स्पेन सरकार 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक लगाने के प्रस्ताव पर काम कर रही है, हालांकि अभी यह कानून नहीं बना है।
Photo Credit: Unsplash/ Thought Catalog
स्पेन में 16 साल से कम बच्चों पर सोशल मीडिया बैन का प्रस्ताव
यूरोप में बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर बहस एक बार फिर तेज हो गई है। इस बार मामला स्पेन से जुड़ा है, जहां सरकार 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक लगाने की तैयारी कर रही है। हालिया बयानों के बाद यह दावा किया जा रहा है कि स्पेन ने बच्चों पर सोशल मीडिया बैन लगा दिया है, लेकिन हकीकत यह है कि फिलहाल यह फैसला कानून के तौर पर लागू नहीं हुआ है। यह अभी सरकार की ओर से रखा गया एक प्रस्ताव है, जिस पर आगे राजनीतिक और कानूनी प्रक्रिया होनी बाकी है।
स्पेन के प्रधानमंत्री Pedro Sánchez ने हाल ही में कहा था कि उनकी सरकार बच्चों को ऑनलाइन खतरों से बचाने के लिए सख्त कदम उठाने पर विचार कर रही है। सरकार का मानना है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर बच्चों को हानिकारक, अवैध और नशे जैसी लत लगाने वाला कंटेंट आसानी से मिल जाता है, जिसका असर उनकी मानसिक सेहत पर पड़ सकता है। इसी वजह से 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया एक्सेस सीमित करने का प्रस्ताव सामने आया है।
प्रस्ताव के तहत सोशल मीडिया कंपनियों पर यह जिम्मेदारी डाली जा सकती है कि वे मजबूत एज-वेरिफिकेशन सिस्टम लागू करें। यानी प्लेटफॉर्म्स को यह सुनिश्चित करना होगा कि कम उम्र के बच्चे फर्जी उम्र दिखाकर अकाउंट न बना सकें। अगर कंपनियां इन नियमों का पालन नहीं करती हैं, तो उन पर जुर्माना या अन्य कानूनी कार्रवाई भी हो सकती है। हालांकि, एज-वेरिफिकेशन को लेकर प्राइवेसी और टेक्निकल चुनौतियों पर भी सवाल उठ रहे हैं।
स्पेन का यह कदम पूरी तरह नया नहीं होगा। भले ही स्पेन ऐसा करने वाला यूरोप का पहला देश बन जाएगा, लेकिन इससे पहले ऑस्ट्रेलिया में भी 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया अकाउंट पर रोक लगाने से जुड़ा कानून पास किया जा चुका है। यूरोप के दूसरे देश भी बच्चों की डिजिटल सुरक्षा को लेकर ऐसे ही नियमों पर विचार कर रहे हैं, जिससे साफ है कि यह एक ग्लोबल ट्रेंड बनता जा रहा है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹63,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹36,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत