ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 5K अल्ट्रा-वाइड डिस्प्ले, जानें फीचर्स, प्राइस

ViewSonic के CDE105UW में 105 इंच अल्ट्रा-वाइड प्रेजेंटेशन डिस्प्ले इमर्सिव क्लेरिटी के साथ है। इसे बड़े वेन्यू और Microsoft Teams रूम्स के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है

ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 5K अल्ट्रा-वाइड डिस्प्ले, जानें फीचर्स, प्राइस

यह एक सांकेतिक इमेज है

ख़ास बातें
  • ये ट्रेडिशनल डिस्प्ले से 33 प्रतिशत अधिक स्क्रीन स्पेस देते हैं
  • ये दोनों डिस्प्ले Android 13 पर चलते हैं
  • CDE92UW में 92 इंच अल्ट्रा-वाइड स्क्रीन 5K रिजॉल्यूशन के साथ है
विज्ञापन
अमेरिकी इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी ViewSonic ने भारत में अपने अल्ट्रा-वाइड सीरीज के डिस्प्ले की रेंज बढ़ाई है। कंपनी ने दो नए एंटरप्राइज-ग्रेड डिस्प्ले - CDE92UW (92 इंच) और CDE105UW (105 इंच) लॉन्च किए हैं। इनमें ऑक्टाकोर चिपसेट दिए गए हैं। ये दोनों डिस्प्ले Android 13 पर चलते हैं। 

ViewSonic CDE92UW, CDE105UW के फीचर्स

कंपनी ने बताया है कि ये 5K डिस्प्ले 21:9 की आस्पेक्ट रेशो के साथ हैं। ये ट्रेडिशनल डिस्प्ले की तुलना में 33 प्रतिशत अधिक स्क्रीन स्पेस की पेशकश करते हैं। CDE92UW में 92 इंच अल्ट्रा-वाइड स्क्रीन 5K रिजॉल्यूशन और 21:9 आस्पेक्ट रेशो के साथ है। इसमें एंटी-ग्लेयर कोटिंग, 178 डिग्री वाइड व्युइंग एंगल और पोट्रेट ओरिएंटेशन के साथ है। CDE92UW का पीक ब्राइटनेस लेवल 500 निट्स का है। यह कॉरपोरेट मीटिंग रूम, कंट्रोल सेंटर्स और साइनेज इंस्टॉलेशंस के लिए बेहतर है। इसमें ऑक्टाकोर चिपसेट दिया गया है। यह डिस्प्ले Android 13 पर चलता है। इसमें कनेक्टिविटी के लिए 100 W पावर के साथ USB-C पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा HDMI 2.1/2.0, DisplayPort, RJ45 और RS232 दिए गए हैं। इस डिस्प्ले में रिमोट मॉनिटरिंग और शेड्यूलिंग के लिए Integrated ViewSonic Manager है। 

ViewSonic के CDE105UW में 105 इंच अल्ट्रा-वाइड प्रेजेंटेशन डिस्प्ले इमर्सिव क्लेरिटी के साथ है। इसे बड़े वेन्यू और Microsoft Teams रूम्स के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है। इसमें डिजिटल साइनेज और ब्रांडिंग के लिए पोट्रेट लेआउट सपोर्ट है। इस प्रेजेंटेशन डिस्प्ले में अल्ट्रा-स्लिम बेजेल्स हैं। इसमें ऑक्टाकोर चिपसेट दिया गया है और यह Android 13 पर चलता है। CDE105UW में कनेक्टिविटी के लिए 100 W पावर के साथ USB-C पोर्ट दिया गया है। इसके अलावा HDMI, DisplayPort, RJ45 और RS232 के विकल्प हैं। इसमें सेंट्रलाइज्ड डिवाइस कंट्रोल के लिए प्री-इंस्टॉल्ड ViewSonic Manager है। इस प्रेजेंटेशन डिस्प्ले में एक्सटेंडेड कन्फिग्रेशन के लिए डेजी चेनिंग के लिए सपोर्ट है। इसे AirSync के जरिए वायरलेस तरीके से चार्ज किया जा सकता है। 

CDE92UW का प्राइस लगभग 8,00,000 रुपये और CDE105UW का लगभग 12,00,000 रुपये का है। ViewSonic का कहना है कि इन दोनों डिस्प्ले के साथ कंपनी ने इस कैटेगरी में एंटरप्राइज और कमर्शियल जरूरतों को पूरा करने पर जोर दिया है। ये प्रीमियम इमेज परफॉर्मेंस, ड्यूरेबिलिटी और आसानी से इंटीग्रेशन उपलब्ध कराते हैं। इन डिस्प्ले को इंस्टॉल करना भी आसान है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  2. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  3. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  4. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  5. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  7. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  8. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  9. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  10. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »