Social Media Rules

Social Media Rules - ख़बरें

  • रात 12 बजे के बाद नहीं चलेगा सोशल मीडिया! इस देश की सरकार ने बनाए नए नियम
    ब्रिटेन सरकार ने किशोरों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर नए नियमों का ऐलान किया है। प्रस्तावित नियमों के तहत 16 और 17 साल के सोशल मीडिया यूजर्स के लिए रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक डिफॉल्ट ओवरनाइट कर्फ्यू लागू किया जाएगा। इसके साथ ही Auto-play वीडियो और Personalized Feed जैसे फीचर्स भी डिफॉल्ट रूप से बंद रहेंगे। सरकार का कहना है कि इन कदमों का उद्देश्य बच्चों की नींद, पढ़ाई और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाना है। नए नियमों को इस साल के अंत तक संसद में पेश किया जाएगा और इन्हें Spring 2027 से लागू करने की योजना है।
  • फ्री X अकाउंट यूज करते हैं? Elon Musk की कंपनी ने बदल दिए कई नियम
    X ने प्लेटफॉर्म की स्थिरता बनाए रखने के लिए फ्री और unverified अकाउंट्स पर नए टेक्निकल लिमिट्स लागू किए हैं। कंपनी के मुताबिक यूजर्स अब एक दिन में अधिकतम 500 डायरेक्ट मैसेज भेज सकेंगे। वहीं unverified अकाउंट्स के लिए 50 ओरिजिनल पोस्ट और 200 रिप्लाइज प्रतिदिन की लिमिट तय की गई है। कुल पोस्ट लिमिट 2,400 प्रतिदिन रहेगी। इसके अलावा ईमेल बदलाव और अकाउंट फॉलो करने पर भी सीमाएं लगाई गई हैं। X का कहना है कि ये कदम सर्वर लोड कम करने और प्लेटफॉर्म को ज्यादा स्थिर बनाए रखने के लिए उठाए गए हैं।
  • 16 साल से कम बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन की मांग, इस टेक दिग्गज ने बताया ये क्यों है जरूरी
    Pinterest के CEO Bill Ready ने 16 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए सोशल मीडिया बैन की मांग की है। उनका कहना है कि बच्चे बिना किसी फिल्टर के सोशल मीडिया एक्सेस कर रहे हैं, जिससे मानसिक स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर पड़ रहा है। उन्होंने रिसर्च का हवाला देते हुए बताया कि युवाओं में डिप्रेशन और एंग्जायटी बढ़ रही है। Ready ने ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों के कदम की सराहना की और अन्य सरकारों से भी इसी दिशा में कार्रवाई करने की अपील की। इस मुद्दे पर अब वैश्विक स्तर पर बहस तेज हो गई है।
  • इंटरनेशनल टेक कंपनियों को करना होगा भारत के संविधान का पालन, सरकार ने दी हिदायत 
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) समिट में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी मिनिस्टर Ashwini Vaishnaw ने कहा कि Google के YouTube, Meta, माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म X और Netflix जैसे बड़े टेक प्लेटफॉर्म्स को देश के संविधान के दायरे के अंदर ऑपरेट करना होगा। सोशल मीडिया पर आयु से जुड़ी लिमिट्स लगाने पर भी सरकार विचार कर रही है।
  • AI से कंटेंट बनाने वाले सावधान! डीपफेक और AI वीडियो पर भारत सरकार की लगाम, यहां पढ़ें नए नियम
    सरकार ने Information Technology Rules में संशोधन कर AI-जनरेटेड कंटेंट को औपचारिक रूप से रेगुलेट किया है। 20 फरवरी से लागू होने वाले IT Rules 2026 के तहत “synthetically generated information” की परिभाषा तय की गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को अब AI से बने कंटेंट पर स्पष्ट लेबल लगाना होगा और यूजर्स से इसकी घोषणा भी लेनी होगी। टेकेडाउन और शिकायत निपटान की समयसीमा को काफी कम कर दिया गया है, जिसमें कुछ मामलों में कंटेंट हटाने का समय 2 घंटे तक सीमित किया गया है।
  • बच्चों की ऑनलाइन सेफ्टी के लिए सोशल मीडिया बैन? इस देश ने किया एलान
    स्पेन में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक लगाने को लेकर चर्चा तेज हो गई है। सरकार ने बच्चों को ऑनलाइन खतरों से बचाने के लिए यह प्रस्ताव सामने रखा है, लेकिन फिलहाल इसे कानून के तौर पर लागू नहीं किया गया है। प्रस्ताव के तहत सोशल मीडिया कंपनियों को सख्त एज-वेरिफिकेशन सिस्टम लागू करने की जिम्मेदारी दी जा सकती है। इस कदम को बच्चों की मानसिक सेहत और डिजिटल सुरक्षा से जोड़कर देखा जा रहा है।
