12 घंटे चलने वाला Xiaomi Sound Outdoor Speaker भारत में Rs 3,499 में लॉन्च, जानें फीचर्स

स्पीकर में 2600mAh की बैटरी मिलती है।

12 घंटे चलने वाला Xiaomi Sound Outdoor Speaker भारत में Rs 3,499 में लॉन्च, जानें फीचर्स

Photo Credit: Xiaomi

Xiaomi Sound Outdoor स्पीकर में 2600mAh की बैटरी मिलती है। यह 12 घंटे तक का प्लेबैक दे सकता है।

ख़ास बातें
  • यह वजन में हल्का है और 597g का है।
  • स्पीकर में 2600mAh की बैटरी मिलती है।
  • इसमें 30W का आउटपुट दिया गया है।
विज्ञापन
Xiaomi ने साउंड डिवाइसेज में नया Xiaomi Sound Outdoor Speaker भारत में लॉन्च किया है। इसमें 30W का आउटपुट दिया गया है। यह डुअल सबवूफर रेडिएटर्स से लैस है जो कि रिच और डाइनेमिक साउंड देने के लिए डिजाइन किया गया है। यह वजन में हल्का है और 597g का है। स्पीकर में 2600mAh की बैटरी मिलती है। यह 12 घंटे तक का प्लेबैक दे सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और अन्य खास फीचर्स के बारे में। 
 

Xiaomi Sound Outdoor Speaker price

Xiaomi के नए Sound Outdoor स्पीकर की कीमत 3499 रुपये है। इसे कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट के अलावा Flipkart से भी खरीदा जा सकता है। सेल 13 दिसंबर से शुरू होने की बात कही गई है। 
 

Xiaomi Sound Outdoor Speaker specifications

Xiaomi Sound Outdoor स्पीकर में डुअल सबवूफर रेडिएटर्स मिलते हैं। इसमें 30W का आउटपुट दिया गया है। कंपनी के अनुसार, यह रिच और डाइनेमिक साउंड देने के लिए डिजाइन किया गया है। स्पीकर में Bluetooth v5.4 की कनेक्टिविटी दी गई है। यह 25 मीटर की रेंज तक कनेक्टिविटी प्रदान करता है। स्पीकर में स्टीरिओ पेअरिंग का सपोर्ट दिया गया है। यह मल्टीस्पीकर सेटअप को सपोर्ट करता है। हैंड्स फ्री कॉलिंग फीचर भी यहां मिल जाता है। स्पीकर को कंपनी ने वाटर प्रूफ रेटिंग के साथ पेश किया है जिसके लिए इसे IP67 रेटिंग दी गई है। 

इसके अलावा इसमें डाइनेमिक इक्विलिब्रियम दिया गया है जो नेचरल ऑडियो के लिए फ्रिक्वेंसी को खुद ही एडजस्ट कर लेता है। इसमें स्मार्ट वॉल्यूम बैलेंस फीचर भी दिया गया है। लो वॉल्यूम पर भी यह क्लियर साउंड पैदा कर सकता है। कंपनी का दावा है कि कॉम्पेक्ट साइज के बावजूद यह डीप बेस पैदा करता है। 

स्पीकर में 2600mAh की बैटरी मिलती है। यह 12 घंटे तक का प्लेबैक दे सकता है जो कि 50% वॉल्यूम के साथ बताया गया है। चार्जिंग के लिए इसमें 15W टाइप-C चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है। पूरी तरह से चार्ज होने में इसे 2.5 घंटे का समय लगता है। इसमें रबर का लैनयार्ड केबल भी मिल जाता है जो ब्लू, रेड और ओरेंज में कलर्स में आता है। इसकी मदद से स्पीकर की पोर्टेबिलिटी बढ़ जाती है। यह वजन में हल्का है और 597g का है। इसके डाइमेंशन 196.6mm x 68mm x 66mm के हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »