Pinterest CEO Bill Ready ने 16 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए सोशल मीडिया बैन की मांग की है, जिससे ग्लोबल लेवल पर नई बहस शुरू हो गई है।
Photo Credit: Unsplash/ dlxmedia.hu
Pinterest CEO Bill Ready ने बच्चों के लिए सोशल मीडिया बैन की मांग उठाई
Pinterest के CEO Bill Ready ने सोशल मीडिया को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने एक गेस्ट आर्टिकल में सरकारों से अपील की है कि 16 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए सोशल मीडिया पर बैन लगाया जाना चाहिए। उनका कहना है कि आज के बच्चे बिना किसी फिल्टर के सोशल मीडिया एक्सेस कर रहे हैं, जो उनके मानसिक स्वास्थ्य पर असर डाल रहा है। Ready के मुताबिक यह “इतिहास का सबसे बड़ा सोशल एक्सपेरिमेंट” बन चुका है, जहां बच्चों पर इसके लंबे समय के प्रभाव साफ दिखाई देने लगे हैं।
Time में लिखे अपने आर्टिकल में Ready ने कहा कि रिसर्च के अनुसार युवाओं में डिप्रेशन, एंग्जायटी और कम ध्यान केंद्रित करने जैसी समस्याएं बढ़ी हैं। उन्होंने यह भी माना कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स ने शुरुआत में इन इफेक्ट्स को लेकर पर्याप्त सोच-विचार नहीं किया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के सोशल मीडिया बैन की तारीफ करते हुए कहा कि अगर टेक कंपनियां बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता नहीं देतीं, तो बाकी देशों को भी ऐसे कदम उठाने चाहिए।
Ready ने तंबाकू और शराब इंडस्ट्री का उदाहरण देते हुए कहा कि इन सेक्टर्स में सख्त नियम और गाइडलाइन्स होती हैं, जो लोगों की जिंदगी सुधारने और बचाने में मदद करती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि Pinterest ने 16 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए सोशल फीचर्स सीमित करके Gen Z यूजर्स के साथ अच्छा बैलेंस बनाया है।
उन्होंने टेक इंडस्ट्री पर निशाना साधते हुए कहा कि जब कंपनियां पब्लिक इंटरेस्ट में कदम उठाने से बचती हैं, तो वे 20वीं सदी की तंबाकू कंपनियों जैसी लगती हैं, जिन्हें बाद में कानूनी दबाव में बदलाव करना पड़ा।
दुनिया के कई देशों में इस तरह के नियमों पर काम चल रहा है। ऑस्ट्रेलिया के अलावा मलेशिया, स्पेन और इंडोनेशिया भी सोशल मीडिया बैन की घोषणा कर चुके हैं। फ्रांस में 15 साल से कम उम्र के यूजर्स के लिए बैन को मंजूरी मिल चुकी है, जबकि जर्मनी में भी इस तरह के कदम का समर्थन किया गया है। अमेरिका के अलग-अलग राज्यों में भी नाबालिगों के सोशल मीडिया इस्तेमाल को सीमित करने के तरीके तलाशे जा रहे हैं।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,949
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
10,000mAh बैटरी का ट्रेंड होगा पुराना! Honor ला रहा 13,500mAh बैटरी वाला फोन
Samsung Galaxy S27 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
Xiaomi 18 लॉन्च से पहले शुरू हुई प्री-बुकिंग, 200MP कैमरा और 7,000mAh बैटरी चर्चा में
Motorola Razr Flex 2027 में मिल सकता है 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, दो कलर के ऑप्शन