  • IPL की शुरुआत के साथ DGGI ने विदेशी ऑनलाइन गेमिंग फर्मों पर कसा शिकंजा 
    डायरेक्टरेट जनरल ऑफ गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स इंटेलिजेंस (DGGI) ने GST की चोरी से जुड़ी कई विदेशी ऑनलाइन गेमिंग फर्मों पर शिकंजा कसा है। यह कार्रवाई गैर कानूनी गेमिंग कारोबार से निपटने के लिए की जा रही है। DGGI ने गैर कानूनी गेमिंग प्लेटफॉर्म्स से जुड़े बैंक एकाउंट्स को निशाना बनाया है। इसमें लगभग 2,000 एकाउंट्स को अटैच करने के साथ ही लगभग चार करोड़ रुपये जब्त किए गए हैं।
  • क्रिप्टो फ्रॉड में हैदराबाद के डॉक्टर को हुआ 11 करोड़ रुपये का नुकसान
    इस मामले में जाली फॉरेक्स ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल किया गया था। तेलंगाना के सायबर सिक्योरिटी ब्यूरो ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। लगभग चार महीने पहले हैदराबाद के डॉक्टर समीर आजाद महेन्द्रा को एक व्यक्ति ने क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म की जानकारी दी थी। इस व्यक्ति ने फॉरेक्स ट्रेडिंग फर्म Webull का प्रतिनिधि होने का दावा किया था।
  • टिकटॉक चलाने वाली ByteDance करेगी सैंकड़ों वर्कर्स की छंटनी, AI का पड़ा असर
    इसमें मलेशिया में इस फर्म के बड़ी संख्या में वर्कर्स शामिल हैं। टिकटॉक को चलाने वाली ByteDance ने कंटेंट मॉडरेशन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का कंटेंट मॉडरेशन में इस्तेमाल बढ़ाया है और इस वजह से उसने यह कदम उठाया है। ByteDance के पास कई देशों के 200 से अधिक शहरों में 1.10 लाख से अधिक वर्कर्स हैं।
  • क्रिप्टो सेगमेंट पर बढ़े नॉर्थ कोरिया के हैकर्स के अटैकः FBI ने दी चेतावनी
    इन हैकर्स से बचने के लिए FBI ने क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट्स की लॉगिन, पासवर्ड और प्राइवेट कीज से जुड़ी जानकारी इंटरनेट से कनेक्टेड डिवाइसेज पर स्टोर नहीं करने की सलाह दी है। पिछले वर्ष क्रिप्टोकरेंसीज में इनवेस्टमेंट की आड़ में फ्रॉड बढ़कर 3.94 अरब डॉलर के थे
  • डॉनल्ड ट्रंप ने दिया बिटकॉइन को झटका, प्राइस 59,000 डॉलर से कम
    अमेरिका में प्रेसिडेंट के चुनाव में उम्मीदवार Donald Trump और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) मेकर Tesla के CEO, Elon Musk के बीच हुई चर्चा में क्रिप्टो सेगमेंट के लिए रेगुलेशंस का जिक्र नहीं होने से भी क्रिप्टो मार्केट को निराशा हुई है
  • WhatsApp के यूजर्स को जल्द मिल सकता है AI से प्रोफाइल फोटो जेनरेट करने का फीचर
    इसे एक अन्य फीचर के साथ देखा गया है जिसमें यूजर्स AI के इस्तेमाल से विवरण देकर पर्सनलाइज्ड स्टीकर्स बना सकेंगे। यह टेस्टिंग एंड्रॉयड 2.24.11.17 अपडेट के लिए वॉट्सऐप बीटा में की जा रही है
  • AI से स्कैम का नया तरीका, पुलिसवाला बनकर ठगने की कोशिश कर रहे जालसाज
    उन्होंने बताया कि हाल ही में एक अज्ञात नंबर से उन्हें कॉल किया गया था। जब उन्होंने इस कॉल को उठाया तो एक व्यक्ति ने खुद को पुलिसवाला बताकर उनकी बेटी के खतरे में होने की बात कही थी
  • देश में AI के लिए जल्द बनेंगे कड़े रेगुलेशंस
    AI के इस्तेमाल से सेलेब्रिटीज के जाली वीडियो या डीपफेक्स बनाने के मामले भी बढ़े हैं। हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook और YouTube को डीपफेक्स को लेकर केंद्र सरकार ने चेतावनी दी थी
  • WhatsApp ने भारत में बैन किए 71 लाख से ज्यादा एकाउंट्स, जानें कारण
    वॉट्सऐप के यूजर्स को कंपनी की पॉलिसी का उल्लंघन करने वाले एकाउंट्स की रिपोर्ट देने की अनुमति होती है। इसके साथ ही यह ऐसे पॉलिसी का उल्लंघन करने वाले एकाउंट्स की पहचान के लिए अपने सिस्टम्स का भी इस्तेमाल करता है

Social Media Rules - वीडियो

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »