• होम
  • इंटरनेट
  • ख़बरें
  • Pahalgam Attack: पाकिस्तान पर पैनी नजर रखने ISRO लॉन्च करेगी नया एडवांस्ड 'जासूसी सैटेलाइट', जानें इसके बारे में

Pahalgam Attack: पाकिस्तान पर पैनी नजर रखने ISRO लॉन्च करेगी नया एडवांस्ड 'जासूसी सैटेलाइट', जानें इसके बारे में

मौसम में अगर बादल छाए हुए हैं तो यह सैटेलाइट बादलों के पार भी देख पाएगा।

Pahalgam Attack: पाकिस्तान पर पैनी नजर रखने ISRO लॉन्च करेगी नया एडवांस्ड 'जासूसी सैटेलाइट', जानें इसके बारे में

Photo Credit: ISRO

जल्द ही ISRO अपना PSLV-C61 मिशन लॉन्च करने जा रही है।

ख़ास बातें
  • यह अंतरिक्ष से ही बॉर्डर की निगरानी करेगा
  • स्पेशल रडार इमेजिंग सैटेलाइट अगले कुछ ही हफ्तों के भीतर होगा लॉन्च
  • यह दिन और रात, दोनों ही समय में फोटो कैप्चरिंग कर सकेगा
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी हमले में 26 लोग मारे गए। आंतकवाद के बढ़ते खतरे को देख भारत की स्पेस एजेंसी अब एक ऐसा सैटेलाइट लॉन्च करने जा रही है जो भारत की सीमा पर पैनी नजर रखेगा। यह अंतरिक्ष से ही बॉर्डर की निगरानी करेगा और हर तरह के मौसम में अपना काम बखूबी कर सकेगा। भारतीय स्पेस एजेंसी ISRO इस स्पेशल रडार इमेजिंग सैटेलाइट को अगले कुछ ही हफ्तों के भीतर लॉन्च करने वाली है। 

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन का यह सैटेलाइट कई खास क्षमताओं से लैस होगा। स्पेस एजेंसी के अनुसार, यह दिन और रात, दोनों ही समय में फोटो कैप्चरिंग कर सकेगा। इतना ही नहीं, मौसम में अगर बादल छाए हुए हैं तो यह बादलों के पार भी देख पाएगा। दावा किया जा रहा है कि सैटेलाइट की नजर से किसी भी तरह के सामान जैसे हथियारों आदि को छुपाया नहीं जा सकेगा। यह अंतरिक्ष में गिद्ध के समान मंडराता हुआ धरती पर पैनी नजर रखेगा। इसलिए कंपनी ने इसे स्पाई सैटेलाइट यानी जासूस सैटेलाइट का नाम दिया है। 

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के केंद्रीय मंत्री डा. जितेंद्र सिंह ने कहा कि ISRO अपना PSLV-C61 मिशन लॉन्च करने जा रही है। इस मिशन के तहत स्पेस एजेंसी स्टेट ऑफ दि आर्ट सैटेलाइट EOS-09 को अंतरिक्ष में भेजेगी। यह सैटेलाइट C-बैंड सिंथेटिक अपर्चर रडार से लैस है। जिसकी मदद से यह धरती की सतह की हाई-रिजॉल्यूशन इमेज कैप्चर कर सकेगा। और यह काम सैटेलाइट हर तरह के मौसम में कर पाएगा, फिर चाहे दिन हो या रात, बारिश हो या बादल! 

रडार इमेजिंग सैटेलाइट को भारतीय वैज्ञानिकों ने ही बनाया है। भारत के सैटेलाइट्स की संख्या 50 है जो पहले से ही पृथ्वी की कक्षा में घूम रहे हैं। यह रडार सैटेलाइट इसमें नया एडिशन होगा। भारत का अत्याधुनिक Cartosat-3 सैटेलाइट पहले से ही सर्विस में है। यह पृथ्वी की निचली कक्षा से आधे मीटर से भी कम दूरी तक हाई रिज़ॉल्यूशन वाली तस्वीरें भेज सकता है। लेकिन यह सैटेलाइट रात में जैसे अंधा हो जाता है, और दुश्मन अपने हथियार छुपाकर ले जा सकता है। मगर नया EOS-9 हमेशा यह पता लगा सकता है कि दुश्मन क्या छिपाने की कोशिश कर रहा है, क्योंकि यह कभी अंधा नहीं होता।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »