट्रिक कार को 2025 में लॉन्च करने की प्लानिंग है। इसकी सिंगल चार्ज रेंज 500 Km से ज्यादा होगी।

Maruti Suzuki electric car in India: सड़कों पर दौड़ती नजर आई मारुति सुजुकी की अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Nexon EV को देगी टक्कर!
ख़ास बातें
  • इसकी सिंगल चार्ज रेंज 500 Km से ज्यादा होगी
  • इस EV को कथित तौर पर Toyota के साथ मिलकर विकसित किया जा रहा है
  • इसके प्रोटोटाइप को बीते ऑटो एक्सपो में दिखाया गया था
विज्ञापन
इस साल जून में Maruti Suzuki की एक अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार को विदेश में स्पॉट किया गया था। अंदाजा लगाया गया था कि यह और कोई नहीं, बल्कि Maruti Suzuki eVX इलेक्ट्रिक SUV है, जिसे बीते Auto Expo में भी दिखाया गया था। अब, इस अपकमिंग मारुति सुजुकी इलेक्ट्रिक कार को भारतीय सड़कों पर दौड़ते कैप्चर किया गया है, जिससे पता चलता है कि कंपनी अपनी पहली फुली इलेक्ट्रिक कार को जमकर टेस्ट कर रही है। Maruti Suzuki पहले ही पुष्टि कर चुकी है कि उसकी अपकमिंग इलेक्ट्रिक कार की सिंगल चार्ज रेंज 500 Km से ज्यादा होगी। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह दावा eVX के लिए किया गया है, या किसी अन्य इलेक्ट्रिक व्हीकल मॉडल के लिए।

Maruti Suzuki eVX इलेक्ट्रिक SUV के प्रोटोटाइप मॉडल को साल की शुरुआत में पोलैंड में स्पॉट किए जाने के बाद, अब इसे भारत की सड़कों पर दौड़ते देखा गया है। एक यूट्यूबर ने इस इलेक्ट्रिक कार को दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर के पास स्पॉट किया। कार काले कलर के मटेरियल से ढकी हुई थी। कार की रूपरेखा से प्रतीत होता है कि यह कंपनी की अपकमिंग eVX इलेक्ट्रिक SUV है, जिसे बीते ऑटो एक्सपो में कॉन्सेप्ट के रूप में दिखाया गया था। 

यूट्यूब शॉर्ट वीडियो में इसे ट्रैफिक के बीच चलता हुआ देखा जा सकता है। इसमें मस्कुलर फ्रंट डिजाइन और एक कार्व्ड बोनट दिखाई देता है। कार में ढलान वाली रूफ और LED स्ट्रिप से जुड़े शार्प टेल लैंप मौजूद हैं। कॉन्सेप्ट मॉडल की बात की जाए, तो इस अपकमिंग मारुति इलेक्ट्रिक SUV की लंबाई, चौड़ाई और ऊंचाई क्रमश: लगभग 4,300 mm, 1,800 mm और 1,600 mm होने की उम्मीद है।

मारुति सुजुकी की इस कार को 2025 में लॉन्च करने की प्लानिंग है। इस कार को लेकर कंपनी पहले ही दावा कर चुकी है कि इसकी सिंगल चार्ज रेंज 500 Km से ज्यादा होगी। इस EV को कथित तौर पर Toyota के साथ मिलकर विकसित किया जा रहा है।

जून में सामने आई तस्वीरों से पता चला था कि इसका डैशबोर्ड ट्विन डिस्प्ले सेटअप से लैस होगा। इसमें फ्लोटिंग सेंटर कंसोल देखा गया था। डैश के दोनों ओर वर्टिकल एसी वेंट थे। कार में ट्रेंड में चल रहा टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील डिजाइन भी देखने को मिला था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  2. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  3. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  4. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  5. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  6. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  7. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  8. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  9. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  10. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »