WhatsApp ने भारत में बैन किए 71 लाख से ज्यादा एकाउंट्स, जानें कारण

पिछले वर्ष नवंबर में कंपनी के ग्रिवांस ऑफिसर को छह निवेदन मिले थे। इनमें से एक बैन की अपील से जुड़ा था

WhatsApp ने भारत में बैन किए 71 लाख से ज्यादा एकाउंट्स, जानें कारण

हाल ही में वॉट्सऐप चैनल्‍स का एक नया फीचर लॉन्‍च किया था

ख़ास बातें
  • सोशल मीडिया कंपनी Meta के पास WhatsApp का कंट्रोल है
  • वॉट्सऐप के लिए भारत एक बड़ा मार्केट है
  • पिछले कुछ वर्षों में इसके यूजर्स की संख्या तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन
मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp ने पिछले वर्ष नवंबर में भारत में 71 लाख से ज्यादा एकाउंट्स को बैन किया है। सोशल मीडिया कंपनी Meta के कंट्रोल वाले WhatsApp ने बताया कि उसने 19 लाख से अधिक एकाउंट्स को 'प्रोएक्टिवली' बैन किया है, जिसका मतलब है कि इन एकाउंट्स के लिए किसी यूजर की ओर से पॉलिसी के उल्लंघन की रिपोर्ट मिलने से पहले ही इन्हें ब्लॉक किया गया है। 

इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (इंटरमीडियरी गाइडलाइंस एंड डिजिटल मीडिया एथिक्स कोड) रूल्स के कम्प्लायंस में पब्लिश की गई कंपनी की अपनी मंथली रिपोर्ट में बताया गया है कि पिछले वर्ष नवंबर में लगभग 71,96,000 एकाउंट्स को बैन किया गया है। कंपनी ने इनमें से लगभग 19,54,000 एकाउंट्स को यूजर की ओर से पॉलिसी के उल्लंघन की रिपोर्ट मिले बिना बैन किया है। वॉट्सऐप के यूजर्स को कंपनी की पॉलिसी का उल्लंघन करने वाले एकाउंट्स की रिपोर्ट देने की अनुमति होती है। इसके साथ ही यह ऐसे पॉलिसी का उल्लंघन करने वाले एकाउंट्स की पहचान के लिए अपने सिस्टम्स का भी इस्तेमाल करता है। 

पिछले वर्ष नवंबर में कंपनी के ग्रिवांस ऑफिसर को छह निवेदन मिले थे। इनमें से एक बैन की अपील से जुड़ा था और बाकी सपोर्ट के लिए थे। इसके साथ ही कंपनी को 8,841 ग्रिवांस मिली थी और इसने ग्रिवांस अपीलेट कमेटी की ओर से दिए गए 8 ऑर्डर्स का पालन किया था।  इससे पिछले महीने में वॉट्सऐप को कुल 9,063 रिपोर्ट मिली थी। इनमें सबसे अधिक 4,771 बैन की अपील के लिए थी। अन्य रिपोर्ट्स एकाउंट सपोर्ट, प्रोडक्ट सपोर्ट और सेफ्टी से जुड़ी थी। कंपनी को अक्टूबर में ग्रिवांस अपीलेट कमेटी (GAC) से पांच ऑर्डर प्राप्त हुए थे। इन सभी का पालन किया गया था। वॉट्सऐप पर भारतीय एकाउंट की पहचान '+91' कंट्री कोड से होती है। 

हाल ही में वॉट्सऐप चैनल्‍स का एक नया फीचर लॉन्‍च किया था। यह एक वन-वे ब्रॉडकास्‍ट टूल है। इसका मतलब है कि जो भी अपना वॉट्सऐप चैनल बनाता है, वह खुद से जुड़ी जानकारियों को अपने फॉलोअर्स तक पहुंचा सकता है। हालांकि, फॉलोअर्स उसके साथ सीधा कम्युनिकेशन नहीं कर सकते। वॉट्सऐप चैनल के जरिए टेक्स्ट, फोटो, वीडियो, स्टिकर और पोल भेजे जा सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी इस फीचर के साथ जुड़े हैं। उनके चैनल को लाखों की संख्या में यूजर्स ने फॉलो किया है। इस वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले राजनेताओं के लिए यह फीचर लोगों के साथ जुड़ने का एक महत्वपूर्ण जरिया हो सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »