• होम
  • मनोरंजन
  • ख़बरें
  • Tu Meri Main Tera, Main Tera Tu Meri अब OTT पर! कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म यहां देखें

Tu Meri Main Tera, Main Tera Tu Meri अब OTT पर! कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म यहां देखें

यह फिल्म सिनेमाघरों में क्रिसमस 2025 पर रिलीज की गई थी। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा रेस्पॉन्स नहीं मिला था।

Tu Meri Main Tera, Main Tera Tu Meri अब OTT पर! कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म यहां देखें

Tu Meri Main Tera, Main Tera Tu Meri अब OTT पर रिलीज हो गई है।

ख़ास बातें
  • यह फिल्म Amazon Prime Video पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है।
  • फिल्म सिनेमाघरों में क्रिसमस 2025 पर रिलीज की गई थी।
  • फिल्म का निर्देशन समीर विद्वान्स ने किया है।
विज्ञापन

तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी फिल्म का ओटीटी पर इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। आखिरकार फिल्म अब ओटीटी पर रिलीज हो गई है। कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडेय की यह रोमांटिक कॉमेडी आपको गुदगुदाने अब डिजिटल पर्दे पर आ रही है। फिल्म में रोमांस के साथ हंसी के चुटकुले भी आपका मूड हल्का करेंगे। सोशल मीडिया पर अधिकारिक रूप से फिल्म के ओटीटी रिलीज की घोषणा की गई है। आइए जानते हैं Tu Meri Main Tera, Main Tera Tu Meri कौन से ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कर सकते हैं स्ट्रीम! 

कार्तिक आर्यन स्टारर मूवी तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी अब दर्शकों के लिए छोटे पर्दे पर भी रिलीज की जा रही है। फिल्म के ओटीटी रिलीज की घोषणा के बाद यह Amazon Prime Video पर स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। जो फैंस फिल्म को बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए उनके लिए अब इसे डिजिटल पर्दे पर देखने का मौका है। फिल्म Prime Video पर स्ट्रीम की जा रही है। यह फिल्म सिनेमाघरों में क्रिसमस 2025 के दिन रिलीज की गई थी। हालांकि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा रेस्पॉन्स नहीं मिला था। 

तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी की कहानी
तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी की कहानी वेडिंग प्लानर रे के इर्द गिर्द घूमती है जो मां का लाडला है। जब वह क्रोशिया जाता है तो रूमी से उसकी मुलाकात होती है। रूम एक लेखक है जो अपनी किताब के लिए पाठक ढूंढ रही है। दोनों की मुलाकात प्यार में बदल जाती है। लेकिन यहां से इनके रिश्ते की मुश्किलें शुरू हो जाती हैं जहां रूमी अपने बूढ़े पिता को छोड़कर जाने की बात से खुश नहीं है। 

तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी का निर्देशन समीर विद्वान्स ने किया है और इसे करण श्रीकांत शर्मा ने लिखा है। धर्मा प्रोडक्शंस और नमः पिक्चर्स द्वारा निर्मित इस फिल्म में कार्तिक आर्यन लॉस एंजिल्स स्थित एक सनकी वेडिंग प्लानर बने हैं और अनन्या पांडे एक महत्वाकांक्षी उपन्यासकार की भूमिका में हैं। नीना गुप्ता और जैकी श्रॉफ के साथ चांदनी भाभड़ा और टीकू तलसानिया भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म का संगीत विशाल-शेखर ने तैयार किया है और अनिल मेहता ने सिनेमेटोग्राफी की है। फिल्म की कमाई सुस्त रही और इसने ग्लोबल लेवल पर केवल 49.5 करोड़ रुपये की कमाई की। 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